>>: Digest for November 23, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

कोटा चंबल रिवर फ्रंट में लगी दुनिया की सबसे बड़ी घंटी के सांचे को खोलते समय हुए हादसे में प्रोजेक्ट डिजाइनर देवेन्द्र आर्य व उनके सहायक की मौत हो चुकी है। अब सवाल यह है कि इस घंटी का सांचा कौन खोलेगा? इस घंटी को खोलने की तकनीक देवेन्द्र आर्य ही जानते थे। यूआईटी के ठेकेदार व देवेन्द्र आर्य के बीच विवाद के बाद भी सांचा खोलने के लिए देवेन्द्र आर्य को ही बुलाना पड़ा था। इस घंटी का काम 3 जुलाई 2022 को शुरू हुआ था। ढलाई 17 अगस्त 2023 को पूरी की गई। इसे जल्दी खोलने को लेकर चीफ आर्किटेक्ट अनूप भरतरिया व देवेन्द्र आर्य में विवाद हुआ था। देवेन्द्र आर्य (मेटलॉजिस्ट) धातु के विशेषज्ञ थे। उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी ज्वाइंटलेस घंटी के लिए विशेष धातु का मिश्रण तैयार किया था। इसके अलावा सांचा बनाने का काम भी उन्होंने किया और इसकी ढलाई भी उनकी देखरेख में हुई। इसे खोलने का काम भी वहीं कर रहे थे।



सिलिका व विशेष केमिकल से किया था लॉक

देवेन्द्र आर्य ने एक बार पत्रिका को बताया था कि सांचे में घंटी को आकार देने के लिए विशेष साइज की सिलिका रेत बनाई गई। रेत के साथ केमिकल मिलाया गया। इससे घंटी की ढलाई का सांचा तैयार किया गया, क्योंकि घंटी में 79 हजार किलो विशेष धातु से ढाली जानी थी। इससे वहां का तापमान करीब 3000 डिग्री तक पहुंचना था। ऐसे में यह केमिकल ही सिलिका के साथ मिलकर ऐसा रूप ले सकता था जिसमें लचक होने के साथ पत्थर जैसी मजबूती हो। जिसे केवल डि-केमिकललाइज करके ही खोला जा सकता है, जिसका फॉर्मूला आर्य के पास ही था।

यह भी पढ़ें - चंबल रिवर फ्रंट की मनमोहक Video देखकर कहेंगे, वाह

विशेषज्ञों की मदद से खोलेंगे घंटी

सचिव, नगर विकास न्यास कोटा सचिव मानसिंह ने कहा, देवेन्द्र आर्य व सहायक की दुर्घटना में मौत दुखद है। अब घंटी को खोलने के लिए विशेषज्ञों से सलाह लेकर काम किया जाएगा। विशेषज्ञों से इसे पूरे अध्ययन के बाद खुलवाया जाएगा।

वेतन न मिलने से 750 संविदाकर्मी खफा

चंबल रिवर फ्रंट पर तैनात करीब 750 संविदाकर्मी करीब दो माह से वेतन नहीं मिलने से खफा होकर मंगलवार को हड़ताल पर चले गए। इस दौरान संविदा कर्मियों ने यह चेतावनी भी दी है कि जब तक उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जाता। वे चंबल रिवर फ्रंट में किसी को प्रवेश नहीं करने देंगे।

यह भी पढ़ें - बाड़मेर में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की चाइनीज मांझे से गर्दन की नस कटी, मृत्यु

जग्गोसिंह धाकड़
Rajasthan election 2023 कोटा उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को अंतिम दौर में टिकट मिले। कांग्रेस से यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस यहां विभिन्न योजनाओं के साथ कोटा में कराए गए विकास कार्यों के नाम पर वोट मांग रही है। कोटा शहर सिग्नल फ्री सिटी, रिवरफ्रंट और ऑक्सीजोन के कारण देशभर में चर्चित हुआ। भाजपा यहां राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों और मोदी के फेस के भरोसे चुनाव लड़ रही है।

चुनाव प्रचार अंतिम चरण में
विधानसभा चुनाव 2018 में शांति धारीवाल ने गुंजल को हराया था। इससे पहले 2013 में भाजपा की लहर में गुंजल भी धारीवाल को चुनाव हरा चुके हैं। ये दोनों प्रत्याशी तीसरी बार आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोटा शहर में चुनावी सभा कर चुके हैं। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रोड शो कर चुके हैं। चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया है, लेकिन मतदाता अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। इसलिए दोनों दलों के प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है। जनसंपर्क में मतदाता दोनों से सहज रूप से मिल रहे हैं, लेकिन मन की बात खुलकर नहीं बता रहे हैं। नदी पार क्षेत्र में नांता सहकारी सोसायटी के बाहर खाद्य सुरक्षा के गेहूं लेने की कतार में लगी छयानाबाई बोली, कोण जीतेगा या.. तो रामजी ही जाणे है। नांता रोड पर कचौरी की दुकान पर बैठे अवधेश बोले, किसका पलड़ा भारी है, यह कहना मुश्किल है, लेकिन चम्बल रिवरफ्रंट बनने से लोगों में खुशी है।

यह भी पढ़ें : BJP-RSS पर बरसे राहुल गांधी, कहा - सारा पैसा मुट्ठी भर अरबपतियों को देने का है लक्ष्य

यहां पास ही बैठे मनोज ने कहा, रिवरफ्रंट के नाम पर क्या हुआ, ये भी तो सबको पता है। उनकी बात काटते हुए बबलू ने कहा, कुछ भी हुआ हो कोटा में काम तो दिख रहा है। स्टेशन रोड बजरिया में प्रदीप कुमार ने कहा, यहां मतदाता पार्टी नहीं, प्रत्याशी देखकर ही अपना निर्णय करेगा। दोनों प्रत्याशियों को पहले विधायक चुनकर देख चुके हैं। किसने अच्छा काम किया, यह तुलना करके ही निर्णय करेंगे।

यह भी पढ़ें : राजे के गढ़ में कांग्रेस के नए चेहरे से क्या बदलेगी सीट की रवायत

Tags:
  • elections

भामाशाहमंडी में मंगलवार को अवकाश रहने के बाद बुधवार को मंडी खुलते ही कृषि जिंसों से ठसाठस हो गई। माल का उठाव पूरा नहीं हो पाने से मंडी में केवल 3 लाख बोरी कृषि जिंसों की निलामी हो पाई। अभी सबसे ज्यादा आवक 80 प्रतिशत धान की हो रही है।

यह भी पढ़ें: ईआरसीपी बना हुआ है राजनीतिक मुद्दा, ईआरसीपी के पहले बांध के निर्माण कार्य में सुस्ती

कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी ने बताया कि मंडी में बुधवार को 3 लाख बोरी कृषि जिंसों की आवक हुई जिसमें धान की आवक सर्वाधिक रही। इसी तरह मंडी में प्रवेश नहीं मिल पाने से करीब 3 लाख बोरी से अधिक कृषि जिंस से भरे वाहन मंडी के बाहर कतार में खड़े रहे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को इससे भी ज्यादा कृषि जिंस आने की सम्भावना है। लेकिन शनिवार से तीन दिन का अवकाश रहने से मंडी परिसर में जमा माल का पूरी तरह उठाव हो जाएगा और मंडी व्यवस्थाएं पटरी पर आ जाएगी।

यह भी पढ़ें: Fertilizer: चुनावी साल में किसानों की बल्ले-बल्ले, खाद के लिए नहीं झेलनी पड़ रही मारामारी

तीन दिन बंद रहेगी भामाशाहमंडी
सेठ भामाशाहमंडी में मतदान दिवस व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिन का अवकाश रहेगा। सचिव जवाहर लाल नागर ने बताया कि 25 नवम्बर शनिवार को मतदान दिवस, 26 को रविवार व सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर कोटा ग्रेेन एण्ड सीड्स मर्चेन्ट एसोसिएशन की ओर से अवकाश घोषित किए जाने के कारम मंडी में तीन दिन 25 से 27 नवम्बर तक अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार व शुक्रवार को मंडी खुलेगी और अभी मंडी के बाहर जिंस से भरे वाहनों की लम्बी कतार के चलते अवकाश के दिनों में किसान अपनी कृषि जिंस लेकर मंडी में नहीं आए।

प्रवेश की यह रहेगी व्यवस्था
सचिव नागर ने बताया कि 27 नवम्बर सोमवार रात 11 बजे से 3 बजे तक गेट नं. 2 व 28 नवम्बर को तडक़े 3 बजे से सुबह 6 बजे तक गेट नं. 1 से ट्रक व बड़े वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।

रामतलाई मैदान में सडक़ पर घूमते श्वानों के झुंड से आसपास ही नहीं जगतमाता मंदिर में आने वाले श्रद्धालु को भी अपना शिकार बनाया है। पिछले 6 माह में एक दर्जन से ज्यादा लोगों, बालिकाओं व बच्चों को श्वान काट चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Bhamashah Mandi: अवकाश के बाद मंडी खुलते ही फिर ठसाठस, धान की बम्पर आवक

स्थानीय लोगों ने बताया कि रामतलाई मैदान में रहने वाली मनीषा रावल बुधवार शाम को घर आ रही थी। रास्ते में श्वानों के झुंड ने हमला कर दिया और पैर व कूल्हे पर काट खाया। लोगों ने दौडकऱ मनीषा को श्वानों के हमले से छुड़ाया। लोगों ने बताया कि रामतलाई मैदान में रोजाना करीब 40-50 श्वानों का झुंड सडक़ पर घूमता रहता है। यहीं पास में ही एक व्यक्ति इन श्वानों को मांस के टुकड़े डालता रहता है, इससे श्वानों की संख्या लगातार यहा बढ़ती जा रही है। इसकी शिकायत नगर निगम में भी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हालात यह है कि श्वानों का झुंड सडक़ के बीच दिनभर इधर से उधर घूमता रहता है ऐसे में छोटे बच्चे व पैदल राहगीर वहां से निकल नहीं पाते।

श्वान नहीं हटाए तो 25 को नहीं करेंगे मतदान
रामतलाई मैदान स्थित गाड़ीखाना निवासी प्रीतमदास आहूजा, सोनम आहूजा, पूजा पुरुषवानी, ममता चंदवानी, अदिति रावल, नीतू ठाकुर, राहुल बबलानी सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले एक साल से इन श्वानों से परेशान है। कई बार शिकायत के बावजूद किसी ने कुछ नहीं किया। ऐसे में रोजाना श्वान लोगों को काट रहे है। सभी ने निर्णय लिया है कि इन श्वानों को यहां से नहीं हटाया तो 25 नवम्बर को गाड़ीखाने के सभी लोग मतदान नहीं करेंगे।

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में बुधवार को 3 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। सोयाबीन 100, धान (1718) 25, धान पूसा 100, धनिया 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे। लहसुन की आवक 3500 कट्टों की रही। लहसुन 5000 से 22500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में मूंगफली तेलों के भावों में तेजी रही।

भाव: गेहूं लस्टर 2500 से 2525, गेहूं एवरेज 2550 से 2650, गेहूं बेस्ट 2600 से 2851, सोयाबीन 4500 से 5301, सरसों 5000 से 5500, अलसी 4300 से 4800, कलौंजी 14000 से 16000 धान (1509) 3200 से 3600, धान (1718) 3500 से 4250, धान पूसा (डीपी) 3400 से 4300, चना देशी बेस्ट 5600 से 5800, चना मौसमी 5500 से 6000, चना पेप्सी 5000 से 6000, उड़द 5800 से 9221, मूंग 6000 से 7800, मक्का लाल 1800 से 2100, देशी लाल बेस्ट 2200 से 2300, मक्का सफेद 2200 से 2500, जौ 1600 से 1900, बाजरा 1900 से 2150, ज्वार शंकर 2300 से 3100, मैथी 5500 से 6000, तिल्ली 12000 से 14500, ग्वार 4500 से 5200, धनिया रेनडेमेज 5400 से 6400, धनिया बादामी 6500 से 7000, धनिया ईगल 6600 से 7500, धनिया रंगदार 7500 से 9000 प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव
(15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 1810, चम्बल 1785, सदाबहार 1700, लोकल रिफाइंड 1610, सोयुग गोल्ड 1720, दीप ज्योति 1720, सरसों स्वास्तिक 1940, अलसी 2000 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 3000, स्वास्तिक निवाई 2640, कोटा स्वास्तिक 2590, सोना सिक्का 2950 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7280, कोटा फ्रेश 7100, पारस 7150, नोवा 7100, अमूल 9800, सरस 9500, मधुसूदन 7880 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1400, अशोका 1400 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 4130 से 4180 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल
बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 14200-17200, मूंग 9400-10200, मूंग मोगर 9000-11000, उड़द 11000-12500, उड़द मोगर 11000-14000, मसूर 7350-7600, चना दाल 7400-7800, पोहा 3650-4500 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी-सोना तेज
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी-सोने में तेजी रही। चांदी 100 रुपए तेजी के साथ 73,100 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 200 रुपए तेजी के साथ भाव 62,400 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 73,500 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 62,400 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 62,700 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 600 रुपए प्रति सैकड़ा, 190 रुपए प्रति प्लेट, 80 रुपए दर्जन।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.