>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
नौ घर की सरकारी कॉलोनी, फिर भी सुविधा नहीं Tuesday 19 December 2023 03:41 PM UTC+00 Bhilwara Old Civil Lines भीलवाड़ा शहर में चार दशक पुरानी सरकारी कॉलोनी सिविल लाइंस (पुरानी) के हाल ठीक नहीं है। कॉलोनी में महज नौ आवास होने के बावजूद यहां के परिवार सुविधाओं को तरस रहे हैं। मौजूद हाल यह है कि कॉलोनी का मुख्य गेट ही नहीं है। बाहरी लोग कॉलोनी के भीतर आते हैं और मलमूत्र करते हैं। यहां की नालियां साफ करने के लिए नगर परिषद के कर्मचारी आते ही नहीं। बिजली पानी की सुविधा भी नाम मात्र की है। यहां के आवास भी अब जर्जर होने लगे हैं। चालीस साल पुरानी कॉलोनी कॉलोनी में घुस जाते है शराबी पार्क उजड़ा, बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट स्थानीय निवासी सतीश कुमार बताते हैं कि यहां अजमेर पुलिया के सहारे कॉलोनी की तरफ नगर विकास न्यास ने तिकोना पार्क बनवाया था, लेकिन निर्माण के बाद उसकी सुुध नहीं ली। यह पार्क जंगल में तब्दील है और कचरे का ढेर रहता है। यहां से गुजर रही उच्च क्षमता की लाइनों में कई बार शार्ट सर्किट होता है। इससे उठी चिनगारियों से आग भी लग जाती है। एक नहीं कई बार कॉलोनी के इलेक्ट्रोनिक उपकरण भी नष्ट हुए हैं। अघोषित पार्किग, खुले में मूत्रालय यहां के परिवार बताते हैं कि कॉलोनी का मुख्य रास्ता अतिक्रमण की चपेट में है। अजमेर चौराहा से आसपास के कस्बों में जाने वाले लोगों ने भी यहां अघोषित पार्किग बना रखी है। इससे भी यहां वाहन कॉलोनी में आने जाने वालों का रास्ता रोकते हैं। समीप ही लोगों ने ओपन मूत्रालय बना रखा है, इससे भी यहां गदंगी फैली रहती है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
