>>: Digest for February 06, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

प्रदेश कांगेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द्र सिंह डोटासरा State Congress Committee President Govindra Singh Dotasara ने रविवार को नागौर में कहा कि भाजपा के पास मुद्दे नहीं हैं, केवल धर्म के नाम पर झगड़े करवाए जा रहे हैं। डोटासरा ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इनके लिए न तो महंगाई मुद्दा है और न ही रोजगार, सोशल सिक्युरिटी देना या किसानों का ऋण माफ करना। इनका मुद्दा है जय श्रीराम बोलना, इन्होंने इसे चुनावी एजेंडा बना लिया है, जबकि राम को हर धर्म में पूजा जाता है, राम तो मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने जो योजनाएं चलाई, वो बहुत अच्छी थी, लेकिन कुछ कारण रहे, जिनके कारण हम सत्ता में रिपीट नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा सरकार का तानाशाही का रवैया चल रहा है, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। आज ईडी में 6590 के करीब मुकदमे दर्ज है, उनमें 70 प्रतिशत मुकदमे एनडीए एलायंस के नेताओं के खिलाफ हैं, लेकिन उनके एक भी नेता को नोटिस तक नहीं भेजा जा रहा है। हमारा कोई भी दिखता नेता है तो उसके यहां ईडी भेज दो, डरा दो, धमका दो, माहौल बना दो, देश में अभी यही चल रहा है।

दोषी हैं तो जेल में डालो
डोटासरा ने कहा कि ये दो महीने से केवल जांचें करवाने की बातें कर रहे हैं, मैं तो कहता हूं जांचें कराने से मना कौन कर रहा है, यदि कोई दोषी है तो गिरफ्तार करके जेल में डालो, किसने मना किया है। कौन रोक रहा है, लेकिन इनको करना कुछ नहीं है, केवल बातें करके माहौल बनाना है।

प्रदेश सरकार की स्थिति 'अली बाबा, चालीस चोर' फिल्म वाली
डोटासरा ने कहा कि दस साल पहले मोदीजी ने जो दस मुद्दे बताए थे, उन पर काम नहीं हुआ है। आज हमारा देश पाकिस्तान और श्रीलंका की तरफ जा रहा है, आज हमारे पड़ौसी देशों से सम्बन्ध खराब हो रहे हैं। प्रदेश की सरकार को दो महीने हो गए, लेकिन इनकी स्थिति 'अली बाबा, चालीस चोर' फिल्म वाली है। ऊपर से इशारा मिलने पर ही कोई काम होता है। 100 दिन की कार्ययोजना बनाने में इनको 50 दिन निकल गए। दनका कोई न कोई विजन है और न ही सोच।

कांग्रेस की यात्रा लोकतंत्र को बचाने के लिए
प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में हम युवा, महिला, रोजगार, भागीदारी आदि पांच मुद्दों को लेकर प्रदेश के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता एकजुट होकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। राजस्थान में कैसे भाईचारा बना रहे, इसके लिए काम कर रहे हैं।

टिकट किसको मिलेगा
लोकसभा में टिकट देने के प्रश्न पर डोटासरा ने कहा कि जनता के बीच रहने वाला हो, जीतने वाला हो, जीतकर निडरता के साथ भाजपा के ?खिलाफ आवाज उठाने वाला हो, जनता का चहेता हो व हमारी विचारधारा का हो, उसी को टिकट देंगे।

आरएलपी से गठबंधन पर बोले
लोकसभा चुनाव में आरएलपी से गठबंधन करने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि गठबंधन किससे होगा, इसके लिए आलाकमान ने पांच आदमियों की कमेटी बना रखी है, वो ही तय करेगी। हम हमारी राय दे देंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया एलायंस में कोई व्यक्ति होगा, उसी से गठबंधन होगा। दूसरे से कैसे होगा।

नागौर जिले में शनिवार व रविवार को हुई मावठ के बदा सोमवार सुबह घना कोहरा Dense fog in Nagaur छाया रहा। जिले में दो दिन तक मावठ होने के बाद सोमवार सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा, इससे एक बार फिर सर्दी बढ गई है। कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रह गई है, इसके कारण हाइवे पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे।

गौरतलब है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जिले में रविवार को सुबह से शाम तक रुक-रुककर मावठ हुई, इससे एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। मावठ से शहर में जहां कादा-कीचड़ हो गया, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रबी की फसलों को फायदा होगा। मैथी की कटी हुई फसल को छोडक़र शेष सभी फसलों में मावठ अमृत साबित होगी।

जिले में रविवार को डेह तहसील में 2 मिलीमीटर, मकराना में 3 एमएम, नागौर व रियां बड़ी में छह-छह एमएम, मेड़ता में 2 एमएम, डेगाना में 5 एमएम, मूण्डवा में 7 एमएम, खींवसर में सबसे अधिक 13 एमएम बारिश हुई। इसी प्रकार कुचामन सिटी में 8 एमएम, परबतसर में 9 एमएम, सांजू में 7 एमएम, नावां में छह एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
कृषि विभाग के सहायक निदेशक शंकरराम सियाग ने बताया कि बारिश से सरसों, तारामीरा, जौ, गेहूं, ईसबगोल को सबसे अधिक फायदा होगा। साथ ही जीरे व मैथी की फसल को भी फायदा होगा, लेकिन जीरे की अगेती फसल में थोड़ा नुकसान होने की संभावना है, इसलिए किसान कृषि विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क करके दवा का छिडक़ाव करें। इसी प्रकार मैथी की सुखाने के लिए रखी हुई पत्तियों को बारिश से नुकसान होगा।

Murder Case: मेड़ता से महंत की हत्या का मामला समाने आया है। मेड़ता के रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के गांव जाटाबास में राघुरधाम के महंत की देर रात हत्या कर दी गई। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को रियांबड़ी के सरकारी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया है। इसके साथ ही एक व्यक्ति को डिटेन भी किया है।

जानकारी के अनुसार इस वारदात के बारे में आज सुबह पता चलते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने महंत छोटू पुरी (65) के शव को रियांबड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मोर्चरी में रखवाया है। जहां मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस पूरे मामले को लेकर पादू कलां थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। एक ओर रियां बड़ी के सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। महंत की हत्या के बाद बवाल मचा है। लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले को संभालने में जुटी है। आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस भागदौड़ कर रही है।

यह भी पढ़ें : 1 लाख रुपए के लिए उजाड़ दिया था मौसी का सुहाग, मौसा का मुंह कुचल-कुचलकर दी दर्दनाक मौत


नागौर। स्कूली छात्र की हत्या के आरोपी रसूल मोहम्मद उर्फ बबलू घोसी के मकान पर सोमवार को पीला पंजा (बुलडोजर) खूब गरजा। पुलिस-प्रशासन के भारी लवाजमे के बीच करीब ड़ेढ़ घंटे चली कार्रवाई में बलराम दास कॉलोनी की अंगोर भूमि पर कब्जा कर बनाए गए इस मकान का करीब सत्तर फीसदी हिस्सा गिरा दिया गया। करीब दो हजार वर्गगज पर चार-पांच कमरे थे। इस मकान के खुले हिस्से में आरोपी बबलू घोसी डेयरी चलाता था।

एएसपी सुमित कुमार, तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे। नागौर में संभवतया इस तरह की पहली कार्रवाई है, जबकि किसी आरोपी के अवैध कब्जे को ढहाया गया। मकान के दूसरे कौने में बने दो कमरे छोड़ दिए गए हैं। आरोपी की मां इस संदर्भ में जिला कलक्टर के पास भी पहुंची थी।

गौरतलब है कि बबलू घोसी ने एक स्कूली छात्र यश (17) की हत्या कर दी थी। शव उसके घर के पास एक जगह गोबर के नीचे दबा दिया था। गुमशुदगी के चौदह दिन बाद यश की मौत का खुलासा हो पाया। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद समेत अनेक संगठनों ने आरोपी का मकान ढहाने की मांग की थी।

नागौर. अपराधियों को मुख्य धारा में लाने की सभी कवायद फेल हो रही है। जेल में चलने वाले सुधार कार्यक्रम असर नहीं दिखा रहे, वहीं सामाजिक रूप से बदनामी का डर भी अब खत्म सा हो गया है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 23 फीसदी युवा अपराध के दलदल से नहीं निकल पाते। नागौर (डीडवाना-कुचामन) में करीब 26 महिला/युवती अपराधी हैं । इन पर तीन से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। सिर्फ पैसा कमाने के लिए अपराध करना इनका शगल बन गया है।

सूत्रों के अनुसार जिले में वर्तमान में करीब साढ़े चार सौ हिस्ट्रीशीटर हैं, इनमें 32 फीसदी की उम्र तो 25 साल से कम है। नशे की तस्करी नागौर के युवाओं को भाने लगी है। नागौर जिला जेल में करीब 55 फीसदी बंदी नशे की तस्करी में बंद हैं। चोरी/नकबनी/लूट या फिर नशे की तस्करी जैसे अपराध करने वाला युवा मुख्य धारा में जुड़ नहीं रहा है। परिस्थिति वश अपराध करने वालों में ही सुधार देखा जा रहा है। जेल के साथ पुलिस अधिकारियों से हुई बातचीत में सामने आया कि पहली बार थाने या जेल जाने पर ही डर लगता है, उसके बाद जेल तो बहुतों के लिए ऐशगाह बनती जा रही है।

नागौर जिला जेल के अलावा मेड़ता/परबतसर और डीडवाना जेल में बंद करीब 173 बंदी ऐसे हैं जिन पर तीन से आठ तक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 69 बंदी पर दो मामले हैं। जमीन विवाद/बलात्कार अथवा रंजिश पर चलते अपराध करने वालों में से गिने-चुने ही हैं । इन पर थानों में दर्ज मामलों की लम्बी फेहरिस्त है। गैंगस्टर आनंदपाल, सुपारी किलर संदीप उर्फ शेट्टी, राजू नेतड़ जैसे कुछ क्रिमिनल रेकॉर्ड वाले बदमाशों को छोड़ दें तो अधिकांश युवा बेशुमार धन कमाने की लालसा में या तो चोरी/नकबजनी/लूट कर रहे हैं या फिर मादक पदार्थ/शराब की तस्करी।

इसलिए रंग नहीं ला रहे प्रयास: जेलरनागौर जेलर राज महेंद्र का कहना है कि पहला अपराध करने पर जेल में आने वाले बंदी को अलग से रखने का प्रावधान है, ताकि वो आदतन बदमाशों के सम्पर्क से दूर रहे। बावजूद इसके जेल में कम जगह की वजह से ये सब एक-दूसरे से घुल मिल जाते हैं और फिर अपराध की दुनिया में ही अपने पैर जमा लेते हैं। जेल में सुविधा पूरी मिल रही है, बेहतर नाश्ता-खाने के अलावा टीवी, घरवालों से बातचीत समेत अन्य सुविधाएं मिलने लगी हैं। पहली बार जेल में आने पर जरूर इनको अच्छा नहीं लगता, लेकिन काफी मामले ऐसे हैं जिनमें उनका आना-जाना रूटीन हो जाता है। बंदियों को यहां बल्ब बनाने, मोटर रिपेयरिंग समेत अन्य कार्य भी सिखाए जाते हैं ताकि वो मुख्य धारा में आएं, लेकिन दस-बारह फीसदी को छोड़ दें तो शेष पुराने ढर्रे पर चल निकलते हैं। सामाजिक रूप से बहिष्कृत होने जैसी स्थिति अब पहले जैसी नहीं है।

नागौर/रियांबड़ी. पादूकला थाना इलाके में रविवार रात को मामूली कहासुनी के बाद एक जने ने लाठी से पुजारी पर हमला कर दिया। घायल पुजारी को रियांबड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल झगड़े की मूल वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। बताया जाता है किसी बात को लेकर इनमें खटपट चल रही थी। दोनों का कोई खासा मेलजोल भी नहीं था।

एसपी नारायण टोगस ने बताया कि वारदात जाटावास के राघुरधाम परिसर में हुई। सेंसड़ा निवासी मंदिर के पुजारी छोटू पुरी (53) रात करीब नौ बजे परिसर में बैठा था। इसी बीच रामप्रसाद साद (52) वहां आया और गाली गलौच करते हुए उसने पुजारी पर लाठी से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुन एक पड़ोसी उसे बचाने आया तो रामप्रसाद उसके पीछे भागा। बाद में आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पादूकला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

डेगाना सीओ रामेश्वरलाल व थाना प्रभारी मानवेंद्र भी मौके पर पहुंचे। घायल छोटू पुरी को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटू पुरी करीब आठ साल से मंदिर की सेवा -पूजा संभाल रहा था। मृतक के भाई अमर पुरी ने आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

कई वार किए, पड़ोसी आए बचाने

अमर पुरी ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी रामप्रसाद उर्फ गुलाबदास पुत्र मिसादास ने मन्दिर में घुसकर छोटू पुरी पर जान से मारने की नीयत से लाठी से कई वार किए। शोर सुनकर पड़ोसी रामनिवास जाट, बाबूदास, देवाराम गुर्जर व सुखा पुरी वहां पहुंचे तो आरोपी भाग गया। वारदात के बाद आरोपी अपने घर जाकर सो गया। इधर, पुजारी की मौत के बाद पुलिस की टीम आरोपी के घर पहुंची तो वह सोता मिला, उसे पकड़कर थाने लाया गया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद पुजारी का उसके पैतृक गांव सेंसड़ा के नागेदर बाबा के स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया।

मानसिक रोग से ग्रसित

एसपी टोगस ने बताया आरोपी से पूछताछ जारी है। उसके नशे में होने की बात भी सामने नहीं आई है। प्रारम्भिक तौर पर राम प्रसाद के मानसिक रोगी होने की बात कही जा रही है। पूछताछ के बाद ही खुलासा हो पाएगा। पुजारी का भरा पूरा परिवार है।

संभवतया टोकने पर कर दिया हमला

डेगाना सीओ रामेश्वर का कहना है कि अभी आरोपी मानसिक विमंदित की तरह हरकतें कर रहा है। प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि लाठी लेकर आरोपी मंदिर के पास टहल रहा था, पुजारी के टोकने पर उसने यह कृत्य किया। पूछताछ में स्पष्ट होने पर ही कुछ कहा जा सकता है। रुपए-पैसे, महिला अथवा जमीन जैसा कोई विवाद नहीं है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.