>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
पीकेसी- ईआरसीपी से राजस्थान के 21 जिलों को मिलेगा पानी, कालीसिंध नदी का पानी बनास नदी में डाला जाएगा Monday 05 February 2024 07:42 AM UTC+00 कोटा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ रविवार को संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक (एकीकृत ईआरसीपी) परियोजना के पूर्व-निर्मित एवं प्रस्तावित मुख्य घटकों बीसलपुर बांध, मेज बैराज, कालीसिंध बांध, चम्बल क्रासिंग, नवनेरा बैराज, डूंगरी बांध, रामेश्वर घाट, ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण किया।ईआरसीपी से राजस्थान के 21 जिलों को पानी मिलेगा। इस दौरान शर्मा ने कहा कि एकीकृत ईआरसीपी परियोजना के मूर्त रूप लेने से पूर्वी राजस्थान की दशकों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के दो मुख्य घटकों नवनेरा बांध एवं ईसरदा बांध को जोड़ने से चम्बल और यमुना नदियों का व्यर्थ बह जाने वाला पानी सिंचाई एवं पेयजल आवश्यकताओं के लिए उपयोग में आ सकेगा। परियोजना के इस चरण में कालीसिंध नदी पर बने नवनेरा बांध का अतिरिक्त जल बनास नदी में छोड़कर ईसरदा बांध तक लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने परियोजना के दो निर्माणाधीन मुख्य घटकों नवनेरा बैराज एवं ईसरदा बांध के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया व कार्यस्थल पर आमजन से संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं की गुणवत्ता के सभी मापदण्ड पूरे करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं परियोजना को अधिक से अधिक जनोपयोगी बनाने के निर्देश प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संशोधित परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन हेतु शीघ्र भूमि अवाप्ति के लिए कार्यालय खोले जाने, अधिकारियों की नियुक्ति किये जाने व इस प्रक्रिया को शुरू करने के संबंध में निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राजस्थान सरकार एकीकृत ईआरसीपी के शीघ्र क्रियान्वयन हेतु कृत-संकल्पित है। परियोजना को आगामी 5 वर्षों में पूरा करने के प्रयास किये जाएंगे। निर्माणाधीन नवनेरा बांध की प्रोजेक्ट रिपोर्ट का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नवनेरा बांध पर पहुंचकर इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट का अवलोकन किया। उन्होंने परियोजना की कार्ययोजना, नक्शा व अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली तथा निर्माणाधीन बांध के अप-स्ट्रीम व डाउन-सट्रीम के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि नवनेरा बांध का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने जताया आभार इससे पहले मुख्यमंत्री के कोटा एवं टोंक पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने इस परियोजना की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिवादन किया। ईआरसीपी पूर्वी राजस्थान के लिए वरदान उल्लेखनीय है कि हाल ही में केन्द्र सरकार, राजस्थान व मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संशोधित पार्वती-कालिसिंध-चम्बल लिंक (एकीकृत ईआरसीपी) परियोजना के लिए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह परियोजना धरातल पर उतरने के बाद पूर्वी राजस्थान के लिए वरदान सिद्ध होगी। इससे क्षेत्र में पेयजल सुविधा सुलभ होने के साथ ही 2.80 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को सिंचित किया जा सकेगा। इसके अंतर्गत रामगढ़ बैराज, महलपुर बैराज, नवनैरा बैराज, मेज बैराज, राठौड़ बैराज, डूंगरी बांध, रामगढ़ बैराज से डूंगरी बांध तक फीडर तंत्र, ईसरदा बांध का क्षमता वर्धन एवं पूर्वनिर्मित 26 बांधों का पुनरूद्धार प्रस्तावित है। संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक परियोजना की संयुक्त डीपीआर राष्ट्रीय जल विकास निगम द्वारा तैयार की जा रही है। |
Rajasthan : अयोध्या के लिए जल्द शुरू होगी राजस्थान रोडवेज की सेवा, जानें क्या रहेगा रूट Monday 05 February 2024 08:44 AM UTC+00 Rajasthan to Ayodhya Bus Service :अयोध्या के लिए प्रस्तावित रोडवेज बस सेवा गुरुवार को चालू नहीं हो सकी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद देशभर में रामनाम के जयकारे गूंज रहे हैं। भक्त जल्द से जल्द भगवान के दर्शन करना चाहते हैं। इसे देखते हुए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने की योजना है। इसके तहत एक फरवरी यानी गुरुवार से बस शुरू होने वाली थी।
विभाग ने स्थानीय स्तर पर इसकी तैयारी ली है। परमिट इत्यादि तैयार कर लिए हैं, लेकिन मुख्यालय से बस शुरू करने के निर्देश नहीं मिले, जिससे बस संचालन शुरू नहीं किया गया। माना जा रहा है कि अब मुख्यमंत्री बस सेवा को हरी झंडी दिखा सकते हैं। कोटा डिपो के मुख्य प्रबंधक अजय मीणा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करेंगे। यह भी पढ़ें : वर्षों का सपना होगा साकार, नसीराबाद-जलन्धरी रेल मार्ग से जुड़ेगा ये शहर यह था तय यह भी पढ़ें : देशभर से दूल्हे-दुल्हन शादी करने आएंगे बीकानेर, 400 साल पुरानी परम्परा से होगी 300 शादी |
Mandi News: लिवाली के चलते सरसों, चना व उड़द में तेजी रही Monday 05 February 2024 01:53 PM UTC+00 Kota Mandi: भामाशाहमंडी में सोमवार को 50 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। सरसों 50, चना 50, उड़द 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे वहीं सोयाबीन 50 रुपए मंदी रही। नए लहसुन की आवक 100 कट्टे व नई सरसों की आवक 200 कट्टे रही। लहसुन पुराना 7500 से 34000 रुपए व नया लहसुन 15000 से 22000 प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे। खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्यूज़्न 1660, चम्बल 1660 सदाबहार 1510, लोकल रिफाइंड 1470, सोयुग गोल्ड 1570, दीप ज्योति 1530, सरसों स्वास्तिक 1860, अलसी 1980 रुपए प्रति टिन। चावल व दाल : बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 13200-15800, मूंग 9500-10800, मूंग मोगर 9000-11500, उड़द 10000-12000, उड़द मोगर 10500-13500, मसूर 7200-7500, चना दाल7000-7400, पोहा 3700-5000 रुपए प्रति क्विंटल। कोटा सराफाज़्: चांदी-सोने के भावों में मंदी |
Kota Mandi : लिवाली के चलते सरसों, चना व उड़द में तेजी रही Monday 05 February 2024 02:06 PM UTC+00 भामाशाहमंडी में सोमवार को 50 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। सरसों 50, चना 50, उड़द 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे, वहीं सोयाबीन 50 रुपए मंदी रही। नए लहसुन की आवक 100 कट्टे व नई सरसों की आवक 200 कट्टे रही। लहसुन पुराना 7500 से 34000 रुपए व नया लहसुन 15000 से 22000 प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे। भाव : गेहूं लस्टर 2350 से 2400, गेहूं एवरेज 2450 से 2500, गेहूं बेस्ट 2500 से 2620, धान सुगंधा 2800 से 3050, धान (1509) 3400 से 3600, धान (1718) 3800 से 4101, धान पूसा 3500 से 3900, सोयाबीन 3800 से 4491, सरसों पुरानी 4200 से 5151, सरसों नई 4100 से 4950, अलसी 4200 से 4800, ज्वार शंकर 2200 से 2700, बाजरा 2000 से 2150, मक्का 2150 से 2250, जौ 1900 से 2050, तिल्ली 11500 से 13500, मैथी 4000 से 5100, कलौंजी 12000 से 14000, धनिया रेनटच 5000 से 5600, धनिया बादामी 5500 से 6300, धनिया ईगल 5800 से 6500, धनिया रंगदार 6500 से 7000, मूंग 6500 से 7500, उड़द 4000 से 8900, चना 4400 से 5250 प्रति क्विंटल रहा।
खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्यूज़्न 1660, चम्बल 1660 सदाबहार 1510, लोकल रिफाइंड 1470, सोयुग गोल्ड 1570, दीप ज्योति 1530, सरसों स्वास्तिक 1860, अलसी 1980 रुपए प्रति टिन। मूंगफली : ट्रक 2870, स्वास्तिक निवाई 2540, कोटा स्वास्तिक 2500, सोना सिक्का 2800 रुपए प्रति टिन। देसी घी: मिल्क फूड 7180, कोटा फ्रेश 6990, पारस 7100, नोवा 7120, अमूल 8900, सरस 8400, मधुसूदन 7390 रुपए प्रतिटिन। वनस्पति घी: स्कूटर 1390, अशोका 1390 रुपए प्रतिटिन। चीनी: 3940 से 3990 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल : बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 13200-15800, मूंग 9500-10800, मूंग मोगर 9000-11500, उड़द 10000-12000, उड़द मोगर 10500-13500, मसूर 7200-7500, चना दाल7000-7400, पोहा 3700-5000 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा सर्राफा: चांदी-सोने के भावों में मंदी कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी-सोने के भावों में मंदी रही। चांदी 300 रुपए मंदी के साथ 72,300 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 100 रुपए मंदी के साथ भाव 64,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। भाव : चांदी 72,300 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 64,000 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 64,300 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्च अलग।
अंडा बाजार अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 600 रुपए प्रति सैकड़ा, 190 रुपए प्रति प्लेट, 90 रुपए दर्जन। |
नेत्रदान के साथ समाजसेवी कन्हैया लाल मित्तल कर गए देहदान Monday 05 February 2024 02:14 PM UTC+00 मानव कल्याण समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक कन्हैया लाल मित्तल का रविवार को निधन हो गया था। उनके परिजनों ने नेत्रदान किया था। सोमवार को उनकी पार्थिव देह भी कोटा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के अध्ययन को समर्पित कर दी गई। |
Missing : वो खत लिखकर चला गया, परिवार ने बताई असली वजह Monday 05 February 2024 03:20 PM UTC+00 कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में रेलवे वर्कशॉप निवासी एक रेल कर्मचारी पत्र (नोट) लिखकर पिछले पांच दिन से लापता है। रेल कर्मचारी की पत्नी ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। पत्नी का आरोप है कि उसके पति के साथ काम करने वाला एक कर्मचारी व उसके पुत्रों ने उसे धमकाया है। इसके बाद से वह लापता है। उधर, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। |
थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में 50 फीसदी आरक्षण की तैयारी Monday 05 February 2024 05:25 PM UTC+00 कोटा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवारको जयपुर शासन सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में 5000 प्रबोधकों की पदोन्नति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रबोधक लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे ।अब यह प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति के लिए वित्त विभाग के पास जाएगा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया की 5000 प्रबोधक की पदोन्नति पूर्व में हो गई थी। शेष 5000 और प्रबोधक पदोन्नति की मांग कर रहे है। इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत प्रस्ताव को वित्त विभाग को भेजने को मंजूरी प्रदान की। एनटीटी शिक्षकों की 2018 मैं हुई भर्ती के मामले में इसी सप्ताह में राहत पहुंचाने का निर्णय लिया गया। तृतीय श्रेणी शिक्षा भर्ती में वर्तमान महिला आरक्षण को 30 महिला से बढ़ाकर 50 प्रतिशत के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बैठक में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा करने पर भी विचार किया गया। बाबू का काम कर रहे शिक्षकों के पदस्थापन निरस्त होंगे दिलावर ने बीकानेर शिक्षा निदेशालय में 65 से अधिक शिक्षको के लंबे समय से बाबू का करने पर नाराजगी जताते हुए इनके पदस्थापन निरस्त करने के निर्देश दिए । 19 व्याख्याता और 20 से अधिक सेकंड ग्रेड के शिक्षक है । यह स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय निदेशालय में बाबू का काम कर रहे है। बैठक में प्रमुख सचिव शिक्षा नवीन जैन,स्पेशल सेक्रेटरी चित्रा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी माजूद थे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |






