>>: डिग्गियों की करवाए सफाई, आमजन को उपलब्ध करवाए स्वच्छ पेयजल

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अनूपगढ़. उपखण्ड कार्यालय में एसडीएम सुमित्रा बिश्नोई ने सोमवार को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान एसडीएम सुमित्रा बिश्नोई ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विभागों में चल रहे लम्बित कार्यों को शीघ्र निस्तारित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि पात्र परिवारों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिल सके। आमजन को स्वच्छ पेयजल नहीं मिलने पर एसडीएम ने बैठक में नाराजगी जाहिर करते हुए जलदाय विभाग के जेईएन संजय कुमार को फटकार लगाते हुए तुरंत प्रभाव से कार्य व्यवस्था में सुधार करने के लिए भी निर्देशित किया। एसडीएम में नगर परिषद को साफ सफाई व्यवस्था को सुचारु करने के लिए भी निर्देश दिए।

आमजन को नहीं मिल रहा स्वच्छ पेयजल

बैठक के दौरान एसडीएम सुमित्रा बिश्नोई ने बताया कि आमजन से काफी शिकायतें मिल रही है कि स्वच्छ पेयजल नहीं सप्लाई हो रहा है। उन्होंने जलदाय विभाग के जेईएन संजय कुमार को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में एसडीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया है कि इस मिशन के अंतर्गत कहां-कहां कार्य चल रहा है और कितना बजट आया है। इसकी सूचना तुरंत प्रभाव से कार्यालय में उपलब्ध करवाई जाए। एसडीएम ने निर्देशित किया है कि गांव बांडा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पेयजल का कनेक्शन नहीं है और तुरंत प्रभाव से वहां कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाए, पेयजल की डिग्गियों में काफी गंदगी है, फिल्टर भी शुरू नहीं है और ब्लीचिंग की व्यवस्था भी नहीं है। डिग्गियों में आवारा पशु घूम रहे हैं। उन्होंने तुरंत प्रभाव से स्थिति में सुधार करने के लिए भी जलदाय विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया।

नगरपरिषद को दिए आवश्यक निर्देश

बैठक के दौरान एसडीएम ने नगर परिषद के एक्सईएन सुरेंद्र पूनिया को आमजन को पट्टे जारी करने, शहर के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई को सुचारु करने के निर्देश दिए। बैठक में शहरी मनरेगा के कार्यों की भी समीक्षा एसडीएम के द्वारा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि इंदिरा रसोई का समय समय पर निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। विश्वकर्मा योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को दिलवाने के लिए भी निर्देशित किया। शहर में हो रहे अतिक्रमण के को हटाने और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

अन्य विभागों को दिए आवश्यक

बैठक में उपस्थित तहसीलदार राजेन्द्र चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक रजनी, बीसीएमओ डॉक्टर दिनेश कुमार, शिक्षा विभाग के आरपी भगवत सिंह, पीडब्ल्यूडी के एईएन अजय कुमार, कृषि विभाग के आरओ खींव सिंह, विद्युत निगम के जेईएन फरमान सिंह सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.