>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
हादसों का मंगलवार...दो हादसों में चार की मौत Tuesday 05 December 2023 01:42 PM UTC+00 हलैना क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन महिलाओं सहित चार जनों की दर्दनाक मौत हो गई। एक हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह तकरीबन 4.30 हुआ व दूसरा तकरीबन 1.30 बजे नदबई हलैना रोड़ पर हुआ। दोनों ही हादसे दिल दहला देने वाले थे। नदबई रोड पर हुए हादसे में तो मृतक की खोपड़ी के अवशेष सडक़ पर बिखरे देखे गए। दुर्घटना का एक कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों आवारा जानवर, रोशनी का अभाव एवं फोरलेन किनारे अस्थाई अतिक्रमण को माना जा रहा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
