>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan News: कोहरे का कहर, ग्वालियर से कैलादेवी जा रही बस पलटी, 40 से ज्यादा लोग घायल Sunday 24 December 2023 05:28 AM UTC+00 Rajasthan Accident News: राजस्थान में कड़कड़ाती सर्दी के बीच अब घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है, जिसकी वजह से प्रदेश में कई हादसे हो रहे हैं । ताजा मामला धौलपुर जिले का है , जहां रविवार सुबह कोहरे के चलते बस पलट गई। इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए है। हादसा बाड़ी रोड स्थित गांव छावरीपुरा के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार बस ग्वालियर से कैलादेवी जा रही थी, तभी घने कोहरे की वजह से बस असंतुलित होकर पलट गई। जिसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें : दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा का अपहरण: पैसों के लिए दोस्त ने रची साजिश, दो गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : दौसा के सिकंदरा में हादसा, स्लीपर बस-ट्रोले में भिड़ंत, 6 से ज्यादा यात्री घायल |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
