>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अब फोन करने पर बीमार पशु को देखने घर आएगा 'अस्पताल' Saturday 23 December 2023 03:49 AM UTC+00 भीलवाड़ा में अब पशुओं के इलाज के लिए पशुपालक को भटकना नहीं पड़ेगा। पशुपालक के दरवाजे पर ही वाहन आएगा, जो पशुओं का इलाज करेगा। भीलवाड़ा जिले में 16 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का संचालन किया जाएगा, जो घर-घर जाकर पशुओं का इलाज करेगी। लगभग एक लाख पशुओं पर एक मोबाइल यूनिट लगाई जाएगी।
जिले में लगभग 23.89 लाख पशु हैं। इस आधार पर 23 वाहन स्वीकृत किए हैं। पहली खेप में 16 वाहन आ चुके हैं। पशुपालक को टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन करना होगा। मोबाइल यूनिट सीधे पशुपालक के दरवाजे पर पहुंचेगी। मोबाइल यूनिट में दवा के साथ ही इलाज के सारे इंतजाम होंगे। पशुपालन विभाग की उपनिदेशक डॉ. अल्का गुप्ता ने बताया कि यह सुविधा किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। चल पशु चिकित्सा सेवा से घर पर पशुओं का टीकाकरण, गर्भाधान एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। पशुओं का इलाज बेहतर ढंग से हो सकेगा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
