>>: Rajasthan Election 2023 : हॉट सीट अलवर की 6 सीटों पर सीधा, 4 पर त्रिकोणीय व एक पर बहुकोणीय मुकाबला

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अलवर जिले की सभी 11 सीटों पर शनिवार को मतदान हो रहा है। चुनाव के अंतिम चरण में जिले की सीटों की स्थिति लगभग स्पष्ट हो चुकी है। इनमें तिजारा, अलवर ग्रामीण व बानसूर हॉट सीटों पर कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी कड़े मुकाबले में फंसे हैं। हालांकि जिले में 6 सीटों पर सीधा, 4 पर त्रिकोणीय एक सीट पर बहुकोणीय मुकाबला है। मंत्री व सांसद की हॉट सीट पर मुकाबला कड़ा है। तिजारा में भाजपा के महंत बालकनाथ, कांग्रेस के इमरान खान, अलवर ग्रामीण में भाजपा के जयराम जाटव व कांग्रेस के टीकाराम जूली, बानसूर में भाजपा के देवीसिंह व कांग्रेस की शकुंतला रावत एवं डॉ. रोहिताश्व कुमार के बीच कड़ा संषर्घ है।



6 सीटों पर सीधा मुकाबला

अलवर शहर में भाजपा के संजय शर्मा व कांग्रेस के अजय अग्रवाल, मुंडावर में भाजपा के मंजीत चौधरी व कांग्रेस के ललित यादव, कठूमर में भाजपा के रमेश खींची व कांग्रेस की संजना जाटव, थानागाजी में भाजपा के हेमसिंह भड़ाना व कांग्रेस के कांति मीणा, तिजारा व अलवर ग्रामीण में भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : पहली बार वोट डालने वालों के चेहरे खुशी से खिले, यादों को संजोने के लिए खींच रहे हैं सेल्फी

4 पर त्रिकोणीय संघर्ष

बहरोड़ में भाजपा के डॉ. जसवंत यादव व कांग्रेस के संजय यादव, राजसे के बलजीत यादव, किशनगढ़बास में भाजपा के रामहेत यादव व कांग्रेस के दीपचंद खैरिया, बसपा की सिमरनजीत कौर संधू, रामगढ़ में भाजपा के जय आहूजा व कांग्रेस के जुबेर खान, सुखवंतसिंह, बानसूर में त्रिकोणीय मुकाबला है।

यहां बहुकोणीय मुकाबला

राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीट पर भाजपा के बन्नाराम मीणा का कांग्रेस के मांगेलाल मीणा, विधायक जौहरीलाल मीणा, राहुल मीणा, शीला मीणा व विजय मीणा से टक्कर है।

प्रमुख दलों के दावे सभी सीटें जीतने का

जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक गुप्ता ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी पर जनता का अटूट विश्वास है। चुनाव में जनता ने आशीर्वाद दे दिया है। कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत की है। जिले की सभी 11 सीट जीतेंगे।

जिलाध्यक्ष कांग्रेस योगेश मिश्रा ने कहा, जिले की सभी 11 सीटें कांग्रेस की झोली में जाएंगी। कार्यकर्ताओं ने इमानदारी से कार्य किया है। गहलोत सरकार की योजनाओं से लोग प्रभावित होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 Live Update : राजस्थान में मतदान के दौरान 2 की मृत्यु, सुबह 11 बजे तक 24.74 फीसद वोटिंग

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.