>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
JNVU में नियमित विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन 4 दिसंबर से Wednesday 29 November 2023 02:15 PM UTC+00 जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन 4 दिसंबर से शुरू होंगे। विश्वविद्यालय से जुड़े संभाग के जोधपुर, जैसलमेर, जालौर, पाली और बाड़मेर जिले के सत्र 2023-24 में आयोजित स्नातक द्वितीय वर्ष, स्नातक तृतीय वर्ष, स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष और वार्षिक पद्धति पर आधारित डिप्लोमा पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं परीक्षा आवेदन भर सकेंगे। इसमें बीएड, एमएड, बीए बीएड, बीएससी बीएड, और सेमेस्टर प्रणाली के छात्र छात्राओं को छोड़कर सभी परीक्षाओं में सम्मिलित होने के इच्छुक परीक्षार्थियों को आवेदन करना होगा। बगैर विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर रखी गई है। विद्यार्थियों को 2 जनवरी तक आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी। पचास रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी होगी। दुगुने परीक्षा शुल्क के साथ 22 जनवरी और चौगुने परीक्षा शुल्क के साथ 29 जनवरी तक परीक्षा आवेदन किया जा सकेगा। एबीसी आईडी को दर्ज करना अनिवार्य पुनर्मूल्यांकन परिणाम का नहीं करें इंतजार -------------------- |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
