>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
RPSC: 7 जनवरी को होगी आरपीएससी संग भाजपा सरकार की खास परीक्षा Saturday 06 January 2024 12:25 PM UTC+00 राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में रविवार को सहायक आचार्य होम साइंस, लाइब्रेरियन और पीटीआई (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 का आयोजन होगा। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि दोपहर 12 से 2 बजे तक राजस्थान का सामान्य ज्ञान प्रश्न-पत्र की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर कोटा व उदयपुर जिला मुख्यालय पर होगी। अजमेर में सुबह 11 से 2 बजे इंटरनेट बंद रहेगा। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में चार विकल्पों में से सही उत्तर नहीं देने की स्थिति में पांचवां विकल्प भरना अनिवार्य होगा। इसके लिए परीक्षा में दस मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। आरपीएससी ने सातों संभाग मुख्यालयों में जिला कलक्टर और एसपी को पेपर सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। केंद्र और अभ्यर्थी अजमेर-78 : 25 हजार 945 भरतपुर-66 : 18 हजार 300 बीकानेर-55 : 18 हजार 504 जयपुर-180 : 64 हजार 218 जोधपुर-78 : 24 हजार 552 कोटा-64 : 21 हजार 168 उदयपुर-81 : 25 हजार 272 छाया था पेपर लीक मामला आरपीएससी के आस-पास धारा 144 लागू |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
