>>: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार बाइक सवार को टक्कर मार बस से भिड़ी, पांच की मौत

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Rajasthan Road Accident: श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर रविवार शाम कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी फिर अनियंत्रित कार एक स्कूल बस से टकरा गई। भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो की हालात गंभीर बनी है। इन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया। रींगस कस्बे के ग्रीन गोल्ड कालोनी निवासी अनिल जांगिड़ व सुभाष जांगिड़ पुत्र हरफूल जांगिड़, अभय जांगिड़ पुत्र प्रहलाद जांगिड़, सोहनलाल पुत्र बाबूलाल जांगिड़ कार से श्रीमाधोपुर से रींगस आ रहे थे। इधर, रींगस से श्रीमाधोपुर की तरफ जा रही बाइक को कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार एक बस से टकरा गई।

यह भी पढ़ें : शादी समारोह में जा रहे थे मां-बेटा, काल बनकर आए ट्रेलर ने ली महिला की जान

हादसे में कार में सवार दो सगे भाई अनिल जांगिड़ व सुभाष जांगिड़ पुत्र हरफूल जांगिड़ तथा जीतू वर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में बैठे अभय जांगिड़ पुत्र प्रह्लाद जांगिड़, सोहनलाल पुत्र बाबुलाल जांगिड़ सहित बाइक पर आ रहे बागरियावास निवासी पप्पू वर्मा व उनके चाचा बजरंगलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जयपुर रैफर कर दिया गया। जयपुर ले जाते समय बजरंगलाल व पप्पू वर्मा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। ये दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा थे। हादसे की सूचना पर पहुंची श्रीमाधोपुर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को रींगस सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। अभय व सोहन गंभीर घायल जयपुर में भर्ती है।

यह भी पढ़ें : गांव में एम्बुलेंस की सुविधा नहीं तो जीप में चारपाई बांध बनाई 'एम्बुलेंस', पैर बांध कर पहुंचाते हैं अस्पताल

 

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.