>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अब सड़क पर कचरा डाला तो भरना पड़ेगा जुर्माना, 'कचरा डिपो फ्री सिटी' का प्लान तैयार, धरातल पर होगी निगरानी Tuesday 19 December 2023 05:23 AM UTC+00 जयपुर। हैरिटेज नगर निगम ने परकोटे के बाजारों के साथ मुख्य मार्गों को 'कचराडिपो फ्री सिटी' बनाने की कवायद फिर से शुरू कर दी है। इसके लिए कचरा डिपो पर एक—एक हूपर खड़े किए जाएंगे, जिससे सीधे ही हूपर में कचरा डाला जा सकेगा। वहीं बड़े कचरा डिपो पर हर जाने में गार्ड तैनात किए जाएंगे, जो लोगों से समझाइश करने के साथ कचरा नहीं डालने के लिए पाबंद करेंगे। बार—बार कचरा डालने वालों के चालान भी किए जाएंगे। हैरिटेज नगर निगम ने कुछ माह पहले ही परकोटे के बाजारों के साथ अन्य बाजारों से कचरा डिपो हटाने का प्लान तैयार किया। इसके लिए निगम प्रशासन ने 'कचराडिपो से फ्री सिटी' का खाका तैयार किया। इसे मूर्त रूप देने के लिए कचरा डिपो पर हूपर खड़े किए गए और वहां गार्ड तैनात किए गए, लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते प्लान पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर पाया और शहर में फिर से कचरा डिपो बन गए। अब निगम प्रशासन ने फिर से कचराडिपो फ्री सिटी को लेकर कवायद शुरू कर दी है। निगम अफसरों की मानें तो अगले सप्ताह तक यह प्लान धरातल पर उतरेगा। यह होगा काम कितने कचरा डिपो पर तैनात होंगे हूपर बार-बार कचरा आने से बढ़ी परेशानी
यह भी पढ़ें : पहले 15 दिन समझाइश, इसके बाद पानी कनेक्शन नहीं लिया तो कार्रवाई, घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन
कचरा डालने वालों के चालान करेंगे |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
