>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan News: RPSC के 74 साल तक के इतिहास में जो नहीं हो सका, क्या इस बार होगा? Tuesday 19 December 2023 05:58 AM UTC+00 रक्तिम तिवारी RPSC: राज्य में महिलाएं राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभाध्यक्ष, मंत्री, जिला प्रमुख, सरपंच आदि के पद तो संभाल चुकी हैं, लेकिन राजस्थान लोक सेवा आयोग को कभी भी महिला अध्यक्ष नहीं मिली है। आयोग अगले माह 22 जनवरी को 75वें साल में प्रवेश करेगा लेकिन उसे अब भी महिला मुखिया का इंतजार है। सरकारी विभागों में आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाओं, कॉलेज लेक्चरर, मेडिकल कॉलेजों और सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स, सरकारी स्कूलों में हैडमास्टर, प्रथम और द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के लिए 22 दिसंबर 1949 को राजस्थान लोक सेवा आयोग सेवा का गठन किया गया था। डॉ. एस. के. घोष 1 अप्रेल 1949 को इसके प्रथम अध्यक्ष बने थे। तबसे सिर्फ पुरुष ही आयोग में अध्यक्ष का पद संभालते चले आ रहे हैं। आयोग 75 वें साल में प्रवेश कर रहा है, पर अध्यक्ष पद महिलाओं से दूर है। महिला को चेयरपर्सन बनाने की पहल किसी सरकार में नहीं की गई। हालांकि अखिल भारतीय स्तर की प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षा कराने वाले संघ लोक सेवा आयोग में ऐसा नहीं रहा। यूपीएससी में 1992 में आर.एम. बैथ्यू, 2014 में रजनी राजदान, 2017 में अलका सिरोही अध्यक्ष बन चुकी हैं। कई अन्य राज्यों के लोक सेवा आयोग में भी महिलाएं सदर की कुर्सी संभाल चुकी हैं। यह भी पढ़ें: RPSC का बड़ा फैसला, अब इस नए तरीके से परीक्षाओं में पकड़ेंगे फर्जी अभ्यर्थी बनाया जा रहा सदस्य चयन में महिलाओं की धाक यह भी पढ़ें : राजस्थान में अब होगा नौकरशाही में फेरबदल, IAS, IPS अधिकारियों की तबादला सूची पर चल रही मशक्कत |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
