>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
लॉरेंस गैंग ने मांगी रंगदारी, चाचा व भतीजे को जान से मारने की दी धमकी Monday 05 February 2024 05:35 AM UTC+00 गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से शहर में पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। व्हाट्स एप कॉल पर आरोपी ने रुपए नहीं देने पर चाचा व भतीजे का अपहरण कर जान से मारने की धमकी भी दी है। पलसाना व हाल निवासी पिपराली रोड निवासी पीडि़त राजेंद्र कुमावत पुत्र भगवान राम ने इस संबंध में उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों भाइयों को किया फोन, बताई पूरी लोकेशन पीडि़त राजेंद्र ने बताया कि वह फतेहपुर में बैक ऑफ बड़ौदा बैंक में लिपिक है। उनके बड़े भाई शंकरलाल महाराष्ट्र में व्यापार करते हैं। जिनका बेटा साहिल उनके पास रहकर नीट की तैयारी करता है। 27 जनवरी को विदेशी नम्बरों से उनके भाई व उसके बाद उनके पास व्हाट्स एप कॉल आया। जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का गुर्गा बताते हुए पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी। घर की लोकेशन तथा भतीजे की स्कूटी, आने-जाने का रास्ता व कपड़ों का रंग बताते हुए दो दिन में रंगदारी नहीं देने चाचा- भतीजे दोनों के अपहरण की धमकी दी। इसके बाद दो जनवरी को भी दोनों भाइयों को भारत के नम्बरों से फोन कर दो दिन में रंगदारी देने के लिए धमकाया। इस पर पहले तो उन्होंने रानोली थाने में संपर्क किया। बाद में उद्योग नगर में रिपोर्ट दर्ज करवाई। दहशत में परिवार, घर से निकलने में डर राजेंद्र ने बताया कि घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। वे बैंक और भतीजा कोचिंग जाने से भी डर रहा है। उन्हें हर समय जान को खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करे। |
BSNL: नेटवर्क रहित 44 गांवो सहित जिलेभर में बीएसएनएल देगा हाई स्पीड इंटरनेट के साथ नेटवर्क Monday 05 February 2024 06:40 AM UTC+00 मोबाइल क्रांति के बीच सीकर व नीमकाथाना के 44 गांव अब भी नेटवर्क को तरस रहे हैं। इन गांवो को चिन्हित कर बीएसएनएल ने अब यहां 4जी की भारतीय तकनीक पर आधारित नेटवर्क सुविधा देना तय किया है। जिसमें हाई स्पीड इंटरनेट सेवा का दावा किया जा रहा है। इसके लिए बीएसएनएल ने यहां प्राथमिकता से अपने टॉवर लगाना शुरू कर दिया है। तेज गति के इंटरनेट नेटवर्क का फायदा इन गांवों के अलावा भी पूरे जिले को मिलेगा। इसके लिए बाकी जगह भी 3जी के टॉवर को 4जी में बदला जा रहा है। अगले महीने से ही इस सुविधा का लाभ दोनों जिलेवासियों को मिलना शुरू हो जाएगा। 4जी की 203 साइट तय बीएसएनएल ने सीकर व नीमकाथाना में 203 स्थानों पर 4जी टॉवर लगाना तय किया है। इनमें नेटवर्क रहित 44 गांवो को प्राथमिकता में रखा गया है। वहीं, जहां पहले से 3जी टॉवर है, उन्हें भी 4जी में अपग्रेड किया जा रहा है। नेटवर्क रहित इन 44 गांवों को प्राथमिकता सीकर में केसर नगर, डाब पनोरा, ढाणी सवाईराम, धोद में बल्लुपुरा, जस्सुपुरा, भवानीपुरा, माजीपुरा, खुर्दी, खंडेला में उदयपुरा, शोला/झुंपा, दुल्थाना, भोजपुर, करोई, दांतारामगढ़ में भवानीपुरा, सीतारामपुरा, पृथ्वीपुरा, नीमावास, मोतीपुरा, खीचड़ों की ढाणी, बुवाना/बूबना, रामगढ़ शेखावाटी के फदनपुरा, गोरिया छोटा, हरदयालपुरा,, फतेहपुर का बागरोडा, जलालसर, चुवास, लक्ष्मणगढ़ के खातीपुरा, ओलागढ़, माधोपुरा, सांवली, ढाणी टीबा, भुजिया की नाउ, अंतरोली तथा नेछवा की मीलों की ढाणी में 4जी टॉवर प्राथमिकता से लगेंगे। वहीं, नीमकाथाना में बासड़ी खुर्द व किशोरपुरा, रींगस की नेहरों की ढाणी-भानीपुरा, पाटन का दलपतपुरा व करजो व श्रीमाधोपुर के खिरोटी का चयन 4जी टॉवर के लिए प्राथमिकता से किया गया है। 2.57 लाख कनेक्शन सीकर व नीमकाथाना में बीएसएनएल प्री-पेड व पोस्टपेड के फिलहाल 2 लाख 57 हजार 956 कनेक्शन है। जिनमें 257095 प्री-पेड व 861 पोस्टपेड कनेक्शन शामिल है। ये आंकड़ा जिले में सिम के बेचान के आधार पर है। 4जी की स्पीड से बीएसएनएल को कनेक्शन बढऩे की उम्मीद है। इनका कहना है:- नेटवर्क रहित 44 गांवो सहित सीकर व नीमकाथाना में बीएसएनएल की 4जी की सुविधा के लिए टॉवर लगाए जा रहे हैं। अगले महीने से उपभोक्ताओं को भारतीय तकनीक पर आधारित नेटवर्क व हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगा। एचआर डूडी, एजीएम, बीएसएनएल कार्यालय, सीकर। |
राजस्थान के ज्योतिषियों की 'भविष्यवाणी', इस महीने इन 7 राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत ! Monday 05 February 2024 08:42 AM UTC+00 फरवरी की शुरुआत के साथ ही अलग-अलग दिनों में प्रमुख चार ग्रह बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य अलग-अलग राशियों में प्रवेश कर लिया है। राजस्थान के ज्योतिषविदों के मुताबिक इसका असर जनसामान्य से लेकर मौसम, प्रापर्टी और बाजार पर भी पड़ेगा। त्रिग्रही-चतुर्ग्रही योग बनने के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में भी विशेष फलदायी परिणाम देखने को मिलेंगे। ऐसी रहेगी ग्रहों की चाल
7 राशियों के लिए फरवरी माह ख़ास
भारत की बढ़ेगी साख
वृषभ: भाग्य उन्नति के साथ धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे मिथुन: दौड़ धूप की अधिकता के साथ शारारिक पीड़ा कर्क: गृहस्थ जीवन में उठापटक और बनते कार्य में रुकावट सिंह: क्रोध में वृद्धि, व्यय की अधिकता कन्या: पारिवारिक विवाद से मन अशांत तुला: मान सम्मान में वृद्धि, घर में मांगलिक कार्य सम्भव वृश्चिक: आध्यात्मिक रुचि बढ़ेंगी, गुरुजनों से मिलन धनु: स्वजनों के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे होंगे मकर: लाभ मध्यम, खर्चा बढ़ेगा कुंभ: धन व्यय की अधिकता से मन परेशान मीन: कार्यक्षेत्र में लाभ, मनोबल ऊंचा रहेगा। |
Education Policy : विशेष शिक्षा का बदलेगा खाका, नए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को मान्यता नहीं Monday 05 February 2024 09:28 AM UTC+00 Rajasthan News : नई शिक्षा नीति के तहत देश में अब विशेष योग्यजनों (मानसिक विमंदित, नेत्रहीन व मूकबधिरों) की विशेष शिक्षा का खाका बदलेगा। भारतीय पुनर्वास परिषद ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अब विशेष शिक्षा में नए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को मान्यता नहीं दी जाएगी। पहले से संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित रहेंगे। इनकी भी मान्यता अवधि समाप्त होने पर दुबारा सम्बद्धता नहीं दी जाएगी। अब तक विशेष शिक्षा में बीएड पाठ्यक्रम की अवधि दो साल है, इसे नए सत्र से चार साल करने का प्रस्ताव है। परिषद ने भविष्य में नए कॉलेजों को चार साल के पाठ्यक्रम के हिसाब से ही मान्यता देने की बात कही है। पिछले दिनों हुई परिषद की बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लगी है। यह भी पढ़ें : राजस्थान में 'मालामाल' हो जाएगी भजनलाल सरकार, पीएम मोदी देने वाले हैं इतने हजार करोड़ रुपए
सामान्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षण
यह भी पढ़ें : वर्षों का सपना होगा साकार, नसीराबाद-जलन्धरी रेल मार्ग से जुड़ेगा ये शहर
राजस्थान, यूपी व हरियाणा में सबसे ज्यादा डिप्लोमा पाठ्यक्रम के कॉलेज
एक्सपर्ट व्यू |
बेटे की शादी करने आया और जमीनी जंग में कर दी छोटे भाई की हत्या Monday 05 February 2024 10:01 AM UTC+00 Rajasthan Crime News: दांतारामगढ़ के मोटलावास गांव में बेटे की शादी करने महाराष्ट्र से आए बड़े भाई ने बंटवारे के विवाद में छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोप है कि बड़े भाई मगन सिंह (60) पुत्र मोब सिंह ने दो बेटों और पत्नी के साथ मिलकर सगे भाई उम्मेद सिंह (58) पर लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें उम्मेद सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई। बीच बचाव करने आई पत्नी संतोष, बेटी प्रीति कंवर व भाई छिगन सिंह भी घायल हो गए। जिन्हें दांता अस्पताल ले जाने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उम्मेद सिंह की मौत हो गई। छिगन, संतोष व प्रीति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। |
कांग्रेस कार्यकाल की जांच पर डोटासरा ने भाजपा पर कसा तंज, बोले सरकार की कलम में स्यासी नहीं तो दवात हम भेज देंगे Monday 05 February 2024 05:01 PM UTC+00 कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यों की जांच कराने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि जांच के लिए सरकार की कलम में स्याही नहीं है तो वे खुद दवात भेज देंगे। डोटासरा सोमवार को फतेहपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। डोटासरा ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी की तरफ अंगुली खड़ी करना बड़ी बात नहीं, पर अंगुली बेदाग होनी चाहिए। इधर के पत्थर उधर और उधर के पत्थर इधर फेंकने की बजाय सरकार को काम करके दिखाना चाहिए। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कांग्रेस की जीत का दावा किया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को फिर 'पर्ची वाली' सरकार बताया। उन्होंने आगे कहा कि हमने आज तक कभी नहीं देखा कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री पर्ची से बना हो। यह भी पढ़ें : वीडियो : नागौर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप बातें करने की बजाए काम करे सरकार |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |





