>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan News: सरकार की पहली परीक्षा कल! एग्जाम से पहले माकूल प्रबंध का दावा Saturday 06 January 2024 10:43 AM UTC+00 Rpsc Exam 7 january: पुलिस महानिरीक्षक रुपिंदर सिंघ, जिला कलक्टर लोकबंधु एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने शुक्रवार को आरपीएससी की 7 जनवरी को होने वाली परीक्षा की जानकारी दी। आईजी कार्यालय में प्रेस वार्ता में अधिकारियों ने माकूल प्रबंध बताए। जिला कलक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से 7 जनवरी को की जाने वाली सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षाए के आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की गई। इसमें संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण तत्परता एवं निष्ठा से करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा भी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने जिले से बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन पर सुविधा केन्द्र स्थापित किए जाने, परीक्षार्थियों से उचित किराया आदि चार्ज कर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले से बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए होटल एवं धर्मशालाओं में उचित किराये पर ठहराव व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने, संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों व कोचिंग संस्थान आदि पर निगरानी, मोबाइल पुलिस दल गठित करते हुए परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त व दक्ष जाब्ता लगाए जाने को कहा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को परीक्षा केन्द्रों का सत्यापन कर परीक्षा को व्यवस्थित रूप से संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। लोकसेवा आयोग के निर्देशों की पालना करते हुए पारदर्शिता से सभी कार्य समय पर पूरे किए जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र पर प्रतिबंधात्मक सामग्री का लाना पूरी तरह निषेध रहेगा। परीक्षार्थियों को पूरी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने परीक्षार्थियों के आवागमन एवं आवास आदि व्यवस्था के दौरान निगरानी रखते हुए टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन रतन कुमार ने बताया कि जिले में 66 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें सुबह 11 बजे तक ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा त्रुटिरहित एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के लिए 66 केन्द्राधीक्षक एवं 121 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। 11 फ्लांइंग स्वाइड दल गठित किए हैं। प्रत्येक केन्द्र पर दो-दो वीडियोग्राफर मौजूद रहेंगे। इस दौरान सचिव यूआईटी कमल राम मीना, आयुक्त नगर निगम बीना महावर, जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर दयाल बंसल, फ्लाइंग स्क्वायड के अधिकारी, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, मुख्य प्रबंधक रोडवेज मौजूद रहे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
