>>: Udaipur Weather Update : उदयपुर में तापमान में आई तेजी, जानें 18-19-20 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Udaipur weather update : राजस्थान में मौसम तेजी के साथ करवट ले रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ 19-20 फरवरी को सक्रिय होगा। इसका प्रभाव उत्तर-पश्चिमी जिलों में दिखाई देगा। वहीं, सूबे बाकी भागों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकसिटी उदयपुर का 18-19-20 फरवरी को कैसा मौसम रहेगा। 18-19-20 फरवरी को आसमान पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार लेकसिटी उदयपुर में जिस तरह से मौसम के मिजाज बदल रहे हैं, उसी तरह से दिन व रात का तापमान भी घट-बढ़ रहा है। कुछ दिनों पहले सर्द लहर के कारण दिन भी सर्द हो गए थे। अब बसंत पंचमी से दिन में थोड़ी गर्माहट महसूस होने लगी है।

शुक्रवार को उदयपुर का मौसम कैसा रहा?



राजस्थान के मशहूर शहर उदयपुर में शुक्रवार को दिनभर धूप तेज रही। जिससे गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं लगी। तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 25.7 से बढ़कर 28 डिग्री से. पर पहुंच गया। इसमें 2.3 डिग्री की बढ़त हुई। वहीं, रात में सर्दी का असर बरकरार है। बीती रात के तापमान में गिरावट हुई। ये 13 डिग्री से गिरकर 10.6 डिग्री से. पहुंच गया। इसमें 2.4 डिग्री से. की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें - कमाल, बिना इंटरनेट और स्मार्ट फोन के भी कर सकेंगे यूपीआई से पेमेंट, चौंक गए न

यूं आया तापमान में उतार-चढ़ाव



तारीख - अधिकतम - न्यूनतम

16 फरवरी - 28.0 - 10.6
15 फरवरी - 25.7 - 13.0
14 फरवरी - 26.0 - 11.4
13 फरवरी - 24.9 - 11.0
12 फरवरी - 24.1 - 9.8
11 फरवरी - 24.4 - 8.2
10 फरवरी - 24.4 - 8.2
(तापमान डिग्री सेंटीग्रेड में) ।

यह भी पढ़ें - खुशखबर, अब सस्ती मिलेगी बजरी, मार्च में इस डेट को होगी ऑनलाइन नीलामी

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.