>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
पर्यटन क्षेत्र में मिले विशेष पैकैज,जैतसागर झील हो कमल जड़ो से मुक्त-video Monday 05 February 2024 01:37 PM UTC+00 पर्यटन क्षेत्र में मिले विशेष पैकैज,जैतसागर झील हो कमल जड़ो से मुक्त-video स्टेशनरी पर वैट कम किया जाए। सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गरीब बच्चों के कल्याण के लिए बजट देना चाहिए। जिले में उद्योगों को खोला जाए,ताकि बेरोजगारों की रोजगार की तलाश समाप्त हो और आय के साधन उपलब्ध हो सके। अस्पताल में नई तकनीकी की सुविधा मिले,इसके लिए सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए। सरकार को भेदभाव नहीं कर सभी को सब्सिडी देनी चाहिए। राज्य सरकार से अपने पहले बजट में उम्मीद है कि हर वर्ग का ध्यान रखा जाए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसी योजना सरकार को लानी चाहिए। राजनीति से प्रेरित होकर कोई भी फैसले नहीं होने चाहिए। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने के साथ टैक्स में राहत दी जाए। युवाओं के लिए नए उद्योग खोले जाए,ताकि रोजगार की तलाश खत्म हो। अस्पताल में सुविधाओं को विस्तार हो। रामगढ़ विषधारी सेंचूरी में ध्यान देने की जरूरत है। विकास की आपार संभावनाएं है। मीरा साहब और टाइगर हिल में आए दिन जानवरों की गतिविधियां रहती है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से यहां ताराबंदी करानी चाहिए। सरकार को आम आदमी से जुड़ी चीजों पर भी टैक्ट कम करना चाहिए। हर वर्ग का विशेष ध्यान रखते हुए पर्यटन के क्षेत्र में विशेष पैकेज दिया जाए। बस स्टैंड का विस्तार हो और बूंदी से अयोध्या के लिए बस चलाई जाए। सरकार द्वारा जो 80 वर्ष की उम्र में जो नि:शुल्क सहायता दी जाती है उसको कम करते हुए 70 वर्ष करना चाहिए। ताकि सरकारी योजना का लाभ मिल सके। साथ ही आवारा मवेशियों से शहर मुक्त होना चाहिए। जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। राज्य बजट से बूंदी जिले के निर्धन, युवा,महिलाओं, किसानों,मध्यम श्रेणी और अन्य सभी को उम्मीद है कि सभी वर्गों के लिए कुछ अच्छी घोषणाएं जरूर आएगी। खासतौर पर बूंदी जिले में पर्यटन और सौंदर्य करण,सडक़ निर्माण पर बजट मिले। साथ ही आम जनता को इस बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिले। चिकित्सा के लिए भी बूंदी जिले में नई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए बजट की आवश्यकता है। साथ ही शिक्षा में भी नई नीतियां लागू होनी चाहिए। बूंदी जिले को बजट से काफी उम्मीदें है। सरकार इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखे। साथ ही उद्योग की दृष्टि से पर्यटन के लिए विशेष पैकेज मिले,जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। बूंदी रोडवेज बस स्टैंड को मॉडल बस स्टैंड के रूप में बनाया जाए। साथ ही छोटीकाशी की एतिहासिक कुंड-बावड़ी,झील की साफ-सफाई कर इसके विकास पर बजट दिया जाए। चावल उद्योग को भी प्रोत्साहन दिया जाए। बूंदी जिले में पर्यटन की आपार सभावनाएं है। अगर जिले को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया जाता है और सरकार इस दृष्टिकोण से उचित बजट के माध्यम से पर्यटक स्थलों का विकास करती है तो निश्चित रूप से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में हजारों परिवारों को रोजगार उपलब्ध हो सकता है। बूंदी राजस्थान का नंबर वन पर्यटन क्षेत्र घोषित हो सकता है। हजारों युवाओं को बेरोजगारी के श्राप से मुक्ति मिल सकती है। पहले बजट से बूंदी को काफी उम्मीदें है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
