>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
योगी को याद है, भीलवाड़ा का शूटिंग-सर्टिंग Wednesday 22 November 2023 09:30 AM UTC+00 Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भीलवाड़ा व शाहपुरा आए। यहां उन्होंने कांग्रेस के केन्द्रीय नेताओं को घेरेने के साथ ही गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने भीलवाड़ा की सूर्टिंग-शर्टिग से जुड़े वस्त्र कारोबार की भी तारीफ की। योगी का बुलडोजर जिले के दौरे पर आए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मंगलवार को मोदी, हिन्दुत्व और राममंदिर पर फोकस रखा और भाजपा की विजय होने का संकल्प दिलाया। मोदी सरकार की योजनाओं और उत्तरप्रदेश में माफिया को नेस्तनाबूत करने के लिए चल रहे बुलडोजर का जिक्र भी किया। वहीं अयोध्या में भव्य राममंदिर में रामलला को विराजमान करने की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का न्योता देना नहीं भूले। रामभक्तों की ट्रेन अयोध्या लाएं कहा-भाजपा प्रत्याशी रामभक्तों की ट्रेन अयोध्या लाएं। हम उनका स्वागत करेंगे। दोनों सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शुरू में योगी के जय सियाराम और वंदे भारत के जयघोष से लोगों में जोश भरा। योगी ने दोनों जिलों की चार सीटों को साधने का प्रयास किया। भीलवाड़ा की पहचान नहीं भूले भीलवाड़ा और शाहपुरा में खचाखच पंडाल देख बोले, भीलवाड़ा की शूटिंग-सर्टिंग के बारे में सुना था, लेकिन यहां उत्साह को पास से देखने का भी अवसर मिला। भीलवाड़ा की सभा में सांसद व भाजपा प्रत्याशियों को समीप बुलाया और कहा कि जनता का आशीर्वाद हमारे तीनों प्रत्याशियों को प्राप्त हो जाए और 22 जनवरी 2024 को जिम्मेदारी होगी कि यहां की जनता को अयोध्या लाएं। यहीं बात शाहपुरा में दोहराई। तीस-तीस मिनट रूके- शाहपुरा में सुबह 11 बजे से लोग सभास्थल आने लगे। दोपहर 3 बजे योगी पहुंचे। करीब 15 मिनट संबोधित किया। भीलवाड़ा में उदबोधन करीब 16 मिनट रहा। फिर मावली रवाना हो गए। दोनों जगह तीस-तीस मिनट रूके। मंच पर सांसद सुभाष बहेडि़या, विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित मांडल व सहाड़ा के प्रत्याशी एवं संतगण मौजूद रहे। बसों व पेड़ों पर चढ़े योगी को देखने कुछ लोग बसों की छतों तो कई आसपास के पेडों पर चढ़े। भीड़ को देखते आईटीबीपी व पुलिस जवानों ने रूट मार्च किया। संतों ने लिया आशीर्वाद दोनों सभा में मंच पर संत मौजूद रहे। भीलवाड़ा में महंत बाबू गिरी, बनवारी शरण, मुरलीशरण, लाला बाबा व रामायणी महाराज ने योगी के चरण छूए और गदा भेंट की। जिलाध्यक्ष मेवाड़ा की अगुवाई में प्रत्याशियों ने 101 किलो फूलों की माला से स्वागत किया। देवनारायण भगवान की तस्वीर, राममंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल व शाहपुरा में रामस्नेही सम्प्रदाय की तस्वीर भेंट की गई। कटआउट लाए, साथ लेकर चले गए यूपी सीएम योगी की सभा में भीलवाड़ा, सहाड़ा, मांडल के कई कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशियों के कटआउट व झंडे लेकर आए थे। सभा समाप्त हुई तो कटआउट अपने साथ लेकर चले गए। पीएम नरेन्द्र मोदी, यूपी सीएम योगी के कटआउट भी लगाए गए। लोकल पर कुछ नहीं बोले सीएम योगी भीलवाड़ा व शाहपुरा में स्थानीय मुद्दों पर कुछ नहीं बोला। लेकिन भीलवाड़ा में शूटिंग व शर्टिंग बनाने का जिक्र करते हुए उत्साह जताया।
जिले की भीलवाड़ा, शाहपुरा व सहाड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशियोंं को त्रिकोणीय स्थिति से चुनौती है तो आमने-सामने के मुकाबले के बीच मांडल सीट को कांग्रेस से छीनने की कोशिश है। इसलिए सीएम योगी की सभा में इन चार सीटों के प्रत्याशियों को जीताने पर जोर दिया गया। भीलवाड़ा की सभा में मंच पर भीलवाड़ा, मांडल व सहाड़ा प्रत्याशी को जगह दी गई। |
शाहपुरा के प्रत्याशियों ने क्या किए वायदे, जानिए Wednesday 22 November 2023 09:46 AM UTC+00 shapura election 2023 भीलवाड़ा से टूट कर शाहपुरा नया जिला बना है। जनता नए जिले के सर्वांगीण विकास की कई उम्मीदें बांधे है। एससी वर्ग के लिए आरक्षित विधानसभा सीट शाहपुरा पर चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी भी जनता से कई तरह के वादे कर रहे हैं। शाहपुरा से चुनाव लड़ रहे प्रमुख प्रत्याशियों से कुछ अहम सवालों पर जवाब मांगे। 1. जनता आपको ही क्यों चुने, सेवा का मौका मिला तो क्या प्राथमिकता रहेगी? भाजपा- लालाराम बैरवा : समाज व राष्ट्र की सेवा करनी है। जनता ने आशीर्वाद दिया तो सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास एवं भाजपा की रीति नीति के अनुसार सेवा करूंगा। कांग्रेस- नरेन्द्र रेगर: जनता मुझे इसलिए चुनेगी, क्योंकि मैं स्थानीय हूं। इस कारण मुझे स्थानीय निवासियों की छोटी-बड़ी समस्याओं का अच्छे से भान है। समस्या समाधान का भी पता है। निर्दलीय- कैलाश मेघवाल: लोगों को विकास पर ध्यान देना चाहिए। मेरा मकसद शाहपुरा को श्रेष्ठ जिला बनाकर उभरने का है। यहां उद्योग व रोजगार के नए आयाम स्थापित करेंगे। 2. चुनाव में आप जनता के समक्ष किस मुद्दों को लेकर जा रहे? बैरवा: भय मुक्त, गहलोत सरकार की नाकामी, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और अच्छा जिला शाहपुरा विकसित करना । रेगर: शाहपुरा अस्पताल में आईसीयू व हद्य रोग विभाग शुरू करना, कोठिया, फूलिया, बनेड़ा व रायला में चिकित्सा सेवा को और व्यवस्थित करना। मेघवाल: विकास ही मेरा मुद्दा रहेगा। पार्टी में मैं हूं नहीं, मेरी पार्टी शाहपुरा का विकास है, उसके लिए प्रतिबद्ध हूं। 3. शाहपुरा नया जिला बना, किस तरह विजन के साथ विकास का काम करेंगे? बैरवा: जनता ने मौका दिया तो एक वर्ष में समस्त जिला स्तरीय कार्यालय सृजन का कार्य पूरा करवा कर शाहपुरा को विकसित जिला बनाऊंगा । रेगर: जिले का मूलभूत ढांचा सुधारना ताकि समस्त गांवों व कस्बों को सड़क से जोड़ सके। चिकित्सा व अन्य सुविधाओं के लिए लोग परेशान न हों।मेघवाल: शाहपुरा नया जिला है। आजीविका का मुख्य साधन कृषि है। कृषि की अपार संभावनाओं में सुधार करना। रोजगार के अवसर ज्यादा सृजित करना। 4. रेल सेवा विस्तार की प्राथमिकता के लिए क्या काम करेंगे? बैरवा: रेलवे सेवा की जो भी अधिकतम कार्य हो सकेगा, उसे पूरा करके क्षेत्र में रेलवे लाइन लाने का प्रयास करूंगा । रेगर: रेलवे, केंद्र सरकार के अधीन है, लेकिन स्थानीय सांसद के साथ मिलकर जिले में रेलवे के विकास का प्रयास करेंगे।मेघवाल: शाहपुरा में रीको को विकसित करते हुए रेलवे सर्वे का प्रयास करेंगे ताकि भविष्य में शाहपुरा भी रेल लाइन से जुड़ सके। |
मोदी का गहलोत पर बड़ा हमला, बोले- बलात्कारियों को क्लीन चिट देते है Wednesday 22 November 2023 10:39 AM UTC+00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले के सातों भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कोटडी में बड़ी सभा की। उन्होंने सातों ही विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधते हुए कांग्रेस की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। यहा सभा में बड़ी संख्या में आसपास के जिले के कार्यकर्ता के साथ ही क्षेत्र के लोग मोदी को सुनने पहुंचे।
मोदी ने कहा कि महिला उत्पीडन व अपराध बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई और कहा कि यहा कि कांग्रेस सरकार ने माहौल ही ऐसा बना दिया, अब बलात्कारियों को डर ही नहीं लगता है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसा और कहा कि उनकी माने तो यहां की राजस्थान की बहनें बलात्कार के झूठे मुकदमें दर्ज कराती है?। क्या? कभी कोई मां बहने अपने पर इतने गंभीर आरोप लगाने के लिए पुलिस थाने जाती है, क्या ? । यह राजस्थान की माता व बहनों का अपमान है या नहीं है ?। ऐसे आरोप लगाने वाले मुख्यमंत्री को एक पल भी रहने का अधिकार नहीं है। यहां के मुख्यमंत्री विधानसभा में बलात्कारियों को क्लीन चिट देते है, हमारी माता-बहनें कैसे सुरक्षित रह सकती है। मोदी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने पांच साल में लूटने की कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए जयपुर के गणपति प्लाजा व लाल डेयरी का जिक्र किया। उन्होंने कहाकि गणपति प्लाजा कि यहां छापे में सोनें की ईंटे निकली है। इतना ही नहीं लाल डेयरी में भी कई राज छिपे है। राजस्थान में बढ़ते संप्रदाय के लिए गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि राजस्थान सरकार से कांग्रेस को हमेशा के लिए हटाया जाए। इसके लिए आपका वोट काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी वही है जहां कमल है। सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। |
भीलवाड़ा मंडी: चांदी में 700 व सोने में 350 रुपए की तेजी Wednesday 22 November 2023 12:08 PM UTC+00 भीलवाड़ा कृषि मंडी में बुधवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2500 से 2800, मक्का 2000 से 2150, देशी मक्का 2200 से 2500, चना 5700 से 6100, जौ 1700 से 1800, उड़द 8500 से 9800, ग्वार 4800 से 5150, ज्वार 2400 से 2700, मूंगफली 5000 से 5700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।
भीलवाड़ा सर्राफा : बुधवार को चांदी व सोने के भाव में एक बार फिर तेजी आई है। चांदी में 700 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। सोने में 350 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव तेज बोले गए। चांदी प्रति किलो -74300, टंच -75500 सोना 10 ग्राम- 63520, जेवराती-60350, रवा- 63470, कलदार- 870 रुपए प्रति नग।
भीलवाड़ा किराणा- चीनी 44 मूंग मोगर 125, उड़द मोगर 130, तुअर दाल 150 से 170, मूंग दाल 110, उड़द दाल 115, चना दाल 78 से 80, मसूर दाल 80, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 50 से 65, चावल बासमती 100 से 130, देसी घी 500 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 195 से 200 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 120, तेल सरसों 140 से 150, सौंफ 380 से 400, जीरा 740 से 800, मैथी 90 से 100, धनिया साबुत 130 से 150, राई 100 से 110, अजवाइन 180 से 300, चायपत्ती 340 से 500, गोला 160 से 200, काबूली चना 170 से 180, काला चना 80, पोहा 50 से 55, गेहूं का आटा 32 से 35, बेसन 90, हल्दी पिसी 260 से 280, मिर्च 350 से 400 रुपए प्रति किलो के भाव रहे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |



