>>: Digest for February 06, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Surya Namaskar In Rajasthan Schools: सूर्य सप्तमी यानी 15 फरवरी के दिन राज्य की सभी स्कूलों में एक साथ सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। विश्व रेकॉर्ड बनाने के लिए एक ही समय पूरे राज्य के विद्यार्थी, शिक्षक, उपस्थित अभिभावक,एसडीएमसी के सदस्य प्रार्थना सभा के समय सूर्य नमस्कार की निर्धारित सभी 12 मुद्राएं करेंगे। इसकी तैयारी के लिए विद्यार्थियों को रोजाना 15 फरवरी तक प्रार्थना सभा में अभ्यास भी कराया जाएगा। स्कूलों को सूर्य नमस्कार की सभी 12 मुद्राएं भेजी गई हैं। साथ ही अभ्यास के दौरान सूर्य नमस्कार के लाभों से विद्यार्थियों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

संस्था प्रधानों को विद्यार्थियों की आयु तथा स्वास्थ्य संबंधी स्थिति का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को उनके ब्लॉक के सभी शारीरिक शिक्षकों को दक्ष प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिलाने को कहा गया है। सूर्य नमस्कार के समय छात्र तथा छात्राओं के अलग-अलग अभ्यास की व्यवस्था करने को कहा गया है। सूर्य नमस्कार के दिन छात्राएं सलवार सूट या ट्रेक सूट में तथा छात्रों को पेंट शर्ट या ट्रेक शूट में आना होगा। इस दिन अभिभावकों, एसडीएमसी सदस्यों तथा अभिभावकों तथा ग्राम वासियों को भी भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थ विद्यार्थियों को चिकित्सीय परामर्श के बाद ही शामिल किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सूर्य नमस्कार में भाग लेने वाले विद्यार्थियों तथा अन्य के लिए चटाई व अन्य वैकल्पिक व्यवस्था स्कूल में की जाएगी। विश्व रिकॉर्ड के लिए इस कार्य₹म में भाग लेने वाले संभागियों का डाटा शाला दर्पण के माध्यम से उसी दिन 2 बजे तक अपलोड किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : देशभर से दूल्हे-दुल्हन शादी करने आएंगे बीकानेर, 400 साल पुरानी परम्परा से होगी 300 शादी



सूर्य नमस्कार के लाभ


- सूर्य नमस्कार से मस्तिष्क में शुद्ध आक्सीजन पहुंचती है। जिससे अभ्यासी शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सतर्क, तथा भावनात्मक रूप से संतुलित रहते हैं।
- अंत स्त्रावी, प्रजनन, परिसंचरण, श्वसन तथा पाचन तंत्र सक्रिय रहता है।
- बढ़ते बच्चों में बचपन तथा किशोरावस्था की बीच की अवधि को संतुलित बनाने में मदद मिलती है।
- मेरुदंड और कमर में लचीलापन, भुजाओं और कमर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
- पाचन को संतुलित तथा पेट के आस-पास की चर्बी को कम कर वजन को संतुलित करता है।


झुंझुनूं जिले में धमकी का नया ट्रेंड आया है। अब सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर भी धमकी दी जा रही है।
पिलानी पुलिस थाने में छापड़ा निवासी युवक ने तीन जनों के खिलाफ सोशल मीडिया पर हथियार दिखा कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित छापड़ा निवासी सतीश सिंह ने बताया कि एक दिसंबर 2023 को रात करीब 9 बजे आरोपी छापड़ा निवासी कृष्ण सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पीड़ित के मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी कृष्ण सिंह अपराधिक प्रवृत्ति का होने के कारण उनके खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज है। जोकि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर धमकी देता है। उक्त मामले में भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी कृष्ण सिंह के अलावा उनके साथी छापड़ा निवासी संजय सिंह और निंजू सिंह भी भय पैदा करने के लिए हथियार के साथ फोटो अपलोड करते रहते हैं। पीड़ित सतीश सिंह ने कृष्ण सिंह, संजय सिंह और निंजू सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि पीड़ित सतीश सिंह ने घटना के बाद 4 दिसंबर 2023 को पिलानी थाने में रिपोर्ट दी थी। मगर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जिसके बाद पीड़ित ने इस्तगासे से प्रकरण दर्ज किया।

Accsident in jhunjhunu
बेटे के जन्म दिन पर ख़ुशी मनाने के लिए बाईक पर सवार होकर नवलगढ़ से गिफ्ट व मिठाई लाने गए दिल्ली पुलिस के जवान सुनील कुमार मील की हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सोमवार देर शाम करीब 7 बजे नवलगढ़ से 4 किलोमीटर दूर नवलडी के पास जेसीबी मशीन की टक्कर से बाईक पर सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना की। घटना के कुछ मिनट बाद पायलट पावेल व ईएमटी सुरेश एम्बुलेंस से घायलों लेकर नवलगढ़ के जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने सुनील कुमार मील(30) पुत्र मुखराम मील निवासी मीलों का बास को मृत घोषित कर दिया। सुनील के साथी अशोक पुत्र रामनिवास मील की अस्पताल में इलाज के बाद हालत खतरे से बाहर है। मृतक का शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया। सुनील के परिजनों ने बताया कि वह बेटे के दूसरे जन्म पर नवलगढ़ से मिठाई व गिफ्ट लेने गया था। साथ में परिवार के अशोक कुमार मील को भी ले गया। मिठाई लेकर नवलगढ़ वापस आते समय अपने घर से मात्र 5 किलोमीटर पहले दुर्घटना के शिकार हो गए।

पति-पत्नी दोनों दिल्ली पुलिस में
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र का निवासी सुनील कुमार अपने माता पिता की इकलौती संतान था। सुनील के एक भाई की करीब 15 साल पहले मृत्यु हो गई थी। सुनील के कोई बहन भी नहीं है। पिता मुखराम के घर में मौजूद एक मात्र संतान सुनील कुमार का जब 5 साल पहले दिल्ली पुलिस में चयन हुआ तो घर में खूब खुशियां मनाई। चयन के करीब एक साल बाद सुनील की शादी की। सुनील की पत्नी प्रियंका भी दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। सुनील का बेटा दक्ष 2 साल का हुआ तो दिल्ली से छुट्टी लेकर शनिवार को ही अपने गांव मीलों का बास उसका जन्म दिन मनाने आए थे। लेकिन बेटे के दूसरे जन्म दिन पर उसके परिवार को ख़ुशी की जगह सुनील की मौत के रूप में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.