>>: लोकतंत्र का आह्वान, युवाओं ने किया पहली बार मतदान

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

लोकतंत्र के उत्सव में शनिवार को युवाओं ने भागीदारी निभाई। पहली बार मतदान करने को लेकर युवाओं में उत्साह नजर आया। अजमेर सहित दूसरे शहरों में पढ़ रहे युवाओं ने पहली बार ईवीएम में मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान को जरूरी बताया।

दादा संग पहली बार मतदानअजमेर उत्तर के कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के साथ पोते कुश रलावता ने पहली बार मतदान किया। कुश ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी युवाओं को मतदान करना चाहिए। इससे देश और राज्य के नवनिर्माण में मदद मिलेगी।

जयपुर से आई वोट देनेजयपुर में एमबीबीएस कर रहीं शामिन गुप्ता ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने रामनगर स्कूल में वोट देने के बाद कहा कि वाकई मतदान का पहला अनुभव अच्छा रहा। सबको मतदान अवश्य करना चाहिए।

दोनों बहनों ने किया मतदानराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हाथीखेड़ा में संगीता और मीनाक्षी वीरवानी ने पहली बार मतदान किया। दोनों ने कहा कि वोट देना संवैधानिक अधिकार है। हमें अच्छे जनप्रतिनिधियों और सरकार का चुनाव करने में अपना योगदान देना चाहिए।

वोट देना हमारा अधिकारराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रातीडांग में शाहीन खानम ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने कहा कि वोट देना हमारा अधिकार है। सभी युवाओं को मतदान करना चाहिए।

लोकतंत्र की सुंदरतासंत रामदास स्कूल में मतदान के बाद नितिन शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की सुंदरता वोट देकर बढ़ती है। पहली बार मतदान कर मुझे खुशी हुई है। युवाओं को अवश्य मतदान करना चाहिए।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.