>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अफीम सप्लाई करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, कार जब्त Wednesday 22 November 2023 02:11 PM UTC+00 घङसाना. घङसाना क्षेत्र में अफीम सप्लाई करने आए दो युवकों को पुलिस ने मंगलवार के रात्रि को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के कब्जे से 400 ग्राम अफीम बरामद की गई है। दोनों आरोपी युवक बीकानेर जिले के दंतौर कस्बे के रहने वाले है।सीआई जितेन्द्र स्वामी ने बताया कि भारत माला नेशनल हाईवे पर गश्त के दौरान सूचना मिली थी, कि कार में सवार अज्ञात युवक नशे की वस्तु सप्लाई कर रहे है। तब जानकारी जुटा कर उनके नेतृत्व कांस्टेबल हीरालाल मीणा, गोपीराम, शंकर गोदारा, मनोज की टीम ने अनूपगढ़ रोड पर एक कार का पीछा कर रुकवाया। कार में युवकों की तलाशी ली तो 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी दंतौर से आए थे। पूछताछ करने पर एक आरोपी ने अपना नाम दंतोर निवासी सतवीर पुत्र भूपराम मेघवाल तथा दूसरे ने सुरेंद्र कुमार पुत्र कृष्ण लाल मेघवाल बताया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस अधीक्षक के आदेशो पर मामले की जांच के लिए दोनों आरोपियों व पत्रावली रावलामंडी थानाध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी को सौंप दी है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
