>>: Garib Nawaz urs: दरगाह के बुलंद दरवाजे पर 8 जनवरी को चढ़ेगा उर्स का झंडा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 812 वें उर्स का झंडा सोमवार शाम दरगाह के बुलंद दरवाजे पर चढ़ाया जाएगा। भीलवाड़ा का गौरी परिवार यह रस्म अदा करेगा। इसके साथ ही उर्स की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।
उर्स विधिवत रूप से रजब का चांद दिखाई देने पर शुरू होगा। इससे पहले सोमवार को ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के बुलंद दरवाजे पर भीलवाड़ा के लाल मोहम्मद गौरी के पोते फखरूद्दीन झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करेंगे। झंड़ा चढ़ाने की रस्म के साथ उर्स की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है। इसके साथ दरगाह में गरीब नवाज के अकीदतमंद की तादाद बढ़ती चली जाएगी।

यूं निकलेगा झंडे का जुलूस

परम्परानुसार ढोल-ताशे के बीच झंडे का जुलूस निकाला जाएगा। दरगाह के शाही कव्वाल कलाम पेश करते चलेंगे। उर्स का झंडा विभिन्न मार्ग से होकर निजाम गेट, शाहजहांनी गेट होते हुए बुलंद दरवाजे तक पहुंचेगा। यहां गौरी परिवार झंडे को चढ़ाने की रस्म अदा करेगा।

उर्स के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 812 वें उर्स के लिए जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। सोमवार को बुलंद दरवाजे पर झंडा चढ़ाने की रस्म होगी। उपखंड अधिकारी शिवाक्षी खांडल बुलन्द दरवाजा और दरगाह शरीफ, रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा दरगाह गेस्ट हाउस, लंगरखाना गली एवं निजाम गेट के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट होंगे।

सोनी होंगे संपर्क अधिकारी

जिला कलक्टर ने पाक जायरीन के लिए देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एजाज अहमद, जिला पर्यटन अधिकारी प्रद्युमन सिंह को सहायक संपर्क अधिकारी नियुक्त किया है। जायरीन को केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरानी मण्डी में ठहराया जाएगा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.