>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Petrol Diesel Price : कच्चा तेल 75 डॉलर, पेट्रोल और डीजल के दामों में मची हलचल Monday 26 June 2023 03:59 AM UTC+00 | Tags: economy Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 74.37 डॉलर पर बना हुआ है। डब्लूटीआई क्रूड 69.67 डॉलर पर है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का फायदा आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम... दिल्ली: पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर कोलकाता: पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर मुंबई: पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर चेन्नई: पेट्रोल 102.86 और डीजल 94.46 रुपए प्रति लीटर यह भी पढ़ें : पेट्रोल, डीजल के दामों हो सकती है बड़ी कटौती, 5 रुपए तक घट सकते है दाम पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था। यह भी पढ़ें : कमजोर बुवाई से हल्दी का रंग पड़ा फीका देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए। Tags:
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
