>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पैंथर ने किया युवक पर हमला, गंभीर हालत में उदयपुर रेफर Monday 05 February 2024 06:58 PM UTC+00 खेमली. (उदयपुर). समीपवर्ती ग्राम पंचायत भैंसड़ा खुर्द के राजस्व गांव लाडिया खेडा में पैंथर ने सोमवार सुबह एक युवक पर हमला कर दिया। जिसे गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही ग्राम पंचायत नउवा के राजस्व गांव रायजी का गुड़ा में भी पैंथर ने नाथूलाल गमेती पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, मारूवास की एक महिला पर भी पैंथर ने हमला किया। जिससे बाद गंभीर घायल महिला ने दम तोड़ दिया था। क्षेत्र में आए दिन पैंथर के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
