>>: Digest for November 23, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जालोर जिले के आकोली में चुनावी सभा में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि मोदी सरकार इधर-उधर की बातें करके लोगों का ध्यान भटकाने का काम रही है। अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा का निचोड़ एक लाइन में निकल जाता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत का बाजार चलाती है और हम इसी बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के चुनाव में भी इसी पक्ष पर लड़ाई है। यहां नफरत, हिंसा और दूसरी तरफ मोहब्बत, न्याय आदर की लड़ाई है। गांधी ने कहा कि बीजेपी-आरएसएस को नफरत और हिंसा फैलाने से फायदा है, इसलिए उसका माहौल बनाते हैं। राहुल ने तंस कसते हुए कहा कि मोदीजी लोगों का इधर उधर की बातों में ध्यान भटकाते हैं और अडाणी आपकी जेब काटता जा रहा है।

जातिगत जनगणना करवाएंगे
जातिगत विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि मोदीजी हर भाषण में कहते हैं कि मैं ओबीसी हूं। लेकिन मैंने संसद में जातिगत जनगणना की बात रखी तो उन्होंने इस विषय पर बोलना तक बंद कर दिया। राहुल ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो जातिगत गणना करवाएंगे।

जीएसटी से भी आमजन को ही परेशानी
राहुल ने कहा कि जीएसटी में पैसा गरीब, आदिवासी, दलित व पिछड़े लोग देते हैं। ऐसे में बीमा योजना में पैसा जीएसटी से आता है। लेकिन मोदी की योजना जीएसटी से पैसा लेकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। हमारी योजना में किसी को इलाज के लिए जरूरत पड़ी तो किसी को भी अपने जेब से पैसा नहीं देना पड़ा। 25 लाख का इलाज मुफ्त है। ये पैसा पिछड़ों व गरीबों की जेब में जा रहा है। राहुल ने कहा कि बीजेपी गाय व गोमाता की बात करती है, लेकिन जब लम्पी नामक बीमारी से गोमाता बीमार हुई तो मदद कांग्रेस ने की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से किसी गरीब को फायदा नहीं हुआ। मोदी ने 14 लाख करोड़ अरबपतियों में बांट दिए।

विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी के खर्च की सीमा इस बार 28 लाख से बढ़ाकर 40 लाख कर दी गई, लेकिन पाली जिले की छह विधानसभा सीटों में इस राशि के आस-पास भी अभी तक किसी प्रत्याशी ने खर्च नहीं किया है। जबकि भौंपू प्रचार बंद होेने में अब बहुत कम समय रह गया है। जिले की छह विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा जैतारण विधानसभा के नौ प्रत्याशियों ने 43 लाख 28 हजार रुपए से अधिक खर्च किए है। वहीं सबसे कम खर्च मारवाड़ जंक्शन विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे 9 प्रत्याशियों ने 12 लाख रुपए से कुछ अधिक राशि खर्च की है। खास बात यह है कि मारवाड़ जंक्शन के सभी प्रत्याशियों की ओर से खर्च राशि जैतारण के भाजपा प्रत्याशी की ओर से खर्च की गई राशि से भी कम है।
भाजपा का खर्च कांग्रेस से कम
विधानसभा चुनाव की सभी छह सीटों पर भाजपा का चुनाव खर्च प्रत्याशियों की ओर से निर्वाचन विभाग के बताए अनुसार कम है। कांग्रेस के छह प्रत्याशियों की ओर से जिले में अब तक 48 लाख 26 हजार 944 रुपए खर्च किए गए है। जबकि भाजपा प्रत्याशियों का खर्च 44 लाख 76 हजार 74 रुपए बताया गया है। जिले में तीन प्रत्याशियों ने दस हजार रुपए भी खर्च नहीं किए है। उनका खर्च 5 हजार रुपए के आस-पास ही बताया गया है।

जैतारण विधानसभा
1. भाजपा के अविनाश गहलोत: 1284327
2. कांग्रेस के सुरेन्द्र गोयल: 1191392
3. आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के दिलीप चौधरी: 659486
4. बसपा की सरोज मेघवाल:13412
5. अभिनव राजस्थान पार्टी के गोपालसिंह: 12150
6. अभिनव लोकतंत्र पार्टी के नाथुसिंह नरूका: 12500
7. लोक सेवक पार्टी के भगवानसिंह: 55005
8. निर्दलीय मुकूट सिंह: 139635
9. निर्दलीय योगी लक्ष्मणनाथ : 960168

विधानसभा सोजत
1. भाजपा की शोभा चौहान: 1100374
2. कांग्रेस के निरंजन आर्य: 755520
3. आप के ओमप्रकाश: 306292
4. बसपा के सूरजमल: 85148
5. आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के रामचन्द्र: 68249
6. निर्दलीय अशोक कुमार खंडपा: 29000
7. निर्दलीय कैलाशचन्द्र: 5000
8. निर्दलीय गुणेश रावल: 37667
9. निर्दलीय गोविन्दराम खटीक: 38265
10. निर्दलीय प्रदीप मेघवाल: 56116
11. निर्दलीय मंजू जलवानिया: 5715
12. निर्दलीय रेखा अविनाश पंवार: 12900

पाली विधानसभा
1. कांग्रेस के भीमराज भाटी: 1136423
2. भाजपा के ज्ञानचंद पारख: 862669
3. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के डूंगरराम: 104650
4. बसपा के संदेश पंवार: 5080
5. इंडिय पीपल्स ग्रीन पार्टी के बस्तीराम: 37960
6. इंडिया इंदिरा कांग्रेस (आर) के डॉ. रामलाल मोहबारशा : 28800
7. अभिनव राजस्थान पार्टी के श्रवणराम देवासी: 16370

मारवाड़ जंक्शन विधानसभा
1. कांग्रेस के खुशवीरसिंह: 425416
2. भाजपा के केसाराम चौधरी: 372965
3. बसपा की गजराज कंवर: 160896
4. आप के नरपतसिंह: 68899
5. महाभारत पार्टी के मनोहरदास: 17765
6. आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के वजाराम परिहार: 51675
7. निर्दलीय इन्द्रसिंह: 63485
8. निर्दलीय कानाराम: 19650
9. निर्दलीय धन्नाराम: 27400

बाली विधानसभा
1. भाजपा के पुष्पेन्द्रसिंह: 466781
2. कांग्रेस के बद्रीराम जाखड़: 490338
3. आप के लालसिंह देवासी: 936449
4. बसपा के हेमंत कुमार: 17870
5. भारत आदिवासी पार्टी के नैनाराम: 161426
6. भारतीय नव क्रांति पार्टी के बाबूलाल: 74100
7. भारतीय ट्राइबल पार्टी के मंगलाराम: 18500
8. आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के शैलेष कुमार मोसलपुरिया: 113775
9. निर्दलीय मोहिम सुथार: 28615

सुमेरपुर विधानसभा
1. भाजपा के जोराराम कुमावत: 388958
2. कांग्रेस के हरिशंकर: 827855
3. बसपा के जीवराम राणा: 70300
4. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हरिराम घांची: 39860
5. निर्दलीय: आरीफ खान: 64899
6. निर्दलीय जेताराम देवासी: 54690
7. निर्दलीय शंकरलाल नर्बन: 5800

हिमालय क्षेत्र में 23 नवंबर के आस-पास एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है। इससे हिमालय क्षेत्र में सर्दी बढ़ सकती है। ऐसा होने पर उत्तरी भारत के साथ प्रदेश में भी सर्दी का अहसास बढ़ सकता है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार जोधपुर संभाग में 26 व 27 नवम्बर को कुछ जगहों पर हल्की बरसात हो सकती है। इसी तरह उदयपुर संभाग में भी बरसात होने की संभावना है। बरसात होने पर पश्चिमी राजस्थान क्षेत्र के तापमान में गिरावट आ सकती है। पाली का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केन्द्र की माने तो आगामी 5-7 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

नहीं सुहाती धूप
तापमान में गिरावट के कारण सुबह व शाम सर्दी का अहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और उसके आस-पास रहने से दिन के समय मौसम सुहावना सा रहता है। हालांकि, सर्दी के बावजूद सुबह भी धूप अभी सुहावनी नहीं लग रही है।

दूध के साथ फीणी व जलेबी का चख रहे स्वाद
तापमान में गिरावट के साथ ही गर्म खाद्य पदार्थों की मांग भी बढ़ने लगी है। लोग सुबह व शाम के समय दूध के साथ फीणी व जलेबी का स्वाद ले रहे है। इसके साथ ही शाम को शहर के चौराहों पर दूध की कड़ाहियां भी सज गई है। लोगों ने हल्दी की सब्जी का स्वाद चखना भी शुरू कर दिया है।

Mutual Rivalry : पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी में गत सोमवार को नकाबपोश तीन-चार युवकों की ओर से दशहत फैलाते हुए एक घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Mutual Rivalry : थानाधिकारी देवीदान बाहरठ ने बताया कि इन्द्रा कॉलोनी निवासी पिस्तादेवी पत्नी केवलचन्द ने रिपोर्ट पेश कर दुर्गेश, हडमान उर्फ हेमंत माली, भानू सिसोदिया, मनीष, भवानीसिंह, गोपाल भील निवासी इन्द्रा कॉलोनी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। दोनों पक्षों में आपसी रंजिश है।

गत 14 नवम्बर को आरोपी हडमत माली ने इंद्रा कॉलोनी निवासी नटवर पुत्र केवलचंद के खिलाफ उसकी बाइक में आग लगाने तथा मारपीट करनेे का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। वही घटना में शामिल आरोपियों की तलाश जारी है।

बताते चले कि इंद्रा कॉलोनी के पापड़ फैक्ट्री के पास सोमवार दोपहर में आपसी रंजिश के चलते तीन-चार युवक मुंह पर रूमाल बांधकर आए और केवलचंद पंवार के घर के बाहर खड़ी कार में तोड़-फोड़ कर उस पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी थी। घटना से गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर विरोध जताया था।

पाली जिले के जैतारण शहर के आगेवा मार्ग पर स्थित रामनगर कॉलाेनी के एक मकान में बने गोदाम में मंगलवार सुबह रसोई गैस के दो सिलेण्डर में विस्फोट से आग लग गई, जिससे पिता-पुत्र झुलस गए। दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। इधर, जानकारी मिलने पर नगरपालिका अध्यक्ष रामस्वरूप भाटी सहित आसपास के लोग पहुंचे।

पुलिस के अनुसार रामनगर निवासी सत्यनारायण पुत्र रूपाराम माली के मकान में बने गोदाम में रसोई गैस के दो सिलेण्डर में विस्फोट होने से आग लग गई। वही गोदाम का शटर भी टूट कर बिखर गया तथा घरेलू सामान भी जल गया। घटना में सत्यानारायण माली व उनका पुत्र भरत माली झुलस गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से भरत को जोधपुर रेफर किया गया। इधर, विस्फोट की आवाज सुनकर लोग सहम गए। सूचना पर जैतारण थाना प्रभारी मनीषदेव विश्वकर्मा मय जाप्ता घटनास्थल पर पहुंचे।

रसद विभाग ने किए 51 गैस सिलेण्डर जब्त
पुलिस को मौके पर बडी संख्या में गैस सिलेण्डर दिखे तो उन्होंने रसद विभाग को सूचित किया। प्रवर्तन निरीक्षक मुरारी लाल शर्मा जैतारण पहुंचे। रसद विभाग के इआइ शर्मा ने बताया कि सत्यनायाण माली के मकान से 51 गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। इनमें से 17 कॉमर्शियल व 34 घरेलू गैस सिलेण्डर थे। पूछताछ में सामने आया कि सत्यनारायण रसोई गैस रिफिलिंग का कार्य करता है।

विधानसभा मतदान 2018 में पाली जिले का मतदान प्रतिशत प्रदेश के मतदान प्रतिशत से भी कम रहा था। प्रदेश में सबसे कम मतदान भी पाली का रहा। इसे बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत इस बार मतदाताओं को जागरूक किया गया है। मतदान दिवस पर 25 नवम्बर को मतदान कराने के लिए बूथ एवेयरनेस ग्रुप का गठन किया गया है। हेलो टोली बनाई गई है। जो मतदान दिवस पर बूथ के मतदाताओं को घर-घर जाकर बुलाएंगी और शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेगी। हेलो टोली के सभी सदस्य मतदाताओं को मतदान पहचान पत्र के साथ अन्य पहचान के 12 पत्रों की भी जानकारी देगी। वे यह भी तय करेंगे कि सार्वजनिक स्थलों पर मतदान का समय सुबह सात से शाम छह बजे तक लिखा जाए।

वॉर रूम से मिलेंगे निर्देश
मतदान बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय व विधानसभा क्षेत्र के वॉर रूम में बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सभी सदस्यों के सम्पर्क नम्बर होंगे। किसी भी बूथ पर कम मतदान की सूचना मिलने पर वहां से तुरन्त कार्मिकों से सम्पर्क किया जाएगा। जिससे वे जाकर मतदाताओं को प्रेरित कर सके। ग्रुप व टोली के सदस्य शाम पांच बजे मार्च टूवर्डस पोलिंग बूथ का आयोजन करेंगे। इसके फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे। मतदान केन्द्रों पर 80 वर्ष से अधिक व दिव्यांग मतदाताओं के लिए दिव्यांग मित्र होंगे।
मतदाता करेंगे पौधरोपण
मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए आने वाले पहले पांच मतदाताओं से पौधरोपण कराया जाएगा। जिससे लोगों को पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश मिले। विधानसभा क्षेत्र स्वीप वॉर रूम के सदस्य मतदान के दिन हर दो घंटे में मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत की सूचना संकलित करेंगे। यह सूचना जिला स्तरीय वॉर रूम पर दी जाएगी। जिससे कम मतदान का पता लगे और उसे बढ़ाया जा सके।

Rajasthan Assembly Elections 2023 : पाली जिले में अब चुनाव प्रचार रोचक मोड़ में पहुंच गया है। अन्य सीटों की तुलना में सबसे ज्यादा चर्चा में कोई सीट है तो वह सोजत विधानसभा। क्योंकि यहां प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के मुखिया रहे निरंजन आर्य अपना सियासी कॅरियर शुरू करने की जद्दोजहद में हैं। यह उनका पहला चुनाव है। हालांकि, 2013 में आर्य की पत्नी भी कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ीं, लेकिन जीत नहीं पाईं। अब चर्चा एक ही है कि प्रशासन में प्रदेश का सबसे बड़ा ओहदा संभालने करने वाले आर्य क्या राजनीति में भी सफल हो पाएंगे? आर्य का सीधा मुकाबला मौजूदा विधायक शोभा चौहान से है। विधायक चौहान के पति भी आरएएस अधिकारी है और कई मोर्चों पर इनकी पकड़ भी मजबूत मानी गई है। यह सीट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई हैं। आर्य गहलोत के करीबी माने जाते हैं।

मेघवाल-सीरवी-राजपूत निणाZयक... जो साधे, वही मीर
वैसे तो दो दशक से सोजत सीट पर भाजपा का दबदबा रहा है। कांग्रेस यहां 1998 में अंतिम बार जीती थी। 2008 से यह सीट आरक्षित है। यहां जातिगत समीकरण काफी मायने रखते हैं, लेकिन मेघवाल, सीरवी, राजपूत, माली और ब्राह्मण वोट बैंक निणाZयक हैं। जिस प्रत्याशी ने इस समीकरण को साध लिया, वह अपनी चुनावी वैतरणी पार करने में सफल रहा है। दोनों ही प्रत्याशी इसी गुणा-भाग में लगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी आर्य को भरोसा है कि गहलोत सरकार की योजनाओं के साथ-साथ उनके कराए कामों का फायदा मिलेगा। जबकि, भाजपा प्रत्याशी चौहान को पार्टी के मजबूत आधार और खुद की साफ-सक्रिय छवि से चुनावी वैतरणी पार होने की उम्मीद है। पीएम मोदी की जाडन में हुई चुनावी सभा को भी भाजपा अपने लिए सुखद मान रही है।

आंकड़ो में सोजत विधानसभा
कुल मतदाता - 246023
पुरुष - 125987
महिला - 120036


ये प्रमुख मुद्दे
-नया औद्योगिक क्षेत्र
-मेहंदी को समर्थन मूल्य
-सोजत का उप जिला अस्पताल क्रमोन्नत
-सोजत की मंडी का विकास
-पर्यटन का विकास
-पेयजल की कमी
-क्षतिग्रस्त सड़कें और बिजली की कटौती


2018 का परिणाम
शोभा चौहान - 80645
शोभा सोलंकी - 48247


मतदाता मुखर, झंडे-बैनर-पोस्टर से चुनावी माहौल
सोजत का मतदाता मौन नहीं बल्कि मुखर है। सोजत में एक चाय की दुकान पर मिले कैलाश भाटी कहते हैं कांग्रेस के शासन में कई काम हुए। इसका चुनावों में फायदा मिलेगा। दूसरी तरफ, तोलाराम सीरवी भाजपा के पक्षधर है। उन्होंने बिजली कटौती और पेयजल की कमी पर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। पत्रिका टीम ग्राउंड का हाल जानने पहुंची तो मतदाताओं से कई सियासी समीकरण सामने आए। सोजत कस्बे और आसपास के गांवों में पार्टियों के झंडे-बैनर और पोस्टरों की भरमार भी नजर आई। ग्रामीण इलाकों में भी चुनावी रंग अब परवान दिखा।

शहर के मंदिरों में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिरों में कदमपाक का प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी। टैगोर नगर िस्थत पाण्डेश्वर वीर हनुमान मंदिर में बालाजी के भक्तों ने बालाजी महाराज का सिंदूर के साथ आभूषणों व फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया। राम भक्त हनुमान के दरबार में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बालाजी के भजन गाकर उनकी महिमा का बखान किया। संस्थापक अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने बताया कि महोत्सव में शाम को बालाजी की महाआरती करने के बाद श्रद्धालुओं में कदमपाक के प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर बालाजी के जयकारों से गूंज उठा।
251 किलो अन्नकूट का चढ़ाया भोग
रामदेव रोड स्थित सिद्ध बालाजी मंदिर में अन्नकूट का आयोजन किया गया। पुजारी गणपतदास, केशरदास ने बताया कि बालाजी को 251 किलो अन्नकूट का भोग लगाया गया। इसका लाभ रमेश भाई खानवानी ने लिया। व्यवस्था में मुकेश सिंह पुत्र रमेशसिंह राजपुरोहित ने सहयोग किया। इस मौके मनीष राठौड़, प्रकाश सोनी, संदीप सोनी, विपुल, हरीऊ, मुकेश, लकी सैन, योगेश पंडित आदि मौजूद रहे।

Annakoot Festival: श्रद्धालुओं ने भगवान को जिमाएं व्यंजन

101 व्यंजन जिमाए
अरोड़ा खत्री समाज की ओर से गोल निम्बड़ा िस्थत समाज के दरियाव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। भगवान को 101 प्रकार के व्यंजनों का भोग चढ़ाया गया। प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके रमेश लखानी, धनंजय, राजेन्द्र, नरेंद्र, किशन, कमल, राम बाबु आदि ने सहयोग किया।
अवध बिहारी मंदिर में नवाया शीश
पानी दरवाजा स्थित अवध बिहारी मंदिर में आंवला नवमी पर रामावत वैष्णव समाज की ओर से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान को छप्पन भोग चढ़ाकर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके मनोहर वैष्णव, जयप्रकाश, गणपतदास, ओमप्रकाश, जितेंद्र वैष्णव, महेश वैष्णव आदि मौजूद रहे।

Rajasthan Assembly Elections 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से नित नए नवाचार किए जा रहे हैं। इस बार 25 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए मतदाता पर्ची पर फोटो की जगह क्यूआर कोड दिया गया है। इस कोड को स्कैन करते ही विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र की जानकारी आपको मिल जाएगी। इससे मतदाताओं को मतदान केंद्र खोजने में परेशानी नहीं होगी। जिले में यह मतदाता पर्ची घर-घर वितरित करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

निर्वाचन विभाग की ओर से पहली बार क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्ची दी जा रही है। पाली जिले की बात करें तो इस बार जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में 17 लाख 67 हजार 531 मतदाता वोट डालेंगे। निर्वाचन विभाग की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को ये मतदाता पर्ची प्रदान की जाएगी। यहां से बीएलओ की ओर से इन पर्चियों को मतदाताओं के घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

साथ ले जाना होगा पहचान का दस्तावेज
इस मतदाता पर्ची के साथ पहचान से संबंधित कोई भी एक दस्तावेज ले जाने के बाद आसानी से मतदान हो जाएगा। पहली बार किए गए इस नवाचार का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान संबंधित जानकारी घर बैठे उपलब्ध कराना, साथ ही मतदान कार्य में सरलता और पारदर्शिता लाना है।

प्रत्येक परिवार तक पहुंचा रहे वोटर गाइड
क्यूआर कोड वाली वोटर पर्ची के साथ ही प्रत्येक परिवार के लिए वोटर गाइड भी मतदाताओं के घर-घर पहुंचाई जा रही हैं। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ के माध्यम से मतदाता मार्गदर्शिका पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसमें मतदान प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई है, ताकि मतदाता जब मतदान केंद्र पर जाए जो उसे कोई परेशानी न हो। इसमें मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, मतदान के लिए साथ ले जाने वाले परिचय पत्र, मतदान की प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई है।


फैक्ट फाइल
● जिले में कुल मतदाता: 17 लाख 67 हजार 531
● पुरुष मतदाता : 9 लाख 16 हजार 532
● महिला मतदाता: 8 लाख 50 हजार 968
● 18-19 वर्ष के नवमतदाता: 68 हजार 110

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को पाली जिले के सोजत कस्बे में पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने 7 गारंटी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें अमीर-गरीब सभी को फायदा मिलेगा। गहलोत ने कहा कि मैं फिर कह रहा हूं कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा।

इससे पहले गहलोत अपने निर्धारित समय 12 बजे के बजाय 2 बजकर 17 मिनट पर सभा स्थल पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन आर्य के समर्थन में आयोजित सभा में करीब 20 मिनट के अपने सम्बोधन में उन्होंने तमिलनाडु राज्य का उदारण देते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार रिपीट हो रही है। उन्होंने कोरोना काल में किए गए कार्यों को गिनाया तो ये भी बताया कि भीलवाड़ा तो पूरे वर्ल्ड में मॉडल बना।

उन्होंने चिरंजीवी योजना में 25 लाख से बढाकर 50 लाख करने की बात कही। गहलोत ने कहा कि सोजत में कांग्रेस का एमएलए नहीं होते हुए भी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं रखी। उन्होंने क्षेत्र में खुले कॉलेज, पीएचसी, सीएचसी, ट्रोमा यूनिट निर्माण, रिंग रोड निर्माण आदि का जिक्र किया। उन्होंने महिलाओं को स्मार्ट फोन वितरण, दुर्घटना बीमा, चिरंजीवी बीमा, गैस सिलेंडर चार सौ रूपए, दो रुपए किलो गोबर, नंदी शाला खोलने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 में राजस्थान नंबर वन की श्रेणी में आएगा। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय उपलब्ध कराने की बात कहते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादन में राजस्थान नंबर वन पर है। इससे पूर्व हवाई पट्टी सोजत पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का फूल मालाओं से स्वागत किया।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को पाली के जैतारण, जालोर जिले के सायला व रानीवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित किया। सायला में संबोधन में राजस्थान सरकार की नीतियों, कार्यशैली और बढ़ते क्राइम ग्राफ पर निशाना साधा।

अमित शाह ने करीब आधे घंटे के भाषण में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं कहा कि गहलोत सरकार ने 5 साल में 40 लाख से ज्यादा युवाओं को पेपर लीक कर ठगने का कार्य किया है और 15 परीक्षाओं के पेपर लीक करने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि इस बार 3 दीपावली मनानी है। एक दीपावली मना चुके, दूसरी 3 दिसम्बर को भाजपा सरकार बनाकर और तीसरी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कर मनानी है। राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही सबको बारी-बारी अयोध्या में रामलला के दर्शन करवाने का कार्य करेंगे। उन्होंने जवाई नदी को जिंदा करने की बात कही।

राजस्थान में भाजपा आएगी तो भाग जाएगे दंगाई: अमित शाह
पाली के जैतारण विधानसभा में आयोजित चुनावी सभा में गृह मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मन्दिर वही बनाओगे, लेकिन राममंदिंर का शिलान्यास 2019 में किया था, अब 22 जनवरी को पूजन करने की घोषणा की है।

शाह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तुष्टीकरण व कांग्रेस के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए पेपर लीक का आरोप लगाया। उन्होंने कन्हैयालाल हत्याकांड, चितौड़ के रतनलाल व जोधपुर में हत्याओं को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार आएगी, तो दंगाई यहां से भाग जाएंगे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.