>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
सीकर के खाटूश्यामजी से आई बड़ी खबर, आज नहीं हो सकेंगे बाबा के दर्शन Monday 18 December 2023 04:49 AM UTC+00 सीकर के खाटूश्यामजी से एक बड़ी खबर है। आज सोमवार को खाटूश्यामजी के दर्शन भक्तों को नहीं हो पाएंगे। वजह है कि बाबा श्याम की विशेष सेवा पूजा व तिलक के चलते सोमवार को दिनभर भक्तों को बाबा के दर्शन नहीं होंगे। श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार 18 दिसंबर को श्याम प्रभु की विशेष सेवा-पूजा व तिलक होने के कारण शाम पांच बजे तक दर्शन बंद रहेंगे। इधर, रविवार को श्याम नगरी में दिनभर भक्तों की कतार लगी रही। श्री श्यम मंदिर कमेटी के तरफ से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, मंदिर कमेटी ने श्याम भक्तों से अपील करते हुए कहा है कि दिनांक 17 December 2023 को रात्रि 10 बजे से दिनांक 18 December को सायं 5 बजे तक बाबा श्याम के दर्शन बंद रहेंगे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
