>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
आज राजस्थान के इन 9 जिलों में मेघगर्जन के साथ होगी बारिश! टूट सकता है 10 साल का ये रेकॉर्ड Monday 05 February 2024 06:31 AM UTC+00 Rajasthan Weather News: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा राजस्थान के कुछ जिलों में सुबह घना कोहरा छाए रहने पर जनजीवन भी प्रभावित हुआ। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आज भरतपुर, अलवर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। नागौर, हनुमानगढ़, बारां और श्रीगंगानगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह छाए घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। नागौर में घना कोहरा छाया हुआ है। जिले में दो दिन तक मावठ होने के बाद आज कोहरा छाने से एक बार फिर सर्दी बढ गई है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम रह गई है। इसके कारण हाइवे पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं। उदयपुर जिले में बदले महीने की शुरुआत में रविवार को मौसम के तीन रंग नजर आए। जहां सुबह ठंडी हवाओं से दिन की शुरुआत हुई, वहीं दोपहर में धूप तीखी थी और शाम को बादल छाए रहे। प्रदेश के कई क्षेत्रों में मावठ का असर होने से उदयपुर का मौसम भी बदला-बदला सा नजर आया। जिले के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। बदले मौसम से तापमान में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। बादल छाने से दिन के पारे में 1.8 और रात के पारे में 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम 11.6 डिग्री दर्ज किया गया था। लिहाजा एक दिन में ही दिन का पारा 1.8 डिग्री और रात का पारा 6 डिग्री बढ़ गया। दस दिन में तापमान में आए बदलाव की बात करें तो अधिकतम तापमान 5 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री बढ़ा है।
रेकॉर्ड तोड़ सकता है फरवरी का तापमान
दस दिन में तापमान की स्थिति
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
