>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
VIDEO: पहले यूपी बिहार में अब राजस्थान में गैंगवार-चौटाला Tuesday 21 November 2023 04:52 AM UTC+00 नीमकाथाना. पहले यूपी बिहार में गैंगवार होती थी, जो अब राजस्थान में हो रही है। यह बात सोमवार को हरियाणा राज्य के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नीमकाथाना के नेहरू स्टेडियम में रघुवीर सिंह तंवर भूदौली के पक्ष को मजबूती प्रदान करने के लिए आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए कही। चौटाला ने कहा कि नीमकाथाना में खनन माफिया हैं इन्हें वोट की चोट देनी होगी। भूदौली ने कहा कि नीमकाथाना से अनपढ़ विधायक भेजा गया जो विधानसभा में एक बार भी नहीं बोले। भूदोली ने आगे कहा कि नीमकाथाना में अबकी बार विधान सभा चुनाव में एक तरफ माफि या है तो दूसरी तरफ आपका बेटा जो शिक्षा व चिकित्सा सेवा का कार्य कर रहा है। एसे में नीमकाथाना का भविष्य वोट से आपको तय करना है। सभा को हरियाणा राज्य के जुलाना विधायक अमरजीत सिंह डांडा, चरखी दादरी पूर्व विधायक राजदीप फ ोगाट, विमला चौधरी, उपमुख्यमंत्री चौटाला के निजी सचिव जगदीश सिहाग, राजस्थान तंवर, डॉ शिवराज सिंह, कल्याण सिंह, गिरवर सिंह भूदौली, शेर सिंह तंवर आदि ने भी संबंधित किया। सभा में दिनेश कुमार, भवानी सिंह, राजेन्द्र सिंह नाथाकीनांगल, कैप्टेन रंजीत सिंह नाथाकीनांगल, सुरेश गुर्जर, बाबू लाल सैनी, राजेश बावरीया, होशियार सिंह कुरबड़ा आदि समेत हजारों लोग उपस्थित रहे। |
VIDEO: जिला कलक्टर भारद्वाज ने किया मतदान Tuesday 21 November 2023 05:15 AM UTC+00 नीमकाथाना. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे इसी उद्देश्य से मतदान कार्यों में लगे कार्मिकों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र एवं अन्य जिलों के कार्मिकों के लिए सुविधा केन्द्र बनाए गए हैं। सोमवार को जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने उपखंड कार्यालय में बनाए गए फैसिलिटेशन सेंटर पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने यहां पर आए अन्य मतदाताओं से भी इस बारे में चर्चा की ओर निर्वाचन आयोग की इस पहल की सराहना की। कलक्टर ने मतदान कर जिले के मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। उन्होने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र द्वारा प्रदत्त सबसे बड़ा संवैधानिक अधिकार है। इस अवसर पर उन्होंने नीमकाथाना के सभी मतदाताओं से मतदान दिवस 25 नवंबर को मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान करने की अपील की। कलक्टर ने सभी मतदाताओं से कहा कि मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। आप सभी अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाले। गौरतलब है कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत चुनाव ड्यूटी में नियुक्त मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की सुविधा के लिए जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में फेसिलिटेशन सेन्टर स्थापित किए गए हैं। |
सर्दी की दस्तक से झोलाछापों की चांदी : हायर लेवल की एंटीबायोटिक बढ़ा रही मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस Tuesday 21 November 2023 05:59 AM UTC+00 सर्दी की दस्तक के साथ झोलाछाप चिकित्सकों ने जमकर चांदी लूटनी शुरू कर दी है। हायर लेवल की एंटीबायोटिक दवाएं देने के कारण मरीजों में मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस की शिकायत आ रही है। इसकी बानगी है कि झोलाछापों का मकड़जाल तो प्रदेश की हर ग्राम पंचायत एवं ढाणियों तक फैल चुका है। आश्चर्य की बात है कि इसके बावजूद गांव व ढाणियों में स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों की ओर से हर माह अपने क्षेत्र में एक भी झोलाछाप सक्रिय नहीं होने की रिपोर्ट दी जाती है। इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम प्रिवेटिंग एन्टी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस टुगेदर के तहत जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर एंटीबायोटिक दवाओं के सही उपयोग एवं इसके बारे में मरीजों एवं उनके परिजनों को जागरुक किया जाएगा। टीबी के मरीजों को ज्यादा परेशानी समस्या से ज्यादा परेशानी टीबी के रोगियों को हो रही है। गांवों में झोलाछाप चिकित्सक मरीजों को हाई लेवल की एंटीबायोटिक्स एवं दवाएं देते हैं। टीबी के मरीज को खांसी होने पर झोलाछाप उसे हायर लेवल एंटीबायोटिक्स के प्रयोग से पहले दबा देते हैं, जबकि उस एंटीबायोटिक्स का उपयोग बीमारी के दूसरे चरण में होता, लेकिन ये पहले ही करके टीबी के रोग को बढ़ा देते हैं। इस तरह से एमडीआर रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। पोस्टर का विमोचन राजकीय कल्याण चिकित्सालय स्थित सेंट्रल लैब में विश्व एन्टी माइक्रोबियल रेजिस्टेन्स जागरूकता सप्ताह के तहत अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र कुमार ने पोस्टर विमोचन किया। अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. जगदीश सीगड़ ने बताया कि सप्ताह के तहत सीएमई का आयोजन किया जाएगा। हॉस्पिटल स्टाफ का ऑरिएन्टेशन, इन्फेक्शन कंट्रोल के लिए जरूरी प्रशिक्षण, व आइइसी गतिविधियां होंगी। विमोचन के दौरान डॉ. एम सागर, डॉ. देवेंद्र दाधीच, डॉ दर्शन भार्गव, डॉ. सुनिता महला, डॉ. गणेशीलाल व डॉ. इंद्रा वर्मा मौजूद रहे। |
पेपर लीक में नम्बर वन राजस्थान में चुनाव परिणाम लीक, कांग्रेस जा रही है: अमित शाह Wednesday 22 November 2023 04:16 AM UTC+00 नीमकाथाना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस राज में पेपर लीक में नम्बर वन हुए राजस्थान में अब लोगों ने चुनाव परिणाम लीक कर दिया है। प्रदेश से कांग्रेस अब जा रही है। शाह मंगलवार को गांवड़ी बाइपास पर भाजपा की विजय संकल्प सभा में कांग्रेस पर हमलावर थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार भ्रष्टाचार, बिजली के दामों, महिलाओं पर अत्याचार और पेपर लीक में अव्वल है। घोटाले कर सरकार एटीएम की तरह कांग्रेस का खजाना भरने का काम कर रही है।
|
पेपर लीक में अव्वल राजस्थान में अब चुनाव परिणाम किया लीक: शाह Wednesday 22 November 2023 05:44 AM UTC+00 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस राज में पेपर लीक में नम्बर वन हुए राजस्थान में अब जनता ने चुनाव परिणाम लीक कर दिया है। प्रदेश से कांग्रेस अब जा रही है। शाह मंगलवार को नीमकाथाना जिले के गांवड़ी बाइपास पर भाजपा की विजय संकल्प सभा में कांग्रेस पर हमलावर थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार भ्रष्टाचार, बिजली के दामों, महिलाओं पर अत्याचार और पेपर लीक में अव्वल है। घोटाले कर सरकार एटीएम की तरह कांग्रेस का खजाना भरने का काम कर रही है। बोले, कांग्रेस को जब भी पैसा चाहिए तो राजस्थान सरकार को बुलाकर पैसा निकालती हैै। उन्होंने कहा, गहलोत सरकार में गैरकानूनी माइनिंग से धरती माता की छाती छलनी हो गई। श्रीकृष्ण की क्रीडा स्थली को बचाने के लिए महंत को अग्नि स्नान करना पड़ा। उधर, तिजारा में कांग्रेस प्रत्याशी मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। पूछा, क्या आप मानते हैं कि कांग्रेस गौ तस्करी रोकेगी? कहा, गौ तस्करी रोकने के लिए भाजपा की सरकार बनवाएं। मोदी ने चंद्रयान लांच किया, राहुल का 20 साल से इंतजार कांग्रेस में मिलावट |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |




