>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
चुनाव में महिला कमांडो संभालेंगी कमान... Wednesday 22 November 2023 09:33 AM UTC+00 टोंक विधानसभा चुनावों में महिला कमांडों की भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दूनी थानाप्रभारी विजय सिंह मीणा के निर्देशन में पंजाब पुलिस के जवानों ने मंगलवार को शहर सहित समीप के तीन कस्बे-गांव में फ्लैगमार्च किया। वही दल में शामिल पुलिस की महिला कमांडो का कदमताल से फ्लैगमार्च में के दौरान लोगों में कौतूहल बना। पुलिस थाने के सूचना अधिकारी रामअवतार मीणा ने बताया कि पंजाब पुलिस जवानों ने शहर सहित मतदान केन्द्रों में फ्लैग मार्च किया। इसके बाद जवानों ने क्षेत्र के आवां, धारोला व राजकोट में भी फ्लैगमार्च कर शांति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
मंगलवार दोपहर को एफ कंपनी 1556 सैप पंजाब पुलिस ने देवली थानाधिकारी भंवर लाल वैष्णव के नेतृत्व में ग्राम सांवतगढ़, दाता ढाणी, चांदली पनवाड़ व सिरोही मे फ्लैग मार्च किया गया।
मंगलवार को सदर थानाधिकारी जगदीश मीणा के नेतृत्व में सदर पुलिस एवं पंजाब पुलिस के जवानों ने गांव गुंसी, सजिया, चनानी,मजूकड़ा, कनेसर, सूरिया एवं राहोली क्षेत्र के कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। |
चुनाव में प्रशासन कर रहा जांच, चोर कर गए दुकान साफ, व्यापारियों ने जताई नाराजगी, सौंपा ज्ञापन Wednesday 22 November 2023 02:21 PM UTC+00 चुनाव में प्रशासन कर रहा जांच, चोर कर गए दुकान साफ, व्यापारियों ने जताई नाराजगी, सौंपा ज्ञापन
चोरों ने पहले कटर नुमा किसी औजार से शटर काटा और बाद में उसे अलग कर दिया। इसके बाद वे अंदर घुसे। इसमें सम्भावनाएं जताई जा रही है कि चोर अपने साथ वाहन लाएं होंगे। जिसमें सामान भरकर ले गए। व्यापारियों का कहना है कि रात के समय लगातार जांच चल रही है। बाइक पर आने-जाने वाले से भी पूछताछ की जाती है। लेकिन हाईवे किनारे मुख्य मार्ग पर ही चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस व प्रशासन की जांच भी संदेह के घेरे में आ रही है। उन्होंने मामले में पुख्ता कार्रवाई करने की मांग की है। लगातार हो रही चोरियां
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

