>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Weather: जमाव बिंदू पर पहुंचा शेखावाटी का पारा, कांपा जनजीवन Tuesday 19 December 2023 05:33 AM UTC+00 राजस्थान के शेखावाटी इलाके में कड़ाके की ठंड कहर शुरू हो गया है। अंचल में मंगलवार को तापमान लुढ़कते हुए जमाव बिंदू पर पहुंच गया। जो फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में सीजन के न्यूनतम स्तर पर 0.7 डिग्री दर्ज हुआ। दो दिन में ही पांच डिग्री तक गिरे से पारे से अंचल पूरी तरह से सर्दी के आगोश में आ गया। जिसका असर पेड़—पौधों के साथ जनजीवन पर भी देखने को मिला। पेड़— पोधों व फसलों पर जहां ओस की बूंदे बर्फ के रूप में जमी नजर आई, तो उत्तरी हवाओं से बढ़ी सर्दी से आमजन भी सिहरता दिखा। लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव दिखा। सर्दी से बचने के लिए लोग सुबह देर तक रजाई में दुबके रहे। वहीं, जो लोग बाहर दिखे वे भी सर्दी से बचने के लिए अलाव की जुगत करते दिखे। 22 तक गिरेगा पारा |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
