>>: Digest for February 06, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Devli News : वर्षों से रेल लाइन सुविधा का सपना देवली एवं टोंक क्षेत्र का अब साकार होने की आस बंधी है। केंद्रीय बजट में प्रदेश के अजमेर मंडल को तीन मार्ग में नई रेल लाइन बिछाने के लिए 200 करोड़ 3 लाख रुपए का बजट आवंटित हुआ है। इस रेल बजट के बाद अजमेर-कोटा के लिए नसीराबाद-जलन्धरी तक 145 किलोमीटर लंबे ट्रैक के लिए 50.01करोड़ रुपए स्वीकृत दी गई है। इसके अलावा अजमेर से सवाई माधोपुर में टोंक सीधा जुड़ जाएगा। रेल सेवा से वंचित जिला मुख्यालय समेत देवली को बजट में सौगात मिली है।

देवली समेत 15 रेलवे स्टेशन बन सकते है रेल मार्ग में
अजमेर से कोटा के बीच प्रस्तावित नई रेल लाइन में पूर्व सर्वे अनुसार देवली समेत 15 रेलवे स्टेशन बन सकते है। मार्ग में लोहरवाड़ा, जसवंतपुरा, सराणा, गोयला, सरवाड़, सूरजपुरा, कालेड़ा कृष्णा गोपाल, बाजटा, देवली, लुहारीकलां, गोकुलपुरा, नरवा, मोतीपुरा, जलंधरी आदि स्टेशन हो सकते हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। बजट स्वीकृत होने से संभावना है, जल्दी कार्य शुरू होगा।

यह भी पढ़ें : देशभर से दूल्हे-दुल्हन शादी करने आएंगे बीकानेर, 400 साल पुरानी परम्परा से होगी 300 शादी

समय व दूरी की बचत के साथ सफर होगा आसान
अजमेर से कोटा के बीच नई रेलवे लाइन वाया नसीराबाद से जलन्धरी का काम होगा। जिससे दूरी कम होगी और जाने में समय कम लगेगा। वहीं क्षेत्र के लोगों को रेल सुविधा से अन्य स्टेशनों तक जाने का सफर आसान हो सकेगा।

उपखंड मुख्यालय पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र और दो रिजर्व बटालियन, बीसलपुर बांध परियोजना एवं अंतराष्ट्रीय सेंड स्टोन उत्पादक बाजार के साथ आस पास सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है, लेकिन रेल सुविधा के अभाव में क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। बजट में अजमेर मंडल को तीन नई रेल लाइन बिछाने के लिए 200.03 करोड़ राशि का बजट आवंटित हुआ है। इसमें अजमेर-कोटा के लिए वाया नसीराबाद से जलन्धरी के बीच 145 किलोमीटर लंबे ट्रैक के लिए 50.01 करोड़ और अजमेर-सवाई माधोपुर वाया टोंक के लिए नसीराबाद-सवाई माधोपुर के बीच 165 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने के लिए 100.01करोड़ राशि का बजट आवंटन किया है।

यह भी पढ़ें : ट्रेन में भूल गए थे कोच लगाना, अब एक्शन मोड में रेलवे, इतने कर्मचारी हुए सस्पेंड

रेल के लिए मिले भूमि, शिलान्यास किया जाए, सालों से चल रहा है मुद्दा
टोंक जिला मुख्यालय को रेल से जोडऩे का मुद्दा सालों पुराना है। इस रेल को एक दशक में कई घोषणा हुई है। लेकिन अभी तक इसका शिलान्यास समेत कई कार्य नहीं हुआ है।


अब केन्द्रीय अंतरिम बजट में राशि स्वीकृत हुई तो उम्मीद जगी है कि टोंक में रेल का सपना पूरा होगा। इसी को लेकर टोंक विकास मंच रेल संघर्ष समिति की ओर से मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि टोंक में रेल की मांग सालों पुरानी है। केन्द्र सरकार ने 28 फरवरी 2013 को पूरक बजट में अजमेर, नसीराबाद, सवाईमाधोपुर वाया टोंक रेल लाइन की सशर्त मंजूरी दी थी।

तत्कालीन राज्य सरकार की ओर से भूमि तथा लागत की 50 प्रतिशत राशि की सहमति अभी तक नहीं दी गई। ऐसे में टोंक की रेल अटकी हुई है। अब गत एक फरवरी को केन्द्र सरकार ने एक सौ करोड़ एक लाख रुपए इस रेल लाइन के लिए स्वीकृत हुए हैं। इससे उम्मीद बंधी है कि टोंक में रेल की सीटी बज जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार को भूमि, 50 प्रतिशत राशि देकर लोकसभा चुनाव से पहले इस परियोजना का शिलान्यास किया जाए।

ताकि टोंक में रेल जल्द आ सके। ज्ञापन देने वालों में समिति संयोजक मोहम्मद अजमल, समन्वयक ओमप्रकाश गुप्ता, पेंशनर्स जिलाध्यक्ष बृजबिहारी शर्मा, हनुमानसिंह सोलंकी, मुमताज खान, मतीन मिर्जा, विष्णु गुप्ता, पोखरलाल जाट, आसिम पठान, अमीनेश जैन, रईस अंसारी आदि शामिल थे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.