>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
राजस्थान में भजनलाल सरकार का एक और बड़ा आदेश, बोर्ड और आयोग में इतनों की खत्म की सेवाएं Sunday 17 December 2023 10:12 AM UTC+00 प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही हर दिन नए आदेश जारी हो रहे हैं। रविवार को संयुक्त शासन सचिव ने एक आदेश जारी कर कांग्रेस सरकार के दौरान गठित सभी बोर्ड, निगम, आयोग, टास्क फोर्स, राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समितियों को भंग कर दिया है। इनमें मनोनीत गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। जारी आदेश में लिखा गया है कि राज्य सरकार के अधीन विभाग की ओर से राज्य एवं जिला स्तरीय समिति, आयोग, निगम, बोर्ड, टास्क फोर्स इत्यादि में गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों का मनोनयन किया हुआ है एवं सलाहकार के रूप में गैर सरकारी सदस्यों की सेवाएं ली जा रही हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से समाप्त किया जाए। इसके साथ ही सेवाएं समाप्त करने के आदेश के प्रति को मुख्यमंत्री कार्यालय और प्रशासनिक सुधार विभाग के भेजने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिन प्रकरणों में वैधानिक दृष्टि से निरस्त करना संभव नहीं है, उनकी पत्रावलियां भी मांगी गई है। आपको बता दें कि शनिवार को ही प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष रीको जयपुर कुलदीप रांका, सचिव मुख्यमंत्री एवं शासन सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग गौरव गोयल एवं सचिव मुख्यमंत्री आरती डोगरा तथा विशिष्ठ सचिव मुख्यमंत्री एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान स्टेट सर्विस डिलिवरी वार रुम राजन विशाल को आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया। यह भी पढ़ें- एक्शन में सीएम भजनलाल: 59 वादे पूरा करने के लिए भाजपा सरकार ने बनाया ऐसा बड़ा प्लान वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में आरएएस योगेश कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का विशेषाधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग के शनिवार को जारी आदेश के अनुसार पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में आरएएस श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- New Bjp President in Rajathan : भाजपा को मिल सकता है नया प्रदेशाध्यक्ष, जानिए कौन से नाम दौड़ में आगे |
CM Bhajan Lal Sharma: दिल्ली पहुंचे सीएम भजन लाल तो जयपुर में मची हलचल Sunday 17 December 2023 11:17 AM UTC+00 मुख्यमंत्री पद के शपथ के साथ ही अब पूरे प्रदेश की निगाहें मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हैं। किसे मंत्री बनाया जाएगा ? किसे मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी ? इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। वो भी अकेले नहीं, बल्कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के साथ। सीएम बनने के बाद पहली बाद दिल्ली पहुंचे सीएम शर्मा का वरिष्ठ आईएएस शुभ्रा सिंह ने स्वागत किया। सूत्रों की मानें आज मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम की कई नेताओं से चर्चा होगी। इसमें सबसे अहम चर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ है। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी शामिल होंगे। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में ही मंत्रियों के नामों पर चर्चा होने की संभावना है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को भी दिल्ली बुलाया गया है। क्या तीनों जगह एक साथ होगा मंत्रिमंडल विस्तार अनुभव पर भारी पड़ेंगे नए चेहरे
यह भी पढ़ें :-New Bjp President in Rajathan : भाजपा को मिल सकता है नया प्रदेशाध्यक्ष, जानिए कौन से नाम दौड़ में आगे |
थोड़ा कम स्क्रॉल करिए और खुशहाल रहिए , 30 मिनट की दूरी बढ़ाएगी खुशी Sunday 17 December 2023 11:53 AM UTC+00 | Tags: health सोशल मीडिया भले ही हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया हो, लेकिन इसका बुरा असर भी पड़ता है. हमें लगता है कि सब कुछ मिस हो जाएगा अगर हम ऑनलाइन नहीं होंगे. इस फOMO (Fear of Missing Out) की वजह से हमारा मानसिक स्वास्थ्य खराब होता है. रूहर यूनिवर्सिटी बोचुम की जूलिया ब्राइलोव्स्काया कहती हैं, "मुझे लगता है कि लोग अपने रोज़ के काम के तनाव से बचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं, खासकर जब उन्हें लगता है कि उन पर बहुत काम का बोझ है." वो आगे कहती हैं, "कुछ प्लेटफॉर्म जैसे लिंक्डइन भी नौकरी ढूंढने का मौका देते हैं, अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से खुश नहीं हैं." हालांकि, थोड़े समय के लिए सोशल मीडिया का दुनिया में खो जाना अच्छा लग सकता है, लेकिन लंबे समय में ये लत बन सकता है और उल्टा असर डाल सकता है. इसलिए, जर्नल "बिहेवियर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी" में प्रकाशित एक अध्ययन में टीम ने इन सवालों के जवाब ढूंढने का प्रयास किया. 166 लोगों ने इस अध्ययन में भाग लिया, जो विभिन्न क्षेत्रों में अंशकालिक या पूर्णकालिक काम करते थे और गैर-कार्य संबंधी सोशल मीडिया पर दिन में कम से कम 35 मिनट बिताते थे. उन्हें दो समूहों में बांटा गया. एक समूह ने अपनी सोशल मीडिया की आदतें नहीं बदलीं. दूसरे समूह ने सात दिनों तक सोशल नेटवर्क पर बिताए समय को 30 मिनट कम कर दिया. प्रयोग शुरू होने से पहले, अगले दिन और एक सप्ताह बाद, प्रतिभागियों ने विभिन्न ऑनलाइन प्रश्नावली भरीं. इन प्रश्नावली से उनके काम का बोझ, नौकरी से संतुष्टि, प्रतिबद्धता, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव का स्तर, FOMO और लत का संकेत देने वाले व्यवहारों के बारे में जानकारी मिली. ब्राइलोव्स्काया ने कहा, "हमें पता चला कि जो समूह सोशल मीडिया पर 30 मिनट कम समय बिताता था, उसकी नौकरी से संतुष्टि और मानसिक स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ." "इस समूह के लोगों को काम का बोझ कम लगा और वे नियंत्रण समूह की तुलना में काम के प्रति अधिक समर्पित थे." उनका FOMO भी कम हो गया. यह प्रभाव प्रयोग के अंत के बाद कम से कम एक सप्ताह तक चला और कुछ मामलों में इस दौरान और भी बढ़ गया. जिन लोगों ने अपना दैनिक सोशल मीडिया उपयोग कम कर दिया था, उन्होंने एक सप्ताह के बाद भी स्वेच्छा से ऐसा करना जारी रखा. शोधकर्ताओं का मानना है कि सोशल मीडिया का उपयोग कम करने से प्रतिभागियों के पास अपना काम करने के लिए अधिक समय था, जिससे उन्हें काम का बोझ कम लगा और उनका ध्यान कम बंटा. ब्राइलोव्स्काया ने कहा, "हमारा दिमाग लगातार विचलित होने को अच्छी तरह से संभाल नहीं सकता है." "जो लोग काम करने के दौरान बार-बार सोशल मीडिया देखते हैं, उन्हें काम पर ध्यान केंद्रित करने में अधिक कठिनाई होती है और वे कम अच्छे परिणाम प्राप्त करते हैं." इसके अलावा, सोशल मीडिया पर बिताया समय लोगों को वास्तविक जीवन में अपने सहयोगियों के साथ बातचीत करने से रोक सकता है, जिससे अलगाव हो सकता है. सोशल मीडिया पर समय कम करने से यह प्रभाव कम हो सकता है. तो, थोड़ा कम स्क्रॉल करिए और खुशहाल, उत्पादक जीवन का आनंद लीजिए! Tags:
|
Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction, इन 2 दिन हो सकती है बारिश Sunday 17 December 2023 11:53 AM UTC+00 Weather Update : राजस्थान के आधे जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राजस्थान के माउंट आबू में आज रविवार को पारा -1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से यहां अचानक फिर से सर्दी तेज हो गई। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि राजस्थान में अभी ठंडी हवाएं आनी रुक गई हैं। मौसम बिल्कुल शुष्क बना हुआ है। राजस्थान में अभी आगामी छह दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग का Prediction है कि अगले छह दिन मौसम शुष्क रहेगा। 23-24 दिसंबर के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिस वजह से राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है। दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह में उत्तरी हवाएं चलेंगी। जिस वजह से तापमान गिरेगा और सर्दी से ठिठुरन बढ़ जाएगी। |
राजस्थान में इस तरह काम करेगी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, रूपरेखा तैयार Sunday 17 December 2023 12:23 PM UTC+00 जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन., महानिरीक्षक पुलिस, उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चार उप पुलिस अधीक्षक, चार पुलिस निरीक्षक, उप निरीक्षक, 12 सहायक पुलिस निरीक्षक और 40 कम्प्यूटर ऑपरेटर आदि शामिल होंगे। विशेष कार्यदल को आवश्यकतानुसार वाहन एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही संगठित अपराध करने वाले गिरोहों की पहचान करेगा और उनका डेटाबेस तैयार कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करेगा। गिरोहों के खिलाफ न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर गैंगस्टर्स को सख्त सजा दिलवाने का काम करेगा। रूपरेखा तैयार इस तरह रोकेंगे पेपरलीक |
ISTD की नेशनल कांफ्रेंस: देशभर से जुटे विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, दो दिवसीय नेटकोन-2023 का हुआ समापन Sunday 17 December 2023 12:40 PM UTC+00 जयपुर। इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट ( Indian Society for Training & Development ) की ओर से झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में अखिल भारतीय नेशनल कांफ्रेंस (नेटकोन 2023) का दो दिवसीय आयोजन 15 और 16 दिसंबर को हुआ। संगठन की स्वर्ण जयंती के अवसर पर देशभर से औद्योगिक एवं व्यवसायिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा अनेक राज्यों के ISTD पदाधिकारीकरण ने भाग लिया। संगठन की नेशनल प्रेसिडेंट अनीता चौहान ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष 2023 में इस राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन 'थिंक ट्रेनिंग थिंक आइएसटीडी' के नारे के साथ और प्रधानमंत्री के स्लोगन 'सबका साथ सबका विकास' की भावना के साथ किया जा रहा है। कांफ्रेंस का उद्घाटन मानव संसाधन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर आयुष गुप्ता ने किया। उन्होंने उद्योग जगत के सामने भविष्य में आने वाली नई चुनौतियों को दूर करने को लेकर विचार साझा किए। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, तिरुचिरापल्ली के डायरेक्टर प्रोफेसर पवन कुमार सिंह ने कहा कि हम प्रकृति से बहुत कुछ प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन प्रकृति को वापस नहीं लोटा रहे हैं। उन्होंने गीता में भगवान श्री कृष्ण का उपदेश की व्याख्या करते हुए कहा कि प्रकृति के साथ ऐसा करना भी चोरी ही मानी जाएगी। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ किरण बेदी ने नेतृत्व, गुड गवर्नेस, टीम वर्क और टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट जैसे मुद्दों पर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए कहा कि यदि ईमानदारी, दृढ़ निश्चय, निष्पक्षता, नैतिक साहस और दिल से काम किया जाए तो सभी समस्याएं हल हो सकती हैं। कार्यक्रम में देश की पहली ट्रांसजेंडर जज जोयिता मंडल ने अपने जीवन के कड़वे और मीठे अनुभव साझा किए। साथ ही ISTD की पहल की सरहना करते हुए कहा कि यदि समाज के सभी वर्ग ISTD जैसी भावना के साथ काम करेंगे तो ट्रांसजेंडर समुदाय भी देश के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है। अभिनेत्री विशाखा सिंह ने कला-अभिनय तथा टेक्नोलॉजी का आपस में सामंजस्य स्थापित करने के साथ-साथ नए स्टार्टअप शुरू करने और कैरियर संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी करने के बजाय नौकरी देने विजन पर काम करना चाहिए। आईपीएस अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि पुलिस विभाग किस तरह टीम वर्क के साथ 24 घंटे आम जनता की मदद के लिए उपलब्ध रहता है। उन्होंने कहा कि मानवीय मूल्य तथा नैतिकता के साथ ही बेहतर तरीके से काम किया जा सकता है। वक्ताओं की अगली श्रृंखला में हर्षित त्रिवेदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा आधुनिक टेक्नोलॉजी के बारे में बताया। रंजन महापात्र और आइएसटीडी की नेशनल प्रेसिडेंट अनीता चौहान ने काहिरा मिस्र में होने वाले 'अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन 2024' के पोस्टर का विमोचन किया। वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी बताया। आध्यात्मिक गुरु साध्वी भगवती सरस्वती (परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश) ने टेक्नोलॉजी, लीडरशिप, नैतिकत मूल्य, लाइफ बैलेंस और सुख-शांति जैसे पहलुओं पर प्रकाश डालकर पूरे सदन को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने भारत को विश्व गुरु बनाने का आह्वान भी किया। हरदीप खंडूजा ने गिग इकोनॉमी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिन व्यवसायों में स्किल एवं टेक्निकल नॉलेज की जरुरत है, वह सभी गिग इकॉनमी का भाग हैं। कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय एजुकेशन पॉलिसी पर पेपर प्रेजेंटेशन भी हुए तथा सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेते हुए राजस्थानी अंदाज में मीना सपेरा डांस भी आकर्षण का केंद्र रहा। दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस 2023 का आयोजन जोश और उत्साह से संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं तथा पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। ISTD के बारे में... मीडिया प्रभारी प्रेरणा अरोरा सिंह ने बताया कि भारतीय प्रशिक्षण और विकास संगठन (ISTD) एक राष्ट्रीय स्तर का एचआर और पेशेवर प्रशिक्षण संगठन है। जिसमें 11 हजार से अधिक सदस्य और 25 हजार से अधिक पूर्व छात्र जुड़े हुए हैं। यह जेनेवा में स्थित इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशंस (आईएफटीडीओ) से भी संबद्ध हैं। 1970 में स्थापित ISTD पेशेवरों के प्रशिक्षण विकास कौशलों के सुधार और विकास पर केंद्रित है। यह विभिन्न उद्योगों में प्रशिक्षण और विकास में शामिल व्यक्तियों के बीच शिक्षा ज्ञान साझा करने और नेटवर्किंग को मंच देने के रूप में कार्य करता है। |
32 लाख की चोरी का नहीं हुआ खुलासा, सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली Sunday 17 December 2023 01:24 PM UTC+00 जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में छह महीने पहले चोरी हुई वारदात का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। वारदात के खुलासे के लिए पीड़ित ने परिवार सहित 10 से 12 किलोमीटर जाकर लोगों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकलाकर पुलिस को उपलब्ध करवाए, ताकि इसका खुलासा हो सके। छह महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पीड़ित का आरोप है कि जब चोरी के मामले में जानकारी जुटाने थानाधिकारी के पास पहुंचा तो उनका कहना था कि इस तरह की और चोरी होगी तब चोर पकड़ में आ पाएंगे। पुलिस अब एक और चोरी का इंतजार कर रही है। त्रिवेणी नगर राजावास हरमाड़ा निवासी नन्द किशोर गुप्ता 1 जुलाई 2023 को रात करीब 8 बजे घर के सभी लोग छोटे भाई के गृह प्रवेश के प्रोग्राम में ग्रीन आशियाना सनसिटी सीकर रोड पर गए थे।जब देर रात लौट कर आए तो मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर अलमारी का लॉक तोड़कर दो सोने के हार, एक सोने की तगड़ी, सोने की अंगूठी, सोने की चूड़ी, कानों के टॉप्स, चांदी की पायजेब जोड़ी, चांदी के बर्तन, चांदी के सिक्के और अलमारी में रखे 7 लाख 50 हजार रुपए चुरा ले गए थे। पीड़ित का कहना है कि चोर 32 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर और रुपए चुरा ले गए। एक चोरी और हो जाए फिर पकड़ में आएंगे चोर |
Weather Update: राजस्थान में यहां माइनस एक डिग्री पहुंचा पारा, 23 दिसंबर से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ Sunday 17 December 2023 03:15 PM UTC+00 Rajasthan Weather forecast : जयपुर। सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार को न्यूनतम तामपान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से न्यूनतम तापमान फिर माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले भी आबू में पारा माइनस में जा चुका है। वाहनों की छतों, खेतों में खड़ी फसलों, मैदानों, जलाशयों के किनारों, सोलर प्लेटों आदि पर रात को पड़ी ओस से बर्फ की परत जम गई। प्रदेश में 15 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ जगह : न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस माउंट आबू : माइनस एक |
नैष्कर्म्यता ही ब्राह्मी स्थिति Sunday 17 December 2023 04:47 PM UTC+00 | Tags: opinion गीता को ब्रह्म-कर्म का शास्त्र कहते हैं। दोनों मिलकर जीवात्मा ही हैं। कर्म का आधार कामना है। फल से पुनर्जन्म होता है। जीव का मार्ग गुड़ते-गुड़ते महादेव हो जाने जैसा है। जीव ब्रह्म का अंश है, ब्रह्म के सभी गुण धारण किए रहता है। पिता वै जायते पुत्र:। न ब्रह्म कभी नष्ट होता है, न ही जीव के भीतर का आत्मा। क्रमश: Tags:
|
बुजुर्गों को फिक्स्ड डिपॉजिट क्यों चुनना चाहिए, जानें फाइनेंशियल स्टेबिलिटी का राज Sunday 17 December 2023 06:08 PM UTC+00 जयपुर. उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपकी प्राथमिकताएं भी बदलती हैं और आपका निवेश भी इसी के अनुरूप होना चाहिए। बुजुर्गों को आमदनी के ऐसे स्थायी ज़रिए की ज़रूरत होती है, जो उम्मीद के मुताबिक होने के साथ-साथ सुरक्षित भी हो। भारत में, अक्सर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को बुजुर्गों के लिए निवेश का सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। लेकिन सभी एफडी पर एक-जैसी ब्याज़ दरें नहीं मिलती हैं। बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट बुजुर्गों के लिए एक अच्छा विकल्प है। बेहतर ब्याज़ दरें: बजाज फाइनैंस अपनी हाई इंटरेस्ट रेट (ऊंची ब्याज़ दरों) के लिए जाना जाता है, और बुजुर्गों के लिए इसके फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी ये बात लागू होती है। बजाज फाइनैंस के एफडी में निवेश करने पर आपको अधिक आमदनी होती है, जिससे आपकी जमा-पूंजी की असली कीमत मजबूत बनी रहती है। बुजुर्गों के लिए विशेष FD योजना: बजाज फाइनैंस इस बात को समझता है कि, बुजुर्गों की ज़रूरतें भी थोड़ी अलग होती हैं। बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बुजुर्गों को सालाना 0.25% तक की अतिरिक्त ब्याज़ दरों की पेशकश की जाती है। निवेश की सुविधाजनक समय-सीमा: बजाज फाइनैंस एफडी के निवेशकों को यह चुनने की सुविधा देता है कि, वे अपना पैसा कितने समय के लिए निवेश करना चाहते हैं। चाहे वे 12 महीने के छोटे समय के लिए निवेश करना चाहते हों या 60 महीने के लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हों, सभी के लिए अलग-अलग विकल्प उपलब्ध हैं। इससे निवेशकों को अपने लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए निवेश करने में आसानी होती है, चाहे उन्हें पैसों की जल्द जरूरत हो या बाद में जरूरत पड़े। स्थिर ब्याज़ दरों के साथ रिटर्न की गारंटी: बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसकी ब्याज़ दरें एक-जैसी बनी रहती हैं। निवेश के दूसरे तरीकों में ब्याज़ दरों में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जबकि उनके विपरीत FDs स्थिर आमदनी का ज़रिया हैं। बेहद भरोसेमंद और सुरक्षित: बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट पूरी तरह सुरक्षित होने की वजह से ही भारत में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निवेश का सबसे अच्छा विकल्प है। |
सिरदर्द बनी नई व्यवस्था... बीमारी से संबंधित विभाग वाले काउंटर पर ही बन रही पर्ची Sunday 17 December 2023 07:40 PM UTC+00 सवाई मानसिंह अस्पताल के धन्वंतरि ब्लॉक में कतारों को खत्म करने के दावे महज कागजी साबित हो रहे हैं। अब हाल यह है कि कतारों में एक से डेढ़ घंटे लगने के बाद भी मरीजों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। दरअसल, ओपीडी ब्लॉक में डॉक्टर से परामर्श के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बने हुए हैं। अब तक अलग-अलग श्रेणी (महिला, पुरुष, दिव्यांग आदि) के अनुसार रजिस्ट्रेशन की पर्चियां बन रही थी, लेकिन अब व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत 26 काउंटरों को अलग-अलग श्रेणी की बजाय विभागों के अनुसार बांट दिया है। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है धन्वंतरि ब्लॉक में प्रतिदिन 13 हजार से अधिक मरीज या उनके परिजन पर्ची बनवाने के लिए कतार में खड़े होते हैं।
ऐसे हो रही परेशानी जिस विभाग की ओपीडी में मरीज को दिखाना है, अब उसके काउंटर से ही पर्ची बन रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आते हैं। जानकारी नहीं होने पर या फिर गफलत में कई मरीज दूसरे विभाग की कतार में खड़े हो जाते हैं। लंबे इंतजार के बाद जैसे ही उनका नंबर आता है तो पर्ची बनाने से इंकार कर दिया जाता है। ऐसे में मरीज या परिजन को संबंधित विभाग के काउंटर की कतार में फिर से लगना पड़ता है। इसके अलावा कुछ काउंटरों पर अधिक और कुछ पर कम भीड़ रहती है। ऐसे में मरीज कम भीड़ वाले काउंटर की कतार में खड़ा हो जाता है, लेकिन नंबर आने पर मरीज को बताया जाता है कि वह गलत काउंटर पर खड़ा है। वहीं, कम भीड़ वाले काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करने वाला कर्मचारी खाली बैठा रहता है और अधिक भीड़ वाले काउंटर पर मरीज जूझते रहते हैं।
पर्ची बनवाने में लगे डेढ़ घंटे सीकर से आए एक मरीज के परिजन ने बताया कि उसके पिता को हार्ट की दिक्कत है। रजिस्ट्रेशन के लिए हर बार की तरह इस बार भी तीन नंबर काउंटर पर कतार में लग गया। नंबर आया तब पर्ची नहीं बनाई। वहां से 9 नंबर काउंटर पर गया तब पर्ची बनी। इस पूरी प्रक्रिया में डेढ़ घंटे से अधिक समय लगा।
मरीजों की सुविधा के लिए ही यह व्यवस्था लागू की गई है। जैसे ही मरीज और परिजन को इसकी जानकारी हो जाएगी तो परेशानी कम हो जाएगी। इसके बाद भी यदि परेशानी रहती तो इस व्यवस्था पर विचार किया जाएगा। |
Rajasthan BJP: भजनलाल मंत्रिमंडल के चेहरे तय, युवा चेहरों को मिलेगा मौका, दिल्ली से आई ये बड़ी अपडेट Monday 18 December 2023 02:02 AM UTC+00 Rajasthan BJP : राजस्थान में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों की तरह ही ज्यादातर युवा चेहरों को ही मंत्रिमंडल में मौका मिलेगा। भाजपा आलाकमान का मानना है कि मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्रियों के हम उम्र नेताओं को शामिल करने से सरकार चलाने में दिक्कत नहीं आएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल अपने दोनों उपमुख्यमंत्रियों दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के साथ रविवार को दिल्ली दौरे पर रहे। शाम को मुख्यमंत्रियों के कोरग्रुप की बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों पर भी मुहर लगना बताया जा रहा है। पहले चरण में मंत्रिमंडल में करीब 15 विधायकों को मौका मिल सकता है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर शाम पौने छह बजे राजस्थान कोर ग्रुप की मीटिंग शुरू हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, राजेंद्र राठौड़ सहित प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और राज्य प्रभारी अरूण सिंह ने हिस्सा लिया। कोर ग्रुप की मीटिंग में राज्य के सभी हिस्सों और वर्गों को मंत्रिपरिषद में भागीदारी देने पर मंथन हुआ। कोर ग्रुप के सदस्यों ने अपने पसंदीदा नामों की दावेदारी में कारण भी गिनाए। सूत्रों ने बताया कि यों तो राज्य में मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री बनने के बाद 27 मंत्रियों की गुंजाइश है, इनमें से करीब 15 नामों पर सहमति बनी है। चर्चा है कि राजस्थान में कुछ विधायकों को छोड़ ज्यादातर विधायक 60 साल से कम उम्र के ही मंत्रिमंडल में शामिल करने पर सहमति बनी है। ताकि पहली बार कुर्सी पाने वाले मुख्यमंत्रियों को सरकार चलाने में दिक्कत न हो और ना ही सहयोगियों को दिशा निर्देश देने में उन्हें असहज होना पड़े। नए चेहरे रहेंगे तो उनकी नए मुख्यमंत्रियों के साथ ट्यूनिंग बैठाने में भी आसानी होगी। इन सभी पहलूओं को देखते हुए मंत्रियों की सूची को नेतृत्व ने जांच परखकर क्लियर कर दिया है। अब किसी भी दिन मंत्रियों की शपथ हो सकती है। जिस तरह से 60 साल से कम उम्र के तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने पीढ़ी परिवर्तन की शुरुआत की, उसी तर्ज पर अब नए चेहरों से लैस मंत्रिमंडल भी बनाने की चर्चा हुई है। यह भी पढ़ें : कौन-कौन होंगे भजन लाल सरकार में मंत्री? शपथ ग्रहण की हलचलों के बीच आई ये बड़ी अपडेट
बैठक से पहले राष्टपति और बड़े नेताओं की मुलाकात इधर मंत्री बनने को विधायक लॉबिंग में जुटे यह भी पढ़ें : राजस्थान में अब होगा नौकरशाही में फेरबदल, IAS, IPS अधिकारियों की तबादला सूची पर चल रही मशक्कत इसी सप्ताह हो सकती है मंत्रियों की शपथ |
Rajasthan News: एक्शन में सीएम भजनलाल, गहलोत सरकार की राजनीतिक नियुक्तियां रद्द Monday 18 December 2023 02:23 AM UTC+00 Rajasthan News: भाजपा सरकार ने रविवार को पिछली कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में की गई राजनीतिक नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। इसमें विभिन्न आयोग, बोर्ड-निगम, सरकारी समितियों में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और गैर सरकारी सदस्य शामिल है। राजस्थान पत्रिका में रविवार को ही इस बारे में 'कांग्रेस का राज गया, सत्ता सुख बाकी' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद भाजपा सरकार एक्शन में आ गई और छुट्टी के दिन ही रविवार को प्रशासनिक सुधार विभाग ने ऐसी सभी नियुक्तियों को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही जिन विभागों में गैर सरकारी सदस्यों की सलाहकार के रूप में नियुक्ति या सेवाएं ली जा रही थी, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ऐसे प्रकरण जिनमें वैधानिक रूप से निरस्त किया जाना संभव नहीं है, उनकी पत्रावलियां और नियमावली मुख्यमंत्री कार्यालय में तत्काल भिजवाएं।
70 से ज्यादा नेता किए थे नियुक्त यह भी पढ़ें : भजनलाल मंत्रिमंडल के चेहरे तय, युवा चेहरों को मिलेगा मौका, दिल्ली से आई ये बड़ी अपडेट
अब भाजपा सरकार करेगी राजनीतिक नियुक्तियां
विभागों ने रविवार को ही भेजनी शुरू की पत्रावलियां यह भी पढ़ें : कौन-कौन होंगे भजन लाल सरकार में मंत्री? शपथ ग्रहण की हलचलों के बीच आई ये बड़ी अपडेट
|
जयपुर बम विस्फोट केस: सरकार को झटका, एक आरोपी का केस किशोर न्याय बोर्ड में चलेगा Monday 18 December 2023 02:39 AM UTC+00 Jaipur Bomb Blast Case: सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर बम विस्फोट प्रकरण में एक आरोपी को घटना के दिन नाबालिग मानने के राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर दखल करने से इनकार कर दिया। इस मामले में हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया था। साथ ही, एक आरोपी को नाबालिग मानने के किशोर न्याय बोर्ड के आदेश को सही माना, जिससे उसका मामला किशोर न्याय बोर्ड में सुनवाई योग्य माना। इस आदेश से अधीनस्थ न्यायालय में लंबित जिंदा बम मिलने का मामला भी प्रभावित होगा। ऐसे में किशोर माने गए आरोपी का मामला किशोर न्याय बोर्ड में ही सुना जा सकेगा। यह भी पढ़ें : विद्यार्थियों को अब नई सरकार से उम्मीदः सत्र 2019 से लेकर 2023 तक के विद्यार्थी को लैपटॉप और टेबलेट का इंतजार सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश सुधांशु धूलिया की खंडपीठ ने यह आदेश दिया। राज्य सरकार की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका के अनुसार हाईकोर्ट ने जयपुर बम विस्फोट मामले के आरोपियों में से एक को 2008 में घटना के दिन किशोर माना। हाईकोर्ट ने इस साल मार्च में एक आरोपी को बालिग मानने के सेशन जज के आदेश को भी रद्द कर दिया था और आरोपी को किशोर घोषित करने के किशोर न्याय बोर्ड के फैसले की पुष्टि की। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए कहा कि जिसे नाबालिग माना गया, वह दस्तावेजों के अनुसार घटना के दिन बालिग था। सरकारी पक्ष ने कहा कि आयु से संबंधित सरकार की ओर से पेश साक्ष्यों पर हाईकोर्ट ने विचार नहीं किया। यह भी पढ़ें : भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए हारी सीटों पर बढ़ाएगी पन्ना प्रमुख यह था मामला |
राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती : खिलाड़ियों से भेदभाव, मैदान में बाजी मारने वाले नौकरी पाने की रेस में पिछड़ रहे Monday 18 December 2023 03:17 AM UTC+00 खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दो प्रतिशत आरक्षण देकर सरकार ने नौकरी का सपना तो दिखा दिया लेकिन खिलाड़ियों को नौकरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मामला तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती से जुड़ा है। यह भी पढ़ें : भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए हारी सीटों पर बढ़ाएगी पन्ना प्रमुख राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड और शिक्षा विभाग की ओर से पांच माह बाद भी खेल कोटे के अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। सैकड़ों अभ्यर्थियाें की नियुक्ति प्रक्रिया दस्तावेज वैरिफिकेशन के नाम पर अटकी है। आलम यह है कि शिक्षा विभाग ने करीब 41 हजार अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन अभ्यर्थियों ने स्कूलों में नौकरी भी शुरू कर दी। लेकिन बोर्ड और शिक्षा विभाग में तालमेल के अभाव में खिलाड़ी नौकरी पाने की रेस में पिछड़ रहे हैं। इससे खेल कोटे के अभ्यर्थियों में विरोध है। महज 37 अभ्यर्थियों की ही नियुक्ति क्यों कमेटी पर कमेटी, जांच पूरी नहीं यह भी पढ़ें : जयपुर बम विस्फोट केस: सरकार को झटका, एक आरोपी का केस किशोर न्याय बोर्ड में चलेगा खेल संघों की ओर से प्रमाण पत्रों की जांच करवाई जा रही है। जिन अभ्यर्थियों की जांच पूरी हो गई होगी उनको नियुक्ति दे दी है। जैसे ही संघों की ओर से वैरिफिकेशन पूरा हो जाएगा नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।-संजय माथुर, सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
18 दिसंबर 2023 : सीएम भजन लाल शर्मा आज रखेंगे सरकार का विज़न, जानें राजस्थान सहित देश-दुनिया की लेटेस्ट और बड़ी खबरें Monday 18 December 2023 03:48 AM UTC+00 सुविचार जिस संगत में हमारा विकास न हो और न सोच शुद्ध हो.. वो संगत हमारे जीवन के लिए अनुकूल नहीं, इसलिए कहते हैं.. अच्छी संगत, अच्छा जीवन।
आज क्या खास राजस्थान राजस्थान में नई सरकार का एक्शन प्लान बनेगा। सीएम भजनलाल शर्मा आज ब्यूरोक्रेसी की बैठक लेंगे। आज शाम 5 बजे सचिवालय में बैठक होगी। जिसमें नई सरकार की वर्किंग, योजनाओं और कार्यक्रमों का रोडमैप बनेगा। पीएम मोदी और केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्लानिंग तय होगी। इस बैठक में सीएस, सभी विभागों के एसीएस, प्रमुख सचिव और सचिव शामिल होंगे। माना जा रहा है इसके बाद राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव भी कर दिए जाएंगे। - सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर के पट आज विशेष सेवा पूजा तिलक के कारण दिन में रहेंगे बंद, शाम 5 बजे फिर से खुलेंगे मंदिर के पट
देश-दुनिया - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे का दूसरा दिन आज, कई योजनाओं का करेंगे शुभारंभ
खबरें आपके काम की राजस्थान - सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों की तीन दिवसीय बैठक जयपुर में झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशन सेंटर में 5 जनवरी से, पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह, और एनएसए डोभाल भाग लेंगे - राजस्थान में चक्रवाती हवा के असर से और बढ़ेगी सर्दी, माउंट में पारा फिर माइनस एक डिग्री, प्रदेश के 15 स्थानों पर अब रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे लुढ़का
देश-दुनिया - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 21 दिसंबर को बुलाई सीडब्लूसी की बैठक, इंडिया गठबंधन के संबंध में फैसलों के साथ तीन राज्यों की हार पर होगा गहन मंथन
शिक्षा/ रोज़गार की अखबारें |
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे शूटर्स व साजिशकर्ता Monday 18 December 2023 03:49 AM UTC+00 Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार शूटर्स व साजिशकर्ताओं को सोमवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में हथियार सप्लायर पूजा सैनी को रिमांड अवधि पूरी होने पर पहले ही कोर्ट में पेश किया जा चुका, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, गिरफ्तार अन्य सभी आरोपी रिमांड पर चल रहे हैं। गौरतलब है कि मामला एनआईए के पास अनुसंधान के लिए चला गया, लेकिन एनआईए ने इस मामले में सहयोग के लिए पुलिस मुख्यालय की एसआईटी व कमिश्नरेट के संबंधित अधिकारियों को शामिल कर रखा है। पांच दिसम्बर को गोगामेड़ी को घर में घुसकर गोली मारने के मामले में शूटर्स रोहित राठौड़ व नितिन फौजी को चंडीगढ़ से उनके एक अन्य साथी उधम सिंह के साथ पकड़ा था। वहीं, जयपुर में फायरिंग के बाद भागने में मदद करने वाले शूटर नितिन फौजी के साथी रामवीर व गुरुग्राम की जेल से भवानी सिंह उर्फ रोनी राजपूत सहित तीन आरोपियों को प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। विदेश में बैठे रोहित गोदारा व वांटेड विरेन्द्र चारण के निर्देश पर गोगामेड़ी की हत्या करने का आरोप है। |
राजस्थान में सरकार बदलने से आला अधिकारियों की उड़ी नींद, ये है वजह Monday 18 December 2023 04:11 AM UTC+00 कोटपूतली। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होने और नई सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पदभार ग्रहण करने के साथ ही प्रशासनिक महकमे में कई अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। इन्हें अब तबादले का डर सता रहा है। यह माना जा रहा है कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय में लम्बे समय से टिके अधिकारियों का तबादला हो सकता है।
|
साहब इन बंदरों से बचाएं: बेखौफ सड़कों पर इंसानों की तरह हो जाते हैं खड़े, हर दिन 3 लोगों पर हमला, लोग घरों में 'कैद' Monday 18 December 2023 04:33 AM UTC+00 राजस्थान के मनोहरपुर कस्बे में इन दिनों बंदरों ने आमजन को कमरों में कैद कर के रख दिया हैं। जिस मकान में मात्र एक या दो व्यक्ति हैं। ये इनको धता बताते हुए उस घर में ये दिन में ही नही रात में भी अपना डेरा जमा लेते है और मौका मिलते ही सामान पार कर ले जाते हैं। वर्तमान में पतंगबाजी के शौकीन अपनी पतंग को लेकर जैसे ही उसे ऊपर चढ़ाते हैं। इन बंदरों की टोली को देखकर दहशत में आ जाते हैं जिसके चलते कई बच्चे छत से गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इनके आतंक से त्रस्त लोग छतों पर जाने से भी कतराने लगे हैं। हालांकि नगरपालिका प्रशासन ने जनवरी माह में बंदर पकड़वाए थे। किंतु ठेकेदार ने कुछ जगहों से बंदर पकड़े। इसके बाद उसने बंदर पकड़ना बंद कर। दिया। अब कस्बे के सभी मोहल्लेबासी इनके आतंक के साए में जी रहे हैं। इनसे परेशान आमजन नगर पालिका प्रशासन से बार-बार इन बंदरों से पकड़वाने की लगातार मांग कर रहा है। किंतु अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया हैं। निरंतर कस्बे में बढ़ रही बंदरों की संख्या के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। सरकारी चिकित्सालय से प्राप्त आंकड़ों पर नजर डालें तो जानकारी मिलती है कि अमूमन प्रतिदिन दो से तीन मरीजों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार रावधीर सिंह कॉलोनी, सब्जी मंडी, इंद्रा कॉलोनी, गांधी चौक , वामनदेव जी महल्ला, पंचमुखी हनुमान कॉलोनी, जुगल जी मोहल्ला, बाबा साहब का बाजार, छीपा मोहल्ला, मेडवालों का मोहल्ला, शिव कॉलोनी, बंगाली मोहल्ला , बस स्टैंड, कुमावतों का मोहल्ला में इनका ज्यादा आतंक रहता है। कस्बे के प्रत्येक गली मोहल्ले में इन बंदरों की अलग-अलग करीब 20 से 25 टोलियां है । प्रत्येक टोली में करीब 15 से 40 बंदर है। ये बंदर अब इंसानों की तरह ही रास्ते को रोककर खड़े हो जाते हैं। इससे इस रास्तों व गलियों से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। जिस टोली में छोटे बंदर ज्यादा है। उनको भगाने पर वह जोर जोर से चीखने लगता हैं। 2 से 3 केस रोज आते हैं आमजन की जेब पर भारी इनका कहना है... सुनीता प्रजापत , पालिकाध्यक्ष, नगर पालिका मनोहरपुर |
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, बलात्कार पीड़िता दूसरी मंजिल से कूदी, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार Monday 18 December 2023 04:34 AM UTC+00 करणी विहार थाना इलाके में अपहरण कर किशोरी से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी का अश्लील वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देने लगा। बदनामी के डर से किशोरी ने शुक्रवार रात को घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घायल पीड़िता का गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें : राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती : खिलाड़ियों से भेदभाव, मैदान में बाजी मारने वाले नौकरी पाने की रेस में पिछड़ रहे घटना के बाद किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ अपहरण कर बलात्कार करने का शनिवार रात को मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शनिवार देर रात को धाबास निवासी आरोपी इंद्र सिंह उर्फ पल्ली को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किशोरी के घर के पास रहता है। उसने बहला-फुसलाकर किशोरी का आठ दिसंबर को अपहरण कर लिया। इसके बाद किशोरी से बलात्कार किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया। किसी तरह किशोरी 13 दिसंबर को आरोपी से बच कर घर पर आ गई और परिजन को जानकारी दी। यह भी पढ़ें : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे शूटर्स व साजिशकर्ता बार-बार कॉल कर रहा था आरोपी |
नकली 'बेटनोवेट-एन' बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार, जानिए स्किन को होने वाले नुकसान Monday 18 December 2023 04:46 AM UTC+00 | Tags: health दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवा बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. ये फैक्ट्री त्वचा की बीमारी के लिए इस्तेमाल होने वाली क्रीम 'बेटनोवेट-एन' की नकल कर रही थी. पुलिस ने 2,200 भरी ट्यूब और 68,000 खाली ट्यूब जब्त की हैं, साथ ही इस काम के सरगना अवन मोंगा को भी गिरफ्तार कर लिया है. 'बेटनोवेट-एन' ग्लैक्सो स्मिथ क्लाइन (GSK) कंपनी की एक असली क्रीम है. पिछले कुछ महीनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि दिल्ली में कुछ लोग नकली कॉस्मेटिक और दवाइयां बना रहे हैं. पुलिस ने गुलाबी बाग इलाके में छापा मारा और वहां से नकली क्रीम बनाने का पूरा सामान बरामद किया. खाली ट्यूब, भरी ट्यूब, कच्चा माल और भारी मशीनें सब कुछ मिलीं. पकड़े गए अवन मोंगा ने बताया कि वो ये काम पिछले एक साल से कर रहा था. वो असली क्रीम की पैकिंग और ट्यूब बाहरी दिल्ली के एक प्रिंटिंग प्रेस से लाता था और फिर उसी में नकली क्रीम भरकर बेचता था. पुलिस अब इस धंधे में शामिल बाकी लोगों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. नकली बेटनोवेट-एन या कोई नकली स्किन क्रीम लगाने से स्किन को कई नुकसान हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं: त्वचा का संक्रमण: नकली बेटनोवेट-एन में अक्सर बैक्टीरिया या अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीव पाए जाते हैं, जो त्वचा में संक्रमण का कारण बन सकते हैं. यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जिनसे आप नकली बेटनोवेट-एन से बच सकते हैं: - बेटनोवेट-एन हमेशा किसी विश्वसनीय स्रोत से खरीदें. Tags:
|
राजधानी जयपुर में ट्रेंड बढ़ा, शुभ मुहूर्त देख बच्चों के जन्म का समय तय करवा रहे माता-पिता Monday 18 December 2023 04:52 AM UTC+00 New Trend in Jaipur: राजधानी जयपुर में कुछ दंपती पंडितों से शुभ मुहूर्त निकलवाकर सिजेरियन डिलीवरी करा रहे हैं, ताकि बच्चे की अच्छी कुंडली बन सके। शहर के निजी अस्पतालों में प्रतिदिन 15 में से 6 केस इस तरह के आ रहे हैं। शहरी लोगों में यह ट्रेंड ज्यादा देखने को मिल रहा है। हालांकि इस तरह की डिलीवरी मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। आमतौर पर डॉक्टर विशेष परिस्थितियों में ही सिजेरियन डिलीवरी का विकल्प चुनते हैं, लेकिन लोगों में शुभ मुहूर्त में सिजेरियन डिलीवरी कराने की चाह इतनी बढ़ गई है कि डॉक्टरों को दंपती और उनके परिवार की काउंसलिंग करनी पड़ रही है। वहीं, विशेषज्ञ इस तरह की डिलीवरी को प्रकृति के नियम विरुद्ध बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 6.77 करोड़, शेष राशि की गिनती कल होगी
यह भी पढ़ें : टूरिस्ट की बड़ी पसंद बनता जा रहा है राजस्थान, अब तक 13 करोड़ पहुंचे, इतना पहुंच सकता है आंकड़ा |
अगर आप भी लिंक्डइन पर रहते है एक्टिव तो पहले जान ले ये खबर, हो सकता है ये नुकसान Monday 18 December 2023 04:53 AM UTC+00 | Tags: health दुनिया भर में 93 करोड़ से ज्यादा यूज़र वाले लिंक्डइन जैसे प्रोफेशनल सोशल नेटवर्किंग साइट्स, आपके मन में आत्म-संदेह ला सकते हैं, ऐसा एक नए शोध से पता चला है। एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि लिंक्डइन पर आने वाले "इंपोस्टर सिंड्रोम" और "पकड़े जाने" का डर, बेचैनी और डिप्रेशन की वजह बन सकते हैं। शोध में सर्वेक्षण के दौरान पाया गया कि लिंक्डइन पर एक्टिव रहने का सीधा संबंध इंपोस्टर सिंड्रोम से है। जहां लोगों को अपने कामयाबियों के बावजूद भी खुद में कमतर महसूस होता है। ये अहसास तब भी होता है जब वे दूसरों के पोस्ट्स पढ़ते हैं या खुद अपनी उपलब्धियां शेयर करते हैं। डॉ. बेन मार्डर, यूनिवर्सिटी की बिजनेस स्कूल से, कहते हैं, "लिंक्डइन के न्यूज़फीड को देखने या खुद अपनी सफलता पोस्ट करने से भी आपकी प्रोफेशनल पहचान पर सवाल उठ सकते हैं, जो इंपोस्टर सिंड्रोम को बढ़ा सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "हमारा शोध बताता है कि सोशल मीडिया का नकारात्मक प्रभाव सिर्फ दूसरों से तुलना करने से नहीं होता, बल्कि इस सोच से भी होता है कि दूसरे हमें खुद से ज्यादा काबिल समझते हैं।" शोधकर्ताओं ने 506 लोगों पर लिंक्डइन के प्रभाव का अध्ययन किया। सभी प्रतिभागी कम से कम स्नातक थे और उनकी औसत आयु 36 साल थी। शोधकर्ताओं ने दो तरीकों से लिंक्डइन के प्रभाव का परीक्षण किया। एक, दूसरों के पोस्ट पढ़ने के बाद कैसा महसूस होता है और दूसरा, अपनी सफलताएं पोस्ट करने के बाद कैसा महसूस होता है। ऑनलाइन प्रयोग में पाया गया कि दूसरों के पोस्ट पढ़ने से इंपोस्टर सिंड्रोम का अनुभव थोड़ा ज़रूर बढ़ता है, जबकि पोस्ट न पढ़ने पर ऐसा कम होता है। शोध में यह भी पाया गया कि लिंक्डइन पर पोस्ट करने का सीधा संबंध इंपोस्टर सिंड्रोम से है, भले ही अन्य संभावित प्रभावों को नियंत्रित करने के बाद भी। शोधकर्ताओं का कहना है कि भले ही ये साइट्स कैरियर एडवांसमेंट, प्रोफेशनल कनेक्शन और इंडस्ट्री-रिलेटेड ज्ञान देते हैं, लेकिन उनका एक नकारात्मक पहलू भी है। यह जानना कि इंपोस्टर सिंड्रोम प्रोफेशनल्स में आम है, कर्मचारी विकास योजनाओं को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कर्मचारियों को यह जानकर कि दूसरे भी उनसे मिलते-जुलते अनुभव करते हैं, उनके नकारात्मक भाव कम हो सकते हैं। मुख्य बातें: लिंक्डइन का इस्तेमाल impostor syndrome को बढ़ा सकता है। Tags:
|
IMD New Update: चक्रवाती हवा के असर से बढ़ेगी सर्दी, राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी Monday 18 December 2023 04:58 AM UTC+00 IMD Rain Alert: सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार को न्यूनतम तामपान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से न्यूनतम तापमान फिर माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले भी आबू में पारा माइनस में जा चुका है। वाहनों की छतों, खेतों में खड़ी फसलों, मैदानों, जलाशयों के किनारों, सोलर प्लेटों आदि पर रात को पड़ी ओस से बर्फ की परत जम गई। प्रदेश में 15 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार, वर्तमान परिस्थिति के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। |
माउंटआबू में पारा जमा... शेखावाटी में रात सर्द Monday 18 December 2023 05:04 AM UTC+00 जयपुर। प्रदेश में धीमी रफ्तार से सर्दी जोर पकड़ रही है। पौष माह शुरू होने में अभी करीब दस दिन का वक्त है लेकिन उससे पहले चक्रवाती हवा के असर से प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी अब महसूस होने लगी है। माउंट आबू में बीती रात पारा जमाव बिंदू से नीचे जमा रहा। 13 जिलों में बीती रात पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया जबकि हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले आज सुबह घने कोहरे के आगोश में लिपटे रहे। शेखावाटी अंचल में लगातार कड़ाके की सर्दी का जोर बना रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने और रात के तापमान में उतार चढ़ाव बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। शेखावाटी अंचल कड़ाके की सर्दी की चपेट में 13 जिलों में पारा 10 डिग्री से कम हाड़ौती- मारवाड़ में सर्दी के तेवर नर्म |
दिल्ली से मंत्रिमंडल की लिस्ट लेकर ही लौटेंगे मुख्यमंत्री ! Monday 18 December 2023 05:08 AM UTC+00 जयपुर। राजस्थान के मंत्रिमंडल गठन को लेकर कवायद तेज है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिन से दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं। वे रविवार को अचानक दिल्ली गए थे। वहां नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात हुई थी। पहले उनके रविवार देर रात तक वापस लौटने की उम्मीद थी। लेकिन अब वे सोमवार को भी दिल्ली में ही रहेंगे। ऐसे में अब ये अटकलें तेज हो गई हैं कि वे मंत्रिमण्डल की लिस्ट लेकर ही जयपुर लौटेंगे। क्या पूरे बनेंगे 27 मंत्री चौंका सकते हैं मंत्रिमण्डल के नाम इधर एक्शन में सरकार जाति व क्षेत्र पर भी रहेगा फोकस महिलाओं को और मिलेगा मौका |
Study finds : कोविड-19 होने पर अल्जाइमर के मरीजों को ज्यादा खतरा Monday 18 December 2023 05:11 AM UTC+00 | Tags: health एक नया शोध बताता है कि कोविड-19 होने पर अल्जाइमर के मरीजों को ज्यादा खतरा हो सकता है। इस शोध में पाया गया कि अल्जाइमर के मरीजों में नाक की कोशिकाओं में कुछ बदलाव होते हैं, जो SARS-CoV-2 वायरस को फैलने में मदद कर सकते हैं। आपको याद होगा, कोविड-19 में अक्सर नाक बंद हो जाती है और सूंघने की शक्ति कम हो जाती है। अल्जाइमर के मरीजों में भी नाक सूंघने की शक्ति कम होती है। शोधकर्ताओं ने इसीलिए नाक की कोशिकाओं का अध्ययन किया कि यह समझ सकें कि कोविड-19 और अल्जाइमर का आपस में क्या संबंध है। उन्होंने पाया कि हालांकि स्वस्थ लोगों और अल्जाइमर के मरीजों की कोशिकाएं वायरस से उतनी ही आसानी से संक्रमित होती हैं, लेकिन संक्रमण के बाद मरीजों की कोशिकाओं में कुछ बदलाव होते हैं। अल्जाइमर के मरीजों की कोशिकाओं में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है, इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया अलग होती है, और सूंघने से जुड़े जीनों में भी बदलाव आते हैं। ये बदलाव शायद यही कारण हैं कि अल्जाइमर के मरीजों को कोविड-19 होने पर ज्यादा खतरा होता है। शोधकर्ताओं को उम्मीद थी कि अल्जाइमर रोग से ग्रस्त लोगों के कोशिकाओं पर वायरस का हमला ज्यादा आसानी से होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, जब वायरस ने कोशिकाओं को संक्रमित किया, तो अल्जाइमर रोग से ग्रस्त लोगों के कोशिकाओं में जीन की गतिविधि अलग तरह की पाई गई। इन कोशिकाओं में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ा हुआ था, प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया अलग थी और सूंघने की क्षमता से जुड़े जीनों में भी काफी बदलाव देखे गए। यह शोध इस बात की ओर इशारा करता है कि अल्जाइमर रोग से ग्रस्त लोगों को कोविड-19 का ज्यादा खतरा हो सकता है, क्योंकि उनकी सूंघने की क्षमता से जुड़े कोशिकाओं में पहले से ही सूजन होती है। यह शोध भविष्य में अल्जाइमर के मरीजों के लिए बेहतर उपचार खोजने में मदद कर सकता है। कुछ महत्वपूर्ण बातें: अल्जाइमर के मरीजों को कोविड-19 होने पर ज्यादा खतरा हो सकता है। Tags:
|
पहले 15 दिन समझाइश, इसके बाद पानी कनेक्शन नहीं लिया तो कार्रवाई, घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन Monday 18 December 2023 05:21 AM UTC+00 जयपुर। शहर में पानी के अवैध कनेक्शनों के खिलाफ जलदाय विभाग का आज से विशेष अभियान शुरू हो रहा है। हालांकि अभी 15 दिन तक अभियान के तहत लोगों से समझाइश की जाएगी। इसके बाद कनेक्शन नहीं लेकर अवैध तरीके से पानी चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पानी के अवैध कनेक्शनों को हटाने के साथ लोगों को पाबंद भी किया जाएगा। एक बार हटाने के बाद दुबारा अवैध नल कनेक्शन किया तो एफआईआर दर्ज होगी। जलदाय विभाग के अधिकारियों की मानें तो शहर में अवैध कनेक्शनों के चलते लाखों लीटर पानी 'बर्बाद' हो रहा है। इसे रोकने और लोगों को पानी कनेक्शन जारी करने के लिए विभाग ने अवैध कनेक्शनों को चिह्नित करने का काम शुरू कर रखा है। इसके साथ ही आज से पानी के अवैध कनेक्शन हटाने का काम भी शुरू कर दिया है। डिवीजन पर एक—एक विशेष टीम सर्वे कार्य भी रहेगा जारी अभियान के दौरान यहां फोकस
|
विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज, जन-जन को देंगे केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी Monday 18 December 2023 05:31 AM UTC+00 जयपुर। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) का आज आगाज हो रहा है। ग्रेटर नगर निगम की ओर से सांगानेर स्टेडियम में इसे लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर सांगानेर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) का आगाज कर रहे है। वहीं हैरिटेज निगम की ओर से सुबह शास्त्री नगर के सिविल लाइन जोन के सामने शिव पार्क में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसमें मेयर मुनेश गुर्जर सहित विधायक व जनप्रतिनिधि कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे है। आज दो जगह शिविर हैरिटेज निगम का शिव पार्क में कार्यक्रम
यह भी पढ़ें : पहले 15 दिन समझाइश, इसके बाद पानी कनेक्शन नहीं लिया तो कार्रवाई, घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन
कैम्पों में ये होगा काम |
CM Bhajan Lal Delhi Visit : दिल्ली में एक्टिव राजस्थान सीएम भजनलाल, जानें किस नेता से की दो दिन में दूसरी बार की मुलाक़ात? Monday 18 December 2023 05:39 AM UTC+00
मुख्यमंत्री भजन लाल आज दूसरे दिन भी दिल्ली प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों से मुलाक़ात की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद भजनलाल का ये 'शिष्टाचार' मेल-मुलाकातों का दौर है। दिल्ली प्रवास के पहले दिन मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात की। हालांकि प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे पर होने के कारण उनसे मुलाक़ात नहीं हो सकी।
दो दिन, दूसरी मुलाक़ात
ये भी पढ़ें : दिल्ली से मंत्रिमंडल की लिस्ट लेकर ही लौटेंगे मुख्यमंत्री !
जोधपुर हाउस पर बढ़ी रहीं हलचलें दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा जोधपुर हाउस में रुके रहे। यही कारण रहा कि उनसे मिलने वालों का वहां तांता लगा रहा। कई नेताओं और अधिकारियों ने उनसे वहां मुलाक़ात की। उनसे मिलने वालों में सीनियर विधायक डॉ किरोड़ी लाल मीणा से लेकर राजस्थान पुलिस के डीजी साइबर क्राइम रवि प्रकाश और आईएएस अधिकारी शुभ्रा सिंह ने जैसे नेता-अफसर शामिल रहे। इन सभी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें नई ज़िम्मेदारी संभालने की बधाई दी।
शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे थे बिरला संसद में जारी शीतकालीन सत्र के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 15 दिसंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। हालांकि बिरला ने वर्चुअल माध्यमों से भजनलाल को मुख्यमंत्री और दिया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री का ज़िम्मा संभालने को लेकर शुभकामनाएं ज़रूर दी थीं।
ये भी पढ़ें : भजन लाल के शपथ ग्रहण में क्यों नहीं पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ? जानें बड़ी वजह
सीएम-स्पीकर का एक कनेक्शन ये भी स्पीकर ओम बिरला और सीएम भजनलाल शर्मा का एक ख़ास कनेक्शन और बन गया है। दरअसल हाल ही में सीएम भजनलाल के ओएसडी का ज़िम्मा वरिष्ठ आरएएस अधिकारी योगेश श्रीवास्तव को मिला है। श्रीवास्तव इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ कई वर्षों तक काम कर चुके हैं। |
Accident News : दो जगह टकराई रोडवेजें, मची अफरा तफरी, हुआ यातायात जाम Monday 18 December 2023 05:45 AM UTC+00 जयपुर। प्रदेश में सोमवार सुबह दो अलग अलग स्थानों पर रोडवेज बसों के हादसे हुए है। श्रीगंगानगर और सवाई माधोपुर जिले में रोडवेज बसे हादसे का शिकार हुई है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सवारियों को हल्की चोटे लगी। जिसके बाद कई सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दोनों हादसे सुबह छह बजे से आठ बजे तक के है। |
भाजपा का पहली पंक्ति के नेताओं को एडजस्ट करने पर मंथन, जानिए क्या है राजस्थान सरकार में ये प्रयोग? Monday 18 December 2023 05:49 AM UTC+00 राजस्थान में नई पीढ़ी को मौका देकर चौंकाने वाली भाजपा अब बदलाव की बयार को आगे बढ़ाएगी। दूसरी पंक्ति के नेताओं को मौका देने के साथ ही भाजपा पहली पंक्ति के नेताओं को एडजस्ट करने पर मंथन कर रही है। इनमें वे वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं, जो इस बार चुनाव हार गए। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब दिग्गज नेताओं को एडजस्ट किया जाएगा। इससे पहले भी वर्ष 1998 में गहलोत सरकार बनने पर कांग्रेस ने पहली बार ऐसा प्रयोग किया था। यह भी पढ़ें : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे शूटर्स व साजिशकर्ता सीएम के थे कई दावेदार भाजपा सरकार में यह प्रयोग मदेरणा को बनाया था स्पीकर शर्मा को इस कमेटी की दी थी जिम्मेदारी यह भी पढ़ें : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, बलात्कार पीड़िता दूसरी मंजिल से कूदी, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार माथुर बने थे प्रशासनिक आयोग चेयरमैन देवनानी को अब विधानसभा अध्यक्ष |
जयपुर में होगा 5-7 जनवरी को डीजी-आईजी कांफ्रेंस, पीएम मोदी-अमित शाह करेंगे शिरकत Monday 18 December 2023 05:57 AM UTC+00 नई सरकार के गठन के बाद राजस्थान एक बड़े आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। देश के सभी राज्यों की पुलिस के मुखिया (डीजी) और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों की एक साझा कॉन्फ्रेंस (डीजी-आईजी) कॉन्फ्रेंस जयपुर में होने जा रही है। अगले साल 5-7 जनवरी तक होने वाली इस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भी शिरकत करेंगे। सभी राज्यों के डीजी और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों की कांफ्रेंस (डीजी-आईजी कांफ्रेंस) जयपुर में होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी कांफ्रेंस में शामिल होंगे। कांफ्रेंस को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। |
Petrol Diesel Today Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, राजस्थान में स्थिर हुए दाम, यहां देखें आपके शहर का हाल Monday 18 December 2023 06:07 AM UTC+00 Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार यानी 18 दिसंबर के लिए पेट्रोल और डीजल की नई रेट (Petrol-Diesel Price New Rate) जारी की हैं। हर दिन सुबह 6 बजे तेल के नए रेट जारी की जाती हैं। जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर है। पिछले 10 दिनों में जयपुर में पेट्रोल का सबसे ज्यादा रेट 108.48 रुपये प्रति लीटर रहा और सबसे कम कीमत जयपुर में 108.16 रुपये प्रति लीटर रही। फिलहाल राजस्थान में इनके दाम स्थिर है। दरअसल राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग-अलग होती हैं। |
गैंगस्टर्स आलीशान जिंदगी का सपना दिखा नाबालिगों से करवा रहे वारदात Monday 18 December 2023 06:35 AM UTC+00 गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सहित प्रदेश की अन्य गैंग वारदात के लिए नाबालिगों को शामिल कर रही हैं, ताकि वारदात के बाद पकड़े जाने पर नाबालिग होने का फायदा मिल सके। गैंगस्टर्स नाबालिगों के अलावा पहली बार जेल में जाने वाले युवाओं को टारगेट करते हैं। दोनों को ही आलीशान जिंदगी जीने के सपने दिखाए जाते हैं। जेल में जाने वाले युवाओं को उनके खिलाफ चल रहे मामले में मदद का आश्वासन दिया जाता है। प्रदेश में 007 व 3200 गैंग सहित अन्य गैंग में नाबालिगों के शामिल होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि गैंगस्टर्स नाबालिगों का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें उनके ही हाल पर छोड़ देते हैं। यह भी पढ़ें : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे शूटर्स व साजिशकर्ता बीकानेर व जयपुर में करवाई फायरिंग गैंगस्टर्स इस्तेमाल कर छोड़ देते यह भी पढ़ें : भाजपा का पहली पंक्ति के नेताओं को एडजस्ट करने पर मंथन, जानिए क्या है राजस्थान सरकार में ये प्रयोग? सोशल मीडिया पर ढीली पड़ी कार्रवाई |
जयपुर में कलयुगी मां की करतूत, नवजात बच्ची को छोड़ गई, पुलिस कर रही तलाश Monday 18 December 2023 06:35 AM UTC+00 जयपुर। राजधानी जयपुर में फिर मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक बार फिर कलयुगी मां ने अपने जिगर के टुकड़े को मरने के लिए छोड़ा है। मामला जेके लोन अस्पताल का है। जहां सोमवार सुबह छह बजे एक नवजात बच्ची पालना घर में मिली है। सुबह जब लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो मौके पर जाकर देखा। जहां देखने पर सामने आया कि किसी ने एक बच्ची को पालना घर में छोड़ दिया है और चला गया है। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर हेड कांस्टेबल रामकेश और कांस्टेबल हरिमोहन पहुंचे। इस दौरान अस्पताल से चिकित्साकर्मी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आईसीयू में बच्ची को भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। बच्ची की देखरेख की जा रही है। |
राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार व विधानसभा सत्र इसी सप्ताह! मंत्री बनने की जुगाड़ में जुटे विधायक Monday 18 December 2023 06:56 AM UTC+00 राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद को संभाल लिया है। अब पूरे सूबे में राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार चर्चा हो रही है। राजस्थान मंत्रिमंडल कौन शामिल होगा और कौन नहीं इस बारे में कयास लगाए जा रहे हैं। कई विधायक ज्योतिष से अपने भविष्य का हाल जान रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार इस ही सप्ताह होगा। साथ ही नए मंत्रियों की शपथ इसी सप्ताह हो सकती है। इसकी बुधवार को सबसे अधिक संभावना है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी जल्द ही विधानसभा का सत्र बुलाया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि इसी सप्ताह सत्र आहूत हो सकता है। इस बीच जल्द सत्र बुलाए जाने की चर्चाओं के बीच विधानसभा प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। |
क्या है चीन की रहस्यमय बीमारी व्हॉइट लंग सिंड्रोम, जानें लक्षण, कारण और बचाव Monday 18 December 2023 07:09 AM UTC+00 | Tags: health निमोनिया की वजह इस समय वातावरण का तापमान भी कम हो जाता है। 8-15 डिग्री तक के तापमान में इसके वायरस तेजी से पनपते हैं। इस मौसम में प्रदूषण भी अन्य मौसम के मुकाबले ज्यादा होना भी नुकसानदायक है। यह निमोनिया का ही एक गंभीर रूप है जिसमें फेफड़ों में जख्म हो जाते हैं। यह बीमारी खांसने, छींकने, बात करने, रोगी के पास गाना गाने से भी फैलती है। शुरुआती लक्षण कोरोना के जैसे सामने आ रहे हैं। यह बीमारी 3-8 वर्ष के बीच के बच्चों में हो रही है। लक्षण
नेचर क्लाइमेट चेंज जर्नल के अनुसार कारकों में रोगाणु, प्रोटोजोआ, फंगस, बैक्टीरिया, वायरस या सिलिकोसिस हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि नई जाति के माइकोप्लाज्मा न्यूमोनी नामक ओर्गेनीजम से होता है जो संभवत: ज्यादा आक्रामक और एंटीबॉयोटिक रेजिस्टेंट होता है। इसका बड़ा कारण जलवायु परिवर्तन, खानपान में बदलाव व प्रदूषण भी है। चीन के बाद यह बीमारी अब अमरीका के ओहियो, डेनमार्क और नीदरलैंड्स में भी फैल रही है। गाइडलाइन जरूरी टीकाकरण करवाएं। बीमार व्यक्ति से दूर रहें। रोग होने पर आइसोलेट हो जाएं। समय पर जरूरी टेस्ट कराएं। क्यों यह नाम है इसमें पूरे फेफड़ों पर सफेद धब्बे हो जाते हैं। इससे प्रभावित बच्चों में खांसी, बुखार और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। विशेषज्ञों कहा है कि बच्चों को इसके प्रकोप से बचाने के लिए संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद लेने दें। बचाव कैसे करें नियमित रूप से हाथ धोएं, छींकने या खांसने के दौरान मुंह ढकने और बीमार होने पर घर पर रहकर भीड़-भाड़ से बचें। छुट्टियों के मौसम के आसपास होने वाली सभाओं में संक्रमित होने से बचने के लिए सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है। बच्चों में ही क्यों? बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है, इसलिए ये बीमारी बच्चों को अपनी चपेट में ले रही है। लेकिन इसका मतलब ये भी कतई नहीं कि सिर्फ बच्चों पर ही इसका अटैक होगा, जिसकी भी इम्युनिटी कमजोर है, वो इस बीमारी के चपेट में आ सकता है। - डॉ. रमेश जोशी, सीनियर फिजिशियन Tags:
|
Rajasthan Politics : 10 हज़ार से भी ज़्यादा वोटों से बड़ी हार, फिर भी बुला रहे 'धन्यवाद सभा', जानें कौन पेश कर रहा है अनूठी नज़ीर? Monday 18 December 2023 07:11 AM UTC+00 अक्सर आपने चुनाव जीतने के बाद नेताओं को वोटर्स का आभार जताने के लिए धन्यवाद रैली या सभा आयोजित करते देखा होगा, लेकिन चुनाव हारने के बाद भी इस तरह का आयोजन ज़ाहिर है चर्चा का विषय बनती है। कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिल रही है चूरू के तारानगर विधानसभा क्षेत्र में।
दरअसल, पूर्व एमएलए राजेंद्र राठौड़ ने इस क्षेत्र से हालिया विधानसभा चुनाव में हारने के बाद भी धन्यवाद सभा रखी है। तारानगर स्थित कृषि उपज मंडी में आज दोपहर बाद आयोजित हो रही सभा में शामिल होने के लिए राठौड़ ने बाकायदा ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को पहुंचने की अपील भी की है।
नज़ीर पेश कर रहे राठौड़ छोटी नहीं, बड़ी हार से हारे चुनाव
कांग्रेस के नरेंद्र बुडानिया ने दी शिकस्त
सदन के अंदर-बाहर, संभाले रखा मोर्चा |
Rajasthan News : अब BJP विधायक कालीचरण सराफ को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, राजभवन में आज ही लेने जा रहे शपथ Monday 18 December 2023 08:25 AM UTC+00 राजस्थान की नई विधानसभा में प्रमुख पदों के लिए मनोनयन का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अब भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में से एक विधायक कालीचरण सराफ को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। सराफ इस बार भी जयपुर की मालवीय नगर सीट से चुनाव जीतकर आए हैं। ख़ास बात ये है कि सराफ 7वीं बार विधायक बने हैं।
आज ही होगा शपथ ग्रहण कालीचरण चरण सराफ आज ही जयपुर स्थित राजभवन में एक सादा समारोह में प्रोटेम स्पीकर पद पर शपथ ग्रहण करेंगे। शाम साढ़े 4 बजे रखे गए समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र उन्हें पद और अगोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
तीन सदस्यों का पैनल विधायक कालीचरण सराफ को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने के साथ ही तीन वरिष्ठतम विधायकों का एक पैनल भी गठित किया गया है। इसमें विधायक दयाराम परमार, डॉ किरोड़ी लाल मीणा और प्रताप सिंह सिंघवी के नाम शामिल हैं।
कौन होता है प्रोटेम स्पीकर? सीधे और सरल शब्दों में कहा जाए, तो विधानसभा के स्पीकर पद पर जो व्यक्ति कुछ समय के लिए या अस्थायी रूप से कार्य करता है, वह प्रोटेम स्पीकर कहलाता है। प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति राज्यपाल करते हैं। आमतौर पर इस पद पर नियुक्ति तब तक के लिए की जाती है, जब तक कि विधानसभा या लोकसभा में स्थायी रूप से स्पीकर या अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता। ऐसे में प्रोटेम स्पीकर ही नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाता है। शपथ ग्रहण का पूरे कार्यक्रम का जिम्मा प्रोटेम स्पीकर को उठाना होता है।
राज्यपाल ऐसे करता है प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति प्रोटेम स्पीकर के पद पर सदन के वरिष्ठ सदस्य को चुना जाता है। प्रोटेम स्पीकर उस शख्सियत को ही बनाया जाता है, जो कई बार विधानसभा चुनाव जीत चुका हो। भारत के संविधान के अनुच्छेद 180 के तहत राज्यपाल के पास सदन का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने की शक्ति होती है। जब सदन नए स्पीकर की चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाती है और सदन को नया स्पीकर मिल जाता है, उसके बाद यह पद स्वत: समाप्त माना जाता है। इसलिए प्रोटेम स्पीकर का पद अस्थायी होता है।
राजस्थान विधानसभा : अब तक के प्रोटेम स्पीकर |
Patrika Contest: वोटिंग ड्रेस कॉन्टेस्ट के विजेता घोषित Monday 18 December 2023 08:59 AM UTC+00 Winner Of Patrika Voting Dress Contest: पत्रिका की ओर से राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के मतदान दिवस पर वोटिंग ड्रेस कॉन्टेस्ट आयोजित किया गया था, जिसमें वोटर्स ने उत्साह से भाग लिया। वोटर्स ने स्पेशल ड्रेस में वोटिंग इंक दिखाते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। इनमें से विभिन्न कैटेगिरी में विजेता घोषित किए गए हैं। इन्हें डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा। |
प्राणघातक हमलों में सातवें स्थान पर गंगानगर, पहले का नाम जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान Monday 18 December 2023 09:55 AM UTC+00 रंजिश, जमीन-मकान विवाद, पड़ोसियों के झगड़े के अलावा लूट आदि के लिए प्राण घातक हमले के मामले आए दिन आते हैं। प्राण घातक हमलों के मामलों में श्रीगंगानगर प्रदेश में सातवें स्थान पर है। कोटा सिटी ऐसे हमलों के मामले में पहले स्थान पर है। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2022 में श्रीगंगानगर जिले में 94 जान लेवा हमले के मामले दर्ज हुए, जबकि प्रदेश में एक साल में ढाई हजार से अधिक ऐसे मामले आए। रंजिश को लेकर एक दूसरे पर जान लेवा हमला, जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़े, पड़ोसियों में विवाद को लेकर झगड़े, लूट या फिरौती के लिए जान लेवा हमले के मामले सामने आते रहते हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले रंजिश को लेकर सामने आए हैं। इसमें दो गुटों में रंजिश के चलते एक-दूसरे पर प्राण घातक हमले होते रहते हैं, जिसमें एक पक्ष या फिर दोनों पक्षों को धारदार हथियारों, फायर या लाठी- सरियों से हमला कर गंभीर चोट लग जाती है। कोटा सिटी - 173 उदयपुर - 158 सीकर - 132 भरतपुर - 107 भीलवाड़ा - 105 बीकानेर - 98 श्रीगंगानगर - 94 |
राजस्थान में विपक्ष के नेता की इसी हफ्ते होगी घोषणा ! दौड़ में ये 5 कांग्रेस नेता Monday 18 December 2023 11:09 AM UTC+00 Leader Of Opposition In Rajasthan: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विपक्ष के नेता की घोषणा के बाद, कांग्रेस इस सप्ताह राजस्थान में एलओपी की घोषणा करेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के पांच वरिष्ठ नेता इस पद की दौड़ में हैं। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में पांच में से तीन राज्यों में हार का सामना करने के बाद, पार्टी संगठन में कुछ चरणबद्ध बदलाव होंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि पहले चरण में नेता प्रतिपक्ष के पद पर नियुक्ति की जाएगी और इस सप्ताह नाम की घोषणा होने की संभावना है।
|
सभी राजनीतिक दल समय सीमा में दें अपने चुनाव खर्च का ब्यौरा Monday 18 December 2023 11:50 AM UTC+00 मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने सभी राजनीतिक दलों को अंशदान रिपोर्ट, वार्षिक लेखा व निर्वाचन व्यय विवरण निर्धारित समय सीमा में दाखिल करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ये पालना रिपोर्ट ऑफ लाइन के बजाय ऑनलाइऩ दाखिल करने के लिए सिस्टम आईईएमस पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के संबंध में https://ceorajasthan.nic.in/ वेबसाइट पर भी विस्तार से बताया गया है। सोमवार को सचिवालय स्थित कॉनफ्रेंस हॉल में आईईएमएस पोर्टल की हैंडस् ऑन ट्रेनिंग दी गयी। राजनीतिक दलों को इस संबंध में सहायता के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गयी है, जिसका विवरण मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बैठक में निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के अधिकारी एवं विभिन्न पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। |
डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट के गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन खत्म Monday 18 December 2023 12:07 PM UTC+00 राज्य के जिला स्तरीय डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट के मनोनीत गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन समाप्त कर दिया गया है। संयुक्त सचिव माइंस नीतू बारुपाल ने इस आशय के आदेश जारी कर डीएमएफटी के समस्त मनोनीत गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से विभाग के अधीन राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय आयोग, बोर्ड, निगम, समितियों, टास्क फोर्स आदि में मनोनीत गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एवं सदस्यों का मनोनयन तथा सलाहकार के रुप में गैर सरकारी सदस्यों की सेवाओं को तुरंत प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। |
विकसित भारत संकल्प यात्रा का शहरों में भी आगाज, जन-जन तक जाएगा गारंटी योजना रथ, जानें क्या बोले सीएम भजनलाल Monday 18 December 2023 12:16 PM UTC+00 जयपुर। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) का आज आगाज हुआ। ग्रेटर नगर निगम की ओर से सांगानेर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम भजन लाल शर्मा व ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) का आगाज किया। सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत में देश को 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने में सहयोग करने की लोगों को शपथ दिलाई। इसके बाद सीएम ने कहा कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) का सांगानेर से आगाज करते हुए मुझे खुशी हो रही है। बीजेपी का ध्येय गरीब कल्याण का है, इस यात्रा से गरीबों व जरूरतमंदों को फायदा मिलेगा। अगर किसी पात्र व्यति तक योजना का लाभ नहीं पहुंचा तो अधिकारियों को इस बात का जवाब देना पड़ेगा कि पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ क्यों नहीं पहुंचा। हर शहर पहुंचेगा गारंटी रथ शिविर में कराएं पंजीयन भ्रष्टाचार मिटाने का काम होगा— सीएम पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ उद्देश्य— मेयर एक दिन में दो कैम्पों का आयोजन हैरिटेज निगम का शिव पार्क में कार्यक्रम कैम्पों में ये होगा काम |
एक्शन में सीएम भजनलाल, गहलाेत सरकार की राजनीतिक नियुक्तियां रद्द Monday 18 December 2023 12:16 PM UTC+00 भाजपा सरकार ने रविवार को पिछली गहलोत सरकार में की गई राजनीतिक नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। इसमें विभिन्न आयोग, बाेर्ड-निगमों और अन्य सरकारी समितियों में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और गैर सरकारी सदस्य शामिल है। राजस्थान पत्रिका में रविवार काे ही इस बारे में Ò कांग्रेस का राज गया, सत्ता सुख बाकीÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था और इसके बाद भाजपा सरकार एक्शन में आ गई और छुट्टी के दिन ही प्रशासनिक सुधार विभाग ने ऐसी सभी नियुक्तियों को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही जिन विभागों में गैर सरकारी सदस्यों की सलाहकार के रूप में नियुक्ति या सेवाएं ली जा रही थी, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में ये भी कहा गया है कि ऐसे प्रकरण जिनमें वैधानिक रूप से निरस्त किया जाना संभव नहीं है, उनकी पत्रावलियां और नियमावली मुख्यमंत्री कार्यालय में तत्काल भिजवाएं। 70 से ज्यादा नेताओं की थी नियुक्ति: पिछली गहलोत सरकार ने अपने चौथे साल की शुरूआत में राजनीतिक नियुक्तियां की थी और यह सिलसिला चुनाव आचार संहिता वाले दिन तक जारी था। इनमें कांग्रेस के 70 से ज्यादा नेताओं को विभिन्न बोर्ड-आयोगों में नियुक्ति दी गई थी। इनमें कई विधायकों के अलावा पूर्व विधायकों, विधायक का चुनाव लडे़ नेता थे वहीं कुछ रिटायर्ड अफसरों को भी चेयरमैन बनाया गया था। इसके अलावा वाइस चेयरमैन और सदस्य भी बनाए गए थे। इनमें कई नेताओं को कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री का दर्जा दिया हुआ था और ये वेतन और भत्तों की सुविधा का लाभ ले रहे थे। अब भाजपा सरकार करेगी राजनीतिक नियुक्तियां: अब भाजपा सरकार बाद में इन बोर्ड- निगम और आयोगों में अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करेगी और इनमें चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सदस्य बनाए जाएंगे। |
Weather Update : शीतलहर और घने कोहरे का मौसम अलर्ट, 23-24 दिसंबर को बारिश का Prediction Monday 18 December 2023 12:18 PM UTC+00 Weather Update : मौसम करवट ले रहा है। सर्दी अपने शबाब पर आ रही है। दिसम्बर माह का तीसरा हफ्ता शुरू है। राजस्थान के कई जिले शीतलहर और कोहरे की चपटे में आ गए हैं। माउंट आबू में दूसरे दिन रविवार को भी न्यूनतम तापमान फिर माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। चारों तरफ बर्फ का आकृतियां दिख रही थी। सभी ठिठुर रहे हैं। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि 23—24 दिसंबर को ताजे पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश की संभावना बलवती हो रही है। राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आस-पास के क्षेत्र पर प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब उत्तरी हरियाणा पर स्थित है।
|
सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्यारों को बृजभूषण सिंह ने ललकारा, बोले- मैं वचन देता हूं, जो सुरक्षित बैठे हैं उन पर होगी स्ट्राइक Monday 18 December 2023 12:44 PM UTC+00 बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह आज यानी सोमवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्रद्धाजंलि देने जयपुर पहुंचे। श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मैं वचन देता हूं, जब जम्मू कश्मीर के समस्या का समाधान हो सकता है। पाकिस्तान का इलाज हो सकता है। सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती है तो जो सुरक्षित बैठे हैं, उन पर भी स्ट्राइक होगी। ये बात आपको बताना चाहता हूं। इससे पहले सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली 21 अशोक रोड पर स्थित अपने आवास पर गोगामेड़ी को श्रद्धाजलि दी। इसके बाद दोपहर को सांसद बृजभूषण अपने समर्थकों सहित दिल्ली से गाड़ियों के काफिले के साथ जयपुर के रवाना हुए। बता दें कि 5 दिसंबर, दिन मंगलवार को राजस्थान के जयपुर में राजपूत समाज के बड़े नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्याा कर दी गई थी। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या श्याम नगर में की गई थी। स्कूटी से आए चार बदमाशों ने घर में घुसकर उन पर फायरिंग की और भाग निकले। आनन- फानन में गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें: काले रंग के बंदरों और कुत्तों की तेजी से बढ़ी डिमांड, लाखों में हो रही कमाई, बड़ी दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी जयपुर में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने सुखदेव सिंह के घर में घुसकर गोली मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद एक बदमाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सुखदेव सिंह के हत्या से राजपूत समाज में आक्रोश है। |
छेड़छाड़ करने पर हंसते-हंसते मनचले को घर तक लाई, फिर छात्रा ने उतारा आशिकी का भूत Monday 18 December 2023 01:48 PM UTC+00 जयपुर में एक नाबालिग स्कूली छात्रा ने एक मनचले को सबक सिखाया। बीच सड़क पर छात्रा ने मनचले की चप्पल से पिटाई की। शोर सुनकर आस-पास के लोग भी पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर युवक की पिटाई कर दी और उसे पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के पिता ने युवक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार आरोपी छात्रा को रोज स्कूल से आते समय परेशान करता था। हर दिन दोपहर में जब छात्रा स्कूल से आ रही होती तो आरोपी उससे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता रहा। जिससे छात्रा काफी डरी सहमी घर पहुंच पाती थी। छात्रा अपनी परेशानी किसी को बता भी नहीं पा रही थी। सबक सिखाने की ठानी ... और मचा दिया शोर |
बरसों पुराने मुद्दों के समाधान की जगी आस...उम्मीदों को लगे पंख Monday 18 December 2023 03:01 PM UTC+00
राजधानी के एक विधायक अब मुख्यमंत्री हैं और दूसरी विधायक उप मुख्यमंत्री। ऐसे में अब शहरवासियों की उम्मीदें भी आसमान पर हैं। इन जनप्रतिनिधियों को जयपुर के पांच बड़े मुद्दों पर ध्यान देने की दरकार है। यदि इन मुद्दों पर सरकार ने समय सीमा निर्धारित कर काम किया तो लाखों लोगों को सहूलियत मिलेगी। कोई राजधानी में सरकारी पानी के लिए तरस रहा है तो कोई बस के इंतजार में कई घंटे खड़ा रहता है। रोज हजारों लोग पास में सरकारी अस्पताल न होने की वजह से कई किमी का सफर तय कर सवाई मानसिंह अस्पताल आते हैं। |
गोगामेड़ी हत्याकांड: शूटर्स और उनके साथियों को भेजा जेल, अब एनआईए इनको कर रही तलाश Monday 18 December 2023 04:03 PM UTC+00 जयपुर। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा में एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। मामले की जांच एनआईए कर रही है। कमिश्नरेट पुलिस एनआईए की अनुसंधान में मदद कर रही है। मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने सबसे पहले रामवीर को गिरफ्तार किया था। रामवीर ने ही हत्या के बाद शूटर रोहित राठौड़ व नितिन फौजी को अजमेर रोड पर डीडवाना की बस में बैठाकर रवाना किया था। चंडीगढ़ से रोहित व नितिन को उनके साथी उधम सिंह सैन के साथ पकड़ा था। शूटर्स से पूछताछ के बाद गुरुग्राम जेल में बंद भवानी सिंह उर्फ रोनी राजपूत, राहुल यादव व सुमित यादव को प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। मामले में वांछित गैंगस्टर रोहित गोदारा विदेश में है और विरेन्द्र चारण के नेपाल या फिर दुबई पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, हथियार सप्लायर हिस्ट्रीशीटर महेन्द्र कुमार वारदात के बाद मोबाइल घर पर छोड़कर भाग गया था। तीनों आरोपियों की अब एनआईए तलाश कर रही है। |
गहलोत सरकार में नेताओं को मिली सुरक्षा की अब होगी समीक्षा, 6 से ज्यादा नेताओं को मिली थी वाई और जेड श्रेणी की सुरक्षा Monday 18 December 2023 04:25 PM UTC+00 जयपुर। पिछली सरकार में आधा दर्जन से ज्यादा नेताओं को मिली सुरक्षा को लेकर गृह विभाग जल्द समीक्षा करेगा। फिलहाल गृह विभाग को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की हरी झंडी का इंतजार है। इसके अलावा भाजपा नेताओं की भी सुरक्षा को लेकर भी मंथन होगा। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस सरकार में जिन नेताओं को वाई और जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, उनके बारे में इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर ही फैसला लिया जाएगा कि उनको मिली सुरक्षा बरकरार रखी जाए, कटौती की जाए या फिर हटा दी जाए। इन कांग्रेस नेताओं को मिली हुई है सुरक्षा वैभव गहलोत को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा भाजपा के इन नेताओं की सुरक्षा की भी होगी समीक्षा वीडियो देखेंः- विकसित भारत संकल्प अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने दिलाई शपथ | Vikas Bharat Sankalp Abhiyan |
जयपुर फुट की चर्चा रही आईआईएम में, मेहता ने किया संबोधित Monday 18 December 2023 04:51 PM UTC+00 जयपुर। आईआईएम काशीपुर में तीन दिवसीय इंटरनेशनल मार्केटिंग इनोवेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। जिसमें जयपुर फ़ुट के संस्थापक डी आर मेहता ने भाग लिया। इस कॉन्फ्रेंस में मेहता ने सम्मेलन को संबोधित किया और अपने विचारों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की ऊर्जा और उत्कृष्टता की दिशा में संगठन के उच्चतम मानकों की रक्षा में अपने योगदान की महत्वपूर्णता को उजागर किया। इस कॉन्फ्रेंस के दौरान व्यावहारिक चर्चाओं और कार्यशालाओं के जरिये मार्केटिंग और इनोवेशन से संबंधित नवीन विषयों पर उपयोगी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान आयोजित सात सत्रों में से प्रत्येक सत्र में एक प्रतिभागी को और इस तरह कुल सात प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र का पुरस्कार प्रदान किया गया। कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 16 दिसंबर को हुई। मार्केटिंग और इनोवेशन से संबंधित अत्याधुनिक नीतियों, रुझानों और सफलताओं का पता लगाने और चर्चा करने के लिए दुनिया भर के प्रमुख विशेषज्ञ, विद्वान और उद्योग से जुड़े प्रोफेशनल लोग एक प्लेटफॉर्म पर आए। सम्मेलन में विचारोत्तेजक मुख्य व्याख्यान, इंटरैक्टिव कार्यशालाएँ और विद्वानों द्वारा अपने नवीन विचारों को प्रदर्शित करने वाली शोध प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। |
सोशल मीडिया का कम यूज करेंगे तो नहीं होगा फोमो, खुश रहेंगे आप, स्टडी में खुलासा Monday 18 December 2023 04:58 PM UTC+00 | Tags: health जर्मनी में रुहर यूनिवर्सिटी बोचुम में मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और उपचार केंद्र की स्टडी में सामने आया कि हमें संदेह है कि लोग सकारात्मक भावनाएं उत्पन्न करने के लिए सोशल नेटवर्क का उपयोग करते हैं, जिसकी कमी वे अपने रोजमर्रा के कामकाजी जीवन में महसूस कर रहे हैं, खासकर जब वे अधिक काम का बोझ महसूस कर रहे हों। कम समय में वास्तविकता से सोशल नेटवर्क की दुनिया में भागने से वास्तव में आपका मूड बेहतर हो सकता है। लेकिन दीर्घावधि में यह अडिक्टिव व्यवहार को जन्म दे सकता है जिसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। बिहेवियर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में, टीम ने इन संबंधों का पता लगाने के लिए एक प्रयोग शुरू किया। कुल 166 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें से सभी ने कई क्षेत्रों में अंशकालिक या पूर्णकालिक काम किया और गैर-कार्य-संबंधित सोशल मीडिया के उपयोग पर हर दिन कम से कम 35 मिनट बिताए। प्रतिभागियों के दो समूह बनाए काम करने का ज्यादा समय मिल पाता है Tags:
|
पैदल, साइकिल सवारों के लिए सड़कों पर खतरा, हर दिन जा रहीं 944 जानें Monday 18 December 2023 06:23 PM UTC+00 | Tags: world भारत ही नहीं, दुनियाभर की सड़कें पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों के लिए सुरक्षित नहीं हैं। 2010 से 2021 की अवधि में वैश्विक स्तर पर औसतन हर दिन 750 से ज्यादा पैदल यात्री और 194 साइकिल सवार सड़क हादसों के शिकार हो गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क हादसों में कुल मौतों में 5 फीसदी कमी आने के बावजूद वैश्विक स्तर पर पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों की मौतों की संख्या बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार हर साल 274,000 पैदल यात्री सड़कों पर होने वाले हादसों का शिकार बन गए और इसमें 3 फीसदी का इजाफा देखा गया। जबकि हर साल 71 हजार साइकिल सवारों की मौत सड़क हादसों में हुई। इसमें 20 फीसदी की चिंताजनक बढ़ोतरी देखी गई। यह जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा जारी नई रिपोर्ट 'ग्लोबल स्टेटस रिपोर्ट ऑन रोड सेफ्टी 2023' में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में हर साल सड़क हादसों में जितनी जाने जा रही हैं उसमें से 23 फीसदी शिकार पैदल और छह फीसदी यात्री साइकिल सवार होते हैं। बच्चों और युवाओं की मौत का सबसे बड़ा कारण 80 फीसदी सड़कें पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित नहीं निम्न और मध्यम आय वाले देशों में 90 फीसदी मौतें
दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे अधिक मौतें
Tags:
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |























































