>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
यूआईटी को 18 साल में महज 4 वर्ष ही मिला अध्यक्ष...अब कौन बनेगा Sunday 10 December 2023 05:53 AM UTC+00 सरकारों का पैमाना...यूआईटी को 18 में 4 और मेवात विकास बोर्ड को 13 में 2 वर्ष ही मिल पाया अध्यक्ष - जिले के कुछ नेता अपना रसूख बरकरार रखने के लिए इन पदों पर चेहरे लाने की नहीं कर पाए सिफारिश सरकार चाहे किसी की रही हो लेकिन यूआईटी अलवर को अध्यक्ष 18 साल में महज 4 ही साल मिल पाया। यही हाल मेवात विकास बोर्ड अध्यक्ष पद के लिए रहा। 13 साल में 2 वर्ष ही यहां अध्यक्ष की तैनाती की गई। हैरत की बात तो ये है कि यूआईटी भिवाड़ी को वर्ष 2003 की स्थापना से लेकर अब तक अध्यक्ष ही नहीं मिल पाया। ये सरकारों का अपना पैमाना है लेकिन इसका कारण ये भी माना जा रहा है कि पार्टियों के लीडर किसी अन्य व्यक्ति को इस पद पर बैठाकर नया लीडर नहीं बनाना चाहते थे। खैर, नई सरकार में अब नजर यूआईटी अध्यक्ष पद पर कई भाजपा नेताओं की लगी है। माना जा रहा है कि पार्टी नाराज नेताओं को इस पद पर बैठा सकती है। देवी सिंह शेखावत दो साल ही रहे अध्यक्ष, बाकी पद रहा खाली पार्टी फिट कर सकती है यहां नेताओं को अब फिर राज्य में भाजपा की सरकार अस्तित्व में आई है। अब देखना है कि क्या इस बार इस पद पर सरकार किसी अध्यक्ष की नियुक्ति करती है या हमेशा की तरह यह चार्ज जिला कलक्टर के पास ही रहता है। जानकारों का कहना है कि भाजपा इस पद पर किसी नेता की नियुक्ति करेगी। क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले नाराज नेताओं को इस पद पर फिट किया जाएगा। ऐसे में कई नेता इस पद के लिए अभी से जोर लगाने लग गए हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
