>>: बीजेपी का हिंदुत्व वाला संदेश! आज अयोध्या में भजनलाल सरकार, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Bhajanlal Government Ayodhya Tour : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सुबह 7 बजे अपने मंत्रिमंडल व विधायकों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो चुके है। ये सभी अयोध्या में दोपहर 2.25 बजे से 3.25 बजे के बीच भगवान रामलला के दर्शन करेंगे। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के हिंदुत्व वाला संदेश देने के लिए भजनलाल सरकार आज अयोध्या में रहेगी। अयोध्या रवाना होने से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पहले मुझे टेंट के रामलला के दर्शन करने पड़ते थे। लेकिन, आज मैं सौभाग्यशाली हूं कि अयोध्या के भव्य राम मंदिर में दर्शन करेंगे।

बता दे कि भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद सीएम भजनलाल और उनके मंत्री पहली बार अयोध्या गए हैं। मुख्यमंत्री अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य भी साथ रहेंगे। देर शाम सीएम का वापस जयपुर आने का कार्यक्रम है।

जानकारी के मुताबिक सीएम भजनलाल शर्मा के साथ 24 मंत्री व 57 बीजेपी विधायक सहित कुल 133 लोग सुबह 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना हुए। ये सभी सुबह 8.30 बजे चार्टर प्लने से अयोध्या पहुंचेंगे। सीएम भजनलाल सुबह 9.15 बजे से 11.25 बजे तक दशरथ कुंड के पास माहेश्वरी सेवा सदन धर्मशाला के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम भजनलाल अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों व विधायकों के साथ दोपहर 2.25 बजे से 3.25 बजे के बीच रामलला के दर्शन करेंगे और शाम 5 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।

 

जानें-सीएम भजनलाल के साथ कौन-कौन गया?

जानकारी के मुताबिक सीएम भजनलाल शर्मा के साथ स्पीकर वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, ओंकार सिंह लखावत, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित सरकार के 24 मंत्री, 57 बीजेपी विधायक, 4 निर्दलीय विधायक, 8 सांसद और प्रदेश भाजपा के 16 पदाधिकारी भी अयोध्या के लिए रवाना हुए है।इनके अलावा मुख्य सचिव सुधांश पंत, एसीएस शिखर अग्रवाल, डीजीपी यूआर साहू सहित 21 अधिकारियों ने भी अयोध्या के लिए उड़ान भरी है।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, राजस्थान में एक ही दिन में 1,370 नेता BJP में शामिल

 

सरकार ने बुक कराए दो चार्टर प्लेन

जानकारी के मुताबिक भजनलाल सरकार ने अयोध्या की यात्रा के लिए दो स्पेशल चार्टर प्लेन बुक कराए हैं। इन दोनों चार्टर प्लेन में कुल 141 लोगों के बैठने की क्षमता है। एक चार्टर प्लेन में 76 और दूसरे में 65 लोग सफर कर सकते हैं। इन दोनों चार्टर प्लेन में सवार होकर कुल 133 लोग अयोध्या के लिए रवाना हो गए है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में आज से खुलेंगे पेट्रोल पंप, संचालकों ने हड़ताल ली वापस; बोले- सरकार ने दिया सकारात्मक आश्वासन

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.