>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Recipe - तिरंगा बर्फी Saturday 17 February 2024 09:29 AM UTC+00 विधि:- मोटी तले की कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालकर मटर का पेस्ट लो फ्लेम पर भूनें। थोड़ा रंग बदलने पर इसमें एक चम्मच मावा डालकर 1 मिनट तक भूनें। इसमें 1 कप शक्कर डाल कर भूनें। जब पेस्ट थोड़ा सूखने लगे तो इसमें इलायची पाउडर डाले इतना भूनें कि इसका टाइट डो तैयार हो जाए। गैस बंद करें। एक थाली को ग्रीस कर इस डो को फैलाएं और फ्रिज में रख दें। ऐसे ही काजू और गाजर भी तैयार करें। सेट होने के बाद तीनों लेयर एक के ऊपर एक फैलाएं, कुछ देर फ्रिज में रखकर सेंट करें फिर मनचाहे आकार में काटें।- पूर्णिमा भावे, रायपुर। देशी चीज सैंडविच सामग्री: 1 रोटी, 1/4 कप चीज, 1/4 कप शिमला मिर्च, 1/4 चम्मच ऑरिगेनो, कुटी लाल मिर्च, 2 चम्मच दूध, 1/4 कप उबले हुए मक्के के दाने, 1 चम्मच मेयोनीज, 1 चम्मच रेड चिली सॉस, नमक स्वादानुसार, रोटी पर लगाने के लिए टमाटर सॉस और घी चिकनाई के लिए। विधि- एक कटोरी में सारी सामग्री मिक्स करें। फिर रोटी के चार भाग बराबर करें। सभी पर टमाटर सॉस लगाइए। अब बनाया हुआ मिक्सचर रोटी पर डालें और सैंडविच की तरह तैयार करके गरम तवे पर दोनों तरफ घी लगाकर सेक लें। आपका देशी चीज सैंडविच तैयार है। - पूजा कुमावत, सूरत |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
