>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
हिट एंड रन कानून के विरोध का जैसलमेर में दिख सकता है असर Tuesday 02 January 2024 03:04 PM UTC+00 देश में नए हिट एंड रन कानून के विरोध में राजस्थान सहित कई राज्यों में वाहन चालकों की अलग-अलग यूनियनों की तरफ से दर्ज करवाए जा रहे विरोध का जैसलमेर में मंगलवार तक तो असर नहीं दिखा लेकिन सरकार के साथ हड़ताल कर रही यूनियनों का कोई समझौता नहीं हुआ तो बुधवार से निजी बसों की आवाजाही से लेकर पेट्रोल-डीजल और सब्जी-फल व अन्य वस्तुओं की आपूर्ति पर प्रतिकूल असर पडऩे की संभावना है। इस बीच मंगलवार को गोल्डनसिटी कार टैक्सी यूनियन के तत्वावधान में टैक्सी संचालकों व चालकों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। हिट एंड रन कानून को वापस लेने अथवा इसमें बरती गई सख्ती को कम करने की मांग की गई है। यूनियन के अध्यक्ष बाल गोविंद पुरोहित, देवीसिंह चौहान आदि के नेतृत्व में अलग-अलग वाहनों के संचालक मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कानून वापस नहीं लिया तो आंदोलन व हड़ताल की जाएगी। दूसरी ओर निजी बस ऑपरेटर और पूर्व सभापति अशोक तंवर ने बताया कि मंगलवार को जैसलमेर से विभिन्न शहरों के लिए निजी बसों की आवाजाही सामान्य रूप से हुई लेकिन मंगलवार रात अथवा बुधवार को कोई निर्णय नहीं हुआ तो यह सेवा प्रभावित हो सकती है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
