>>: Digest for December 19, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को होने वाले चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस सीट पर चुनाव प्रचार-प्रसार और प्रबंधन के लिए 26 नेताओं की कमेटी का गठन किया है। इसमें विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री के साथ ही जिले के पार्टी पदाधिकारियों को शामिल किया है। कांग्रेस ने करणपुर सीट पर रुपिंदर सिंह कुन्नर को उम्मीदवार बनाया है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में प्रदेश स्तरीय नेताओं की करणपुर में बैठक होगी। इसमें चुनाव की रणनीति को लेकर मंथन होगा। चुनाव प्रबंधन समिति में पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, विधायक नरेन्द्र बुढ़ानिया और श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी सहित कई बड़े नेता शामिल हैं।

करणपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है और इसमें बाजी कौन मारेगा, इसका खुलासा 8 जनवरी को होने वाली मतगणना के बाद ही होगा। करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने रूपिन्द्र उर्फ रूबी कुन्नर, भाजपा ने सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी तो आम आदमी पार्टी ने पृथीपाल सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन से इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव स्थगित हो गए थे।

यह भी पढ़ें - चुनाव आयोग का सख्त आदेश, करणपुर विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र में 3 जनवरी से होगा ड्राई डे

यह भी पढ़ें - करणपुर विधानसभा चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला, कौन मारेगा बाजी कांग्रेस, BJP या AAP

श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर कस्बे में रविवार को स्नानघर में लगे गैस गीजर के रिसाव से एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई। इस सीजन में गैस गीजर से यह पहली मौत है, जबकि इस साल जनवरी से अब तक छह जनों की मौत हो चुकी है।

गजसिंहपुर थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई ने बताया कि वार्ड एक निवासी 35 वर्षीय सन्तोष देवी पत्नी हरिकिशन रविवार दोपहर करीब तीन बजे स्नान कर रही थी। स्नानघर में गैस गीजर में रिसाव होने के कारण दम घुटने से अचेत हो गई। जब काफी देर तक संतोष बाहर नहीं निकली तो उसकी ननद ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिला तो परिजन को बुलाकर किसी तरह बाथरूम का गेट खोला। अचेत हुई संतोष को अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संतोष कस्बे में आशा सहयोगिन के पद पर कार्यरत थी। उसकी दो बेटियां हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही उसके घर पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। संतोष की मौत से परिजन में कोहराम मच गया।

इसलिए घुट जाता है दम
विशेषज्ञ डॉ. पवन सैनी का कहना है कि गैस गीजर कार्बन मोनोऑक्साइड बनाता है। अगर बाथरूम में वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था नहीं है तो नहाने वाले व्यक्ति का दम घुट सकता है। यहां तक कि उसकी मौत भी हो सकती है। दरअसल, गैस गीजर को चलाने और उससे बनने वाली कार्बन मोनो-ऑक्साइड गैस शरीर में पहुंचकर लाल रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है। इससे हीमोग्लोबीन मॉलिक्यूल ब्लॉक होता है और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह आधित होता है। इससे सांस लेने में दिक्कत, घबराहट, सिर में दर्द, सोचने की क्षमता कम होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लोग बेहोश हो जाते हैं और ज्यादा देर तक यही स्थिति बने रहने पर मौत हो जाती है।
यह भी पढ़ें : पिता कर रहा था कीटनाशक का छिड़काव, बेटी की मौत


इस साल में अब तक पांच महिलाओं समेत छह की मौत
श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में गैस गीजर का गर्म पानी के लिए अधिक इस्तेमाल होने लगा हैं। बाथरूम में नहाते हुए इस साल में अब तक छह जनों की मौत हो चुकी हैं, इसमें पांच महिलाएं व युवतियां शामिल हैं। चिकित्सक विशेषज्ञों का कहना है कि नहाते समय गर्म पानी के भाप से ऑक्सीजन कम होती है, वहीं मोनोऑक्साइड अपना प्रभाव छोड़ती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे गैस गीजर बाथरूम के भीतर के बजाय बाहर लगाना चाहिए ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

24 जनवरी 2023
हनुमानगढ़ जिले के थालडक़ा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचे मक्कासर निवासी पति-पत्नी ठहरे हुए थे। दोनों एक साथ बाथरूम में गैस गीजर से पानी गर्म कर नहाने लगे। इस दौरान बाथरूम में दोनों अचेत हो गए और वहां से हनुमानगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया। लेकिन उससे पहले दम तोड़ दिया।

27 जनवरी 2023
कोतवाली थाना क्षेत्र एफ ब्लॉक स्थित हॉस्टल में रह रही गांव 10 केडी रावला निवासी रजनी पुत्री जसकरण कुम्हार की नहाते समय गैस गीजर से दम घुटने से अचेत हो गई। वहां रहने वाली अन्य लड़कियों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में गृहणियों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने इस बड़ी योजना का प्रदेश में लांच किया वर्जन 2.0

30 जनवरी 2023
पुरानी आबादी के वार्ड 15 गांधी बस्ती के किराए के मकान में रह रहीं करीब 43 वर्षीय प्रमिला देवी पत्नी पवन कुमार की दम घुट जाने से बाथरूम में मौत हो गई थी। उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे, शाम को संभाला तब तक काफी देर हो चुकी थी।

7 मार्च 2023
गांव 15 जैड में अपने चाचा के घर गांव 15 जैड में आई श्रीविजयनगर के गोगामेडी गांव निवासी पन्द्रह वर्षीय भावना पुत्री सीताराम स्वामी गैस गीजर से गर्म पानी से नहाते समय बाथरूम में अचेत हुई, चिकित्सालय में पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया था।

सूरतगढ़ थर्मल. सूरतगढ़ सुपर थर्मल की 1320 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल परियोजना से बबाई जाने वाली करीब 250 किलोमीटर की 400 केवी अनचार्ज लाइन से तार चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस तो कुछ नहीं कर पाई लेकिन ग्रामीणों ने ही हिम्मत दिखाते हुए तार चोर गिरोह को पकड़ लिया।

सोमवार तड़के थर्मल की निकटवर्ती पंचायत ठुकराणा के चाड़सर नजदीक ग्रामीणों ने ट्रैक्टर- ट्रॉलियों से तार चोरी कर ले जा रही दो पिकअप का पीछा कर सैकड़ों क्विंटल तार व दो जनों को राजियासर पुलिस के हवाले किया है।


मिली जानकारी के अनुसार थर्मल से बबाई जाने वाली 400 केवी अर्धनिर्मित अनचार्ज लाइन से सोमवार तड़के तारों को काट कर ले जा रही दो पिकअप का ट्रैक्टर- ट्रॉलियों से पीछा किया। ग्रामीणों को पीछे लगे देख आरोपियों ने पीछा कर रहे ग्रामीणों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रोकने के लिए सड़़क पर तार के बंडल डाल दिए। लगातार पीछा करने पर आरोपी तार लदी दो पिकअप को छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों व्यक्तियों को राउंडअप कर लिया।


कटर व पेट्रोलिंग वाहनों के साथ आते है आरोपी
- मिली जानकारी के अनुसार चार कंडकटर वाली इस लाइन के टॉवर से तार काटने के लिए चोर गिरोह बैटरी अथवा जनरेटर चलित कटर का इस्तेमाल करते है। वहीं निगरानी के लिए कार या बोलेरो गाड़ियां साथ चलती है।


250 किलोमीटर है लाइन
- 250 किलोमीटर लंबी इस लाइन में करीब 676 टॉवर स्थापित होने थे। जिनमें से करीब 230 किलोमीटर की लाइन का निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका है, लेकिन ठेका फर्म की और से बीच में काम बन्द कर देने के बाद लगातार इस लाइन से तार चोरी की घटनाएं हो रही है। इस दौरान प्रसारण निगम की और से कई बार विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले भी दर्ज करवाए गए लेकिन पुलिस को कुछ नहीं कर पाई।


पांच दिन पहले भी हुई थी लाखों की चोरी
- 13 दिसम्बर की रात को टावर संख्या 5/6 से 5/8 के बीच लगभग 6.600 किलोमीटर करीब 32 लाख कीमत की तार चोरी सहित हार्डवेयर व इन्सुलेटेर्स को नुकसान पहुंचाया था।


मामला कराया दर्ज
- ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत प्रसारण निगम के हनुमानगढ़ कार्यालय के कार्यरत सहायक अभियंता चन्द्रराम जोनवाल ने राजियासर थाने में एटा निवासी नरेश कुमार, सुरेश कुमार, रायांवाली निवासी संदीप स्वामी, नाहरवाली निवासी राकेश गोदारा, पूनम सहित करीब दस- बारह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच राजियासर थाना के एएसआई पृथ्वीराज बिश्नोई कर रहे है।

गंगानगर शुगर मिल में बनने वाली चीनी में घाटे की कड़वाहट का दौर समाप्त होकर इसमें नफे की मिठास घुल गई है। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से चीनी की नीलामी शुरू होने से यह संभव हुआ है। साल-दो साल पहले जिस चीनी का भाव स्थानीय व्यापारियों की मनमर्जी से तय होता था, उसी चीनी की नीलामी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शुरू होने के बाद भाव दो-तीन रुपए ज्यादा मिलने लगे हैं। बिक्री की प्रक्रिया में किए गए छोटे से परिवर्तन ने मिल की चीनी पर लगे घाटे का सौदा का लेबल उतारने की दिशा में छोटा, किन्तु बड़ा कदम है। शुगर मिल में निर्मित चीनी की बिक्री के लिए प्रबंधन ने जो व्यवस्था अपना रखी थी, उस पर स्थानीय व्यापारियों का एकाधिकार हो चुका था।

चीनी की बिक्री करते समय प्रबंधन इन्हीं व्यापारियों को बुलाता और फिर उनके तय किए भाव पर ही चीनी की बिक्री हो जाती। यह व्यवस्था मिल के लिए घाटे का सौदा थी, इसके बावजूद प्रबंधन ने इससे उबरने का प्रयास ही नहीं किया।



रंग भी रहा एक कारण

गंगानगर शुगर मिल में निर्मित चीनी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की मिलों में तैयार होने वाली चीनी से कम सफेद होने के कारण भी प्रबंधन स्थानीय व्यापारियों को ही प्राथमिकता दे रहा था। मिल प्रबंधन को शायद यह डर था कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की चीनी मिलों में बनने वाली सफेद रंग की चीनी का मुकाबला हल्का पीला पन लिए गंगानगर शुगर मिल की चीनी नहीं कर पाएगी। इसी डर के चलते गंगानगर शुगर मिल की चीनी व्यापारियों के तय किए हुए भाव पर बिकती रही।

यह भी पढ़ें - Rajasthan : भामाशाह मंडी में टूटा रेकॉर्ड, इस सीजन में हुई धान की बंपर आवक, खुशी से झूमे किसान

नए महाप्रबंधक भवानी सिंह पंवार ने अपनाई नई व्यवस्था

शुगर मिल के महाप्रबंधक का कार्यभार मई 2022 में भवानी सिंह पंवार ने संभाला। चीनी की बिक्री के लिए अपनाई गई व्यवस्था और चीनी के रंग में सुधार उनके लिए दो बड़ी चुनौतियां थी। बिक्री के लिए उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल तैयार करवाया और चीनी नीलामी की निविदा उस पर अपलोड की जाने लगी। इसी साल अप्रेल में यह व्यवस्था शुरू हुई तो पंजाब व हरियाणा के व्यापारी भी चीनी खरीदने के लिए आगे आ गए।

भाव बढ़े अब रंग भी बदलेगा

इसका फायदा यह हुआ कि आमतौर पर चीनी के जो भाव मिलते थे, उससे दो रुपए ज्यादा भाव पंजाब व हरियाणा के व्यापारियों के आगे आने से मिले। रही बात चीनी के रंग में सुधार की बात तो अब चीनी का हल्का पीला पन भी काफी हद तक दूर हो गया है। भविष्य में यह उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र की मिलों में बनने वाली चीनी जैसे दिखने लगेगी।

यह भी पढ़ें - Rajasthan : प्याज किसान खुशी से झूमे, Onion भावों में आई तेजी से शुरू हुई खुदाई

#night shelters सर्दी में ठिठुरन बढ़ी तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया ने राजकीय भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय के सामने शास्त्री बस्ती में संचालित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एडीजे ने टॉयलेट देखा तो नाराजगी जताई। वहां टॉयलेट गंदगी से अटे हुए थे, संड़ाध इतनी कि वहां खड़ा भी नहीं हो रहा था। वहीं वाशबेसन भी लंबे समय से साफ नजर नहीं आए। चिकित्सा सुविधा भी इस रैन बेसरे से गायब मिली। अलाव तपाने जैसी सुविधा नजर नहीं आई। वहीं पीने के पानी का बंदोस्त भी नहीं था। हालांकि रैन बसेरे में पुरूष व महिलाओं के लिए अलग-अलग रहने की व्यवस्था पाई गई। इस दौरान सर्दी से बचाव में गर्म रजाई व गद्दे रखे हुए पाए गए। इस रैन बेसरे के लिए केयर टेकर सहायक कर्मचारी सन्नी उपस्थित मिला।
इस दौरान एडीजे तेनगुरिया ने वहां रह रहे तीन जनों से सुविधाओं के बारे मेें पूछा कि आपको सुविधा मिलती हैं या नहीं। कोई व्यक्ति आपसे चार्ज तो वसूल नहीं रहा, इस पर इन लोगों का कहना था कि रजाई और बिस्तार मिले हुए हैं। सर्दी में बचाव का यही एक सहारा हैँ। एडीजे ने चिकित्सा सुविधा के बारे में पूछताछ की तो इन लोगों का कहना था कि डॉक्टर तो कभी देखा नहीं।
एडीजे तेनगुरिया का कहना था कि इस रैन बसेरे में पाई गई कमियों को सुधारने के लिए नगर परिषद और जिला प्रशासन को निर्देश देने की बात कही। पैरोकार प्रेम चुघ को यहां पाई गई कमियों को दूर कर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश भी दिए गए। तेनगुरिया का कहना था कि उच्च न्यायालय ने रैन बेसरों में इस सर्दी में बेसहारा लोगों को समुचित सुविधा देने के लिए निर्देश दे रखे हैं। निरीक्षण करने के बाद एडीजे तेनगुरिया ने बेघर, गरीब व असहाय व्यक्तियों को नजदीकी रैन बसेरों में रहने और प्रेरित करने के लिए नगर परिषद प्रशासन को एक दल गठन करने के भी निर्देश दिए। एडीजे का कहना था कि कोई भी बेघर या जरूरतमंद व्यक्ति इस कडाके की सर्दी में खुले में सोने को मजबूर ना हो।

#drug smuggler नशीली दवाइयों की तस्करी के मामले में दवा विक्रेता को अदालत ने दस साल कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माने से दंडित किया हैं। आठ साल पहले पुरानी आबादी पुलिस ने इस दवा विक्रेता के यहां नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली 642 टेबलेट और 1920 कैप्सूल बरामद किए थे। यह निर्णय एनडीपीएस प्रकरणों के स्पेशल जज अशोक कुमार ने सुनाया।
विशिष्ट लोक अभियोजक अजय बलाना के अनुसार पुरानी आबादी के तत्कालीन एसएचओ अवधेश सांदू ने 10 जुलाई 2015 को करणपुर रोड पर गश्त के दौरान तीन चार लड़कों को आपस में झगड़ते देखा तो पूछताछ करने का प्रयास किया। लेकिन ये लड़के पुलिस दल को देखकर भाग गए लेकिन एक युवक को दबोच लिया। इस युवक की पहचान संजय गुप्ता पुत्र श्रीराम गुप्ता मालिक शिवम मेडिकल स्टोर के रूप में हुई। यह पुरानी आबादी के वार्ड 16 माड़चंद असवाल वाटिका के पास रहने वाला बताया गया। इस शख्स की दवा की दुकान श्रीकरणपुर रोड पर ही शिवम मेडिकल स्टोर के नाम से हैं। इस दुकानदार ने स्वीकारा कि कुछ लड़के उससे नशे की गोलियां मांगने के लिए झगड़ रहे थे, इसके कब्जे से प्लास्टिक थैली की तलाश ली तो वहां दवाइयों का जरीखा मिला। इस पर औषधि नियंत्रक अधिकारी पंकज जोशी को बुलाया और जांच कराई। इस अधिकारी ने पुलिस के साथ मिलकर जांच की तो इस थैली से नशे की गोलियां इंसरेट पांच एमजी के 35 पत्ते, एल्टो पांच एमजी के 640 पत्ते, ट्रोमाडोल की 1850 टेबलेट, टोरमाडोलक्स की 600 टेबलेट, कुल 9200 टेबलेट और स्पास्पो प्रोकसीवान प्लस के 1920 कैप्सूल बरामद किए गए। इसमें एनडीपीएस एक्ट घटक की 642 टेबलेट बरामद की। पुलिस ने आरोपी संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर अदालत में चालान पेश किया। अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 8-22 में दोषी मानते हुए संजय गुप्ता को दस साल कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माने की सजा से दंडित किया हैं। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

सूरतगढ़ थर्मल (श्रीगंगानगर). सूरतगढ़ सुपर थर्मल की 1320 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल परियोजना से बबाई जाने वाली विद्युत प्रसारण निगम की करीब 250 किलोमीटर की 400 केवी अनचार्ज लाइन से तार चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। सोमवार तडक़े थर्मल की निकटवर्ती ग्राम पंचायत ठुकराणा के गांव चाड़सर नजदीक ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों से तार चोरी कर ले जा रही दो पिकअप का पीछा कर सैकड़ों क्विंटल तार व तीन जनों को राजियासर पुलिस के हवाले किया है।
पुलिस के अनुसार थर्मल से बाबाई जाने वाली विद्युत प्रसारण निगम की 400 केवी अर्धनिर्मित अनचार्ज लाइन से सोमवार तडक़े तार काटकर ले जा रही दो पिकअप का ट्रैक्टर ट्रॉलियों से पीछा किया।
ग्रामीणों को पीछे लगे देख चोरों ने पीछा कर रहे ग्रामीण वाहनों रोकने के लिए सडक़ पर तार के बंडल डाल कर रोकने का प्रयास किया, पीछा करने पर चोरों ने तार लदी दो पिकअप को छोडकऱ फरार हो गये। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो जनों को सुबह व एक अन्य को दोपहर में राउंडअप किया है।
-------------------------------------
कटर व पेट्रोलिंग वाहनों के साथ आते है चोर-
मिली जानकारी के अनुसार चार कंडक्टर वाली इस लाइन के टॉवर से तार काटने के लिए चोर गिरोह बैटरी अथवा जनरेटर चलित कटर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं निगरानी के लिए कार या बोलेरो गाडिय़ां साथ चलती है। 250 किलोमीटर लंबी प्रसारण निगम की इस लाइन में करीब 676 टॉवर स्थापित होने थे। इनमें से करीब 230 किलोमीटर की लाइन का निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका है, लेकिन ठेका फर्म की और से बीच में काम बन्द कर देने के बाद लगातार इस लाइन से तार चोरी की घटनाएं हो रही है। इस दौरान प्रसारण निगम की और से कई बार विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले भी दर्ज करवाए गए हैं।
--------------------------------
पांच दिन पहले भी हुई थी लाखो की चोरी-
विगत 13 दिसम्बर रात्रि को टावर संख्या 5/6 से 5/8 के बीच लगभग 6.600 किमी करीब 32 लाख कीमत की तार चोरी सहित हार्डवेयर व इन्सुलेटेर्स को चोरों ने नुकसान पहुंचाया था।
ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत प्रसारण निगम के हनुमानगढ़ कार्यालय के कार्यरत सहायक अभियंता चन्द्रराम जोनवाल बैरवा ने गुरुवार को राजियासर थाने में एटा निवासी नरेश कुमार, सुरेश कुमार, रायांवाली निवासी संदीप स्वामी, नाहरवाली निवासी राकेश गोदारा, पूनम सहित करीब एक दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.