>>: सुधांश पंत के सीएस बनने पर जैसलमेरवासियों में उत्साह

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

वरिष्ठ आइएएस सुधांश पंत के सूबे के मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति से सीमांत जैसलमेर जिलावासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। यहां के लोगों ने पिछले दो दिनों के दौरान सोशल मीडिया पर पंत के फोटो को अपलोड कर अपनी तरफ से शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और साथ ही आशा जताई है कि सुधांश पंत के प्रदेश की नौकरशाही का मुखिया बनने से जैसलमेर जिले में विकास की गति और तेज होगी और यहां के बाशिंदों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा। गौरतलब है कि सुधांश पंत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अपने कार्यकाल के शुरुआती दौर में 1997-98 में जैसलमेर के कलक्टर पद पर कार्य कर चुके हैं। उनके कलक्टर रहते हुए साक्षरता अभियान को पंत ने जन-जन का अभियान बना दिया था। इसके अलावा वे सोनार दुर्ग के मौलिक स्वरूप को अक्षुण्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उन्होंने कुलधरा-खाभा जैसे प्राचीन विरासत वाले गांवों की दशा सुधारने के लिए भी कार्य किया। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की उनकी कार्यशैली का जैसलमेरवासी तब से प्रशंसक हैं। लम्बे अर्से बाद जब सुधांश पंत केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थे, तब जैसलमेर का शुमार केंद्र की आकांक्षी जिला योजना में किए जाने पर केंद्र की तरफ से जिले के प्रभावी सचिव भी बनाए गए थे। पंत को मुख्य सचिव बनाए जाने पर यहां से अनेक गणमान्य लोगों के साथ आमजन ने बधाइयां प्रेषित की है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.