>>: अहमदाबाद से आई फ्लाइट नहीं भर पाई नई दिल्ली के लिए उड़ान, उदयपुर एयरपोर्ट पर ही रोका, जानिए वजह..

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर अहमदाबाद से आई फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली जाने से पहले ही रोक लिया गया। यात्रियों ने काफी घंटे इंतजार किया लेकिन जब फ्लाइट नई दिल्ली के लिए रवाना नहीं हुई तो एयरपोर्ट पर हंगामा खड़ा हो गया। यात्रियों ने एयरलाइंस से जवाब मांगा लेकिन तकनीकी खराबी का हवाला दिया गया। कई यात्रियों को जरूरी कामों से नई दिल्ली जाना था। ऐसे में यात्रियों ने इस अव्यवस्था पर आक्रोश जताया।

airport_news.jpg

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे अहमदाबाद से अलायंस एयर की फ्लाइट नंबर 91696 उदयपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। नई दिल्ली जाने के लिए फ्लाइट का समय होने पर भी जब फ्लाइट रवाना नहीं हुई तो यात्रियों ने इसका कारण जानना चाहए। बाद में पूछताछ के बाद फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण नई दिल्ली उड़ान नहीं जाने की सूचना मिली तो यात्रियों ने इस बात को लेकर हंगामा मचा दिया। दरअसल, फ्लाइट नई दिल्ली के लिए करीब 2 बजे रवाना होने वाली थी लेकिन शाम 4.30 बजे बाद यात्रियों को फ्लाइट रवाना नहीं होने की जानकारी मिली। यात्रियों के अनुसार, अहमदाबाद से वे सुबह जल्दी निकले थे, कई लोग परिवार व बच्चों के साथ थे लेकिन उदयपुर में ही अटक कर रह जाएंगे ऐसा सोचा नहीं था। यात्रियों ने एयरलाइंस के अधिकारियों से बात की तो उन्हें रिफंड का आश्वासन दिया गया। कई यात्री उदयपुर में ही रूके तो कई अन्य व्यवस्था कर के रवाना हुए।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.