>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जैसाण में सर्दी का अब शुरू हुआ थर्ड डिग्री टॉर्चर Tuesday 02 January 2024 03:09 PM UTC+00 सीमावर्ती जैसलमेर शहर से लेकर गांवों तक हाड़ कम्पाने वाली सर्दी का दौर लगातार घनीभूत होता जा रहा है। गत वर्ष की अंतिम रात से शुरू हुआ सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर सोम और मंगलवार की दरम्यानी रात को इस सीजन में रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया और पारा पहली बार ५.४ डिग्री तक लुढक़ गया। लोगों को दो-दो रजाइयों में दुबक कर भी चैन नहीं मिला। रही-सही कसर मंगलवार सुबह आकाश में छाई धुंध ने पूरी कर दी। पूरा शहर व ग्रामीण इलाके सुबह ९ बजे के बाद तक कोहरे के लिहाफ में बुरी तरह से लिपटे हुए नजर आए। इसके बाद धूप की किरणें बिखरी तब कहीं जाकर लोगों को थोड़ी राहत मिलना शुरू हुई। मंगलवार दिन में धूप सुहाती रही और लोगों ने उसके जरिए स्वयं को ऊष्ण किया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
