>>: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आएंगे जैसलमेर, सुरक्षा व्यवस्थाएं हुई सुदृढ

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को जिले की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेनाओं के पराक्रम की झलक देखने जैसलमेर जिले की यात्रा पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर शासन-प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। जिला संगठन की तरफ से इस संबंध में जैसलमेर व पोकरण दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की सूची प्रशासन तक पहुंचाई गई है। बताया जाता है कि लगभग 300 पार्टी कार्यकर्ता रेंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां उनके बैठने के लिए अलग से दीर्घाएं बनाई जाएंगी। प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से गोपनीयता बरत रहा है। यही कारण है कि अभी उनके आगमन का आधिकारिक कार्यक्रम भी सामने नहीं आया है। वैसे जानकारी मिली है कि प्रधामंत्री 12 तारीख को दोपहर बाद फलोदी एयरबेस पर उतरेंगे। संभवत: वहां से वे हेलीकॉप्टर से फायरिंग रेंज पहुंचेंगे। इस बीच देश के प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर प्रदेश के मुख्य सचिव सुधांश पंत के सोमवार को जैसलमेर आने की जानकारी मिली है। वे नियमित उड़ान से जैसलमेर पहुंचेंगे और की जा रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

भारत-शक्ति प्रदर्शन देखेंगे मोदी

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशिया की सबसे बड़ी पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज भारतीय सैन्य बलों की ओर से 'भारत-शक्ति' नामक प्रदर्शन को देखने आ रहे हैं। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आला सैन्य अधिकारियों के मौजूद रहने की संभावना है। बताया जाता है कि मोदी के सामने भारतीय सेनाएं स्वदेश में निर्मित हथियार प्रणालियों व लड़ाकू विमान, मिसाइल लॉन्चर आदि का प्रदर्शन करेंगी। इसी तरह से 12 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अन्य स्थानों की भांति जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर कोच केयर कॉम्पलेक्स का वर्चुअल शिलान्यास भी किया जाएगा। इसके अंतर्गत कुल 54.37 करोड़ रुपए की लागत से वॉशिंग लाइन, लोको शेड, पिट लाइन और ओएसओपी (वन स्टेशन वन प्रोडक्ट) कार्यों को करवाया जाएगा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.