>>: Digest for December 19, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

कोटा जेकेलोन अस्पताल में इन दिनों चूहों का आंतक है। अस्पताल के वार्डों, गलियारों, लैब, जांच संग्रहण केन्द्र, इमरजेंसी तक चूहे धमाचौकड़ी मचाते रहते हैं। रात में चूहे रात में वार्डों में सोते मरीज व परिजनों को काट रहे हैं। पिछले दिनों बूंदी निवासी एक महिला मरीज के पैर की अंगुलियों व अंगूठे को चूहे कुतर गए थे। मरीज दर्द से कराह उठी थी। अस्पताल प्रशासन ने चूहे पकड़ने के लिए पिंजरे भी रखवाए हैं, लेकिन चूहे पकड़ नहीं आ रहे।

अस्पताल में रात को वार्डों में भर्ती मरीजों के पलंग, बोतलों के लगे स्टैंड व लीड तक चढ़कर धमाल मचाते हैं। कई बार ये मरीजों के हाथ-पैरों को काट चुके हैं। इसके चलते मरीजों का प्राथमिक उपचार कराना पड़ता है। बूंदी जिले की एक महिला मरीज पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती थी। रात को बेड पर उनके पैरों को चूहों ने कुतर दिया। सुबह परिजनों को पता चलने पर उपचार करवाया।कोटा. जेकेलोन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में विचरण करते चूहे।

इमरजेंसी 151 कमरे के पीछे भरमार
अस्पताल के पुराने भवन में इमरजेंसी 151 कमरे के पीछे चूहों की भरमार है। पत्रिका टीम ने मौके पर जाकर हालात देखे तो चौंकाने वाले मिले। कमरे के पीछे मरीज व परिजन गंदगी कर देते हैं। यहां खाने-पीने की चीजें मिलने के कारण कमरे की दीवार में चूहों ने कई बिल बना रखे हैं। इनमें चूहों की भरमार है। इसके पास ही पुरानी ओपीडी चलती थी। यहां खुला परिसर है। यहां रात में बड़ी तादात में मरीजों के परिजन सोते हैं, लेकिन चूहे इधर से उधर फुदकते रहते हैं, इससे परिजन सो नहीं पाते। कई परिजनों को तो चूहों ने काट भी लिया है।

अस्पताल में चूहों का आतंक है। सीवरेज लाइन से चूहे आ जाते हैं। ठेकेदार को चूहों को पकड़ने के लिए बोल रखा है। उसने पिंजरे भी रखवाए। दवा रखवाई, लेकिन आसपास वाटर कूलरों के पास पानी होने के कारण दवा बेअसर हो रही है।
डॉ. आशुतोष शर्मा, अधीक्षक, जेके लोन अस्पताल

विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस कोटा के न्यायाधीश अरुण कुमार बेरीवाल ने गांजा तस्करी के आरोपी को 15 वर्ष के कठोर कारावास एवं डेढ़ लाख रुपए जुर्माने की सजा से दंडित किया है।

विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि 7 जनवरी 2021 को रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी ने नाकाबंदी के दौरान कोटा जिले के मोडक़ हाल रेलवे क्षेत्र के सोगरिया निवासी दीपक जैन को डिटेन किया था। तलाशी में उसके पास बैग में अवैध मादक पदार्थ 20 किलो 300 ग्राम गांजा मिला था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा कालाहांडी (उड़ीसा) निवासी नवीन ने लाना बताया था। अनुसंधान के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया।

इसमें अभियोजन पक्ष की ओर से प्रकरण में कुल 18 गवाह लेखबद्ध करवाए गए और कुल 48 दस्तावेज प्रदर्शित करवाए। न्यायालय ने मामले में निर्णय देते हुए आरोपी दीपक जैन को दोषी करार देते हुए 15 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा से दंडित किया। प्रकरण में आरोपी नवीन फरार है। न्यायालय ने आरोपी नवीन के विरुद्ध अनुसंधान लंबित रखा है।

भीलवाड़ा के मांडलगढ़ उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार ने परिवादी से 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी। लेकिन परिवादी ने एसीबी में शिकायत कर दी। एसीबी द्वारा ट्रेप की कार्रवाई की भनक भ्रष्ट दबंग आरोपी अधिकारियों को लगी तो उन्होंने मौके पर ही परिवादी से मारपीट कर दी। उसका मोबाइल छीन लिया। इस कारण एसीबी आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार नहीं कर पाई। ट्रेप की कार्रवाई नहीं हो सकी। आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा स्थानीय थाने में दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसीबी रिश्वत मांगने का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान करेगी।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (कार्यवाहक महानिदेशक) के अनुसार परिवादी ने एसीबी कोटा शहर इकाई को शिकायत दी थी कि न्यायालय उपखण्ड अधिकारी, मांडलगढ़ में लम्बित राजस्व वाद में अस्थाई निषेधाज्ञा को स्थाई करवाने की एवज में उपखण्ड अधिकारी महेश गगोरिया द्वारा तहसीलदार राहुल धाकड़ के माध्यम से 50 हजार रुपए रिश्वत राशि मांगी जा रही है। इस शिकायत पर एसीबी कोटा के उप महानिरीक्षक कल्याणमल मीणा के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया और सोमवार को पुलिस निरीक्षक देशराज गुर्जर मय टीम के मांडलगढ़ में ट्रेप की कार्रवाई की।

लेकिन कार्रवाई की भनक लगने पर राजसमंद शास्त्री नगर निवासी हॉल उपखण्ड अधिकारी आरोपी महेश गगोरिया एवं तहसीलदार राहुल धाकड़ ने परिवादी से मारपीट की तथा उसका मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने एसीबी टीम के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। इस सम्बंध में स्थानीय थाने में राजकार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज करवाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध रिश्वत मांग का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।

भामाशाहमंडी में सोमवार को 1 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। गेहूं 25 रुपए तेज रहा, जबकि सोयाबीन 50, चना 100 मक्का 25 मैथी 200, धनिया 200 व लहसुन 500 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। लहसुन की आवक लगभग 3000 कट्टे की रही। लहसुन 7000 से 22000 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

भाव : गेहूं लस्टर 2400 से 2500, गेहूं एवरेज 2500 से 2575 गेहूं बेस्ट 2570 से 2751, सोयाबीन 4400 से 4801, सरसों 4800 से 5250, अलसी 4500 से 5000, कलौंजी 14000 से 16000, धान (1509) 3400 से 3751, धान सुगन्धा 2700 से 3251।

धान : (1718) 3800 से 4251, धान पूसा (DP) 3600 से 4351 चना देशी बेस्ट 5200 से 5300, चना मौसमी 5000 से 5300, चना पेप्सी 5000से 5300 चना एवरेज 4500से 5100 ,उड़द 5800से 8501, मूंग 6000से 7300, मक्का लाल नई 1750 से 2070 देशी लाल बेस्ट 2100से 2200, मक्का सफेद 2100से 2300 ,जौ 1700से 2000 , बाजरा नया 1900से 2150,ज्वार शंकर 2300से 3100 , मैथी 5000से5500, तिल्ली 11500से 15500, ग्वार 4500से 5000 ,धनिया रेन डेमेज 5600से 6200 धनिया बादामी 6300से 6600 धनिया ईगल 6500से 7200 धनिया रंगदार 7500 से 8000।

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 1685, चम्बल 1660, सदाबहार 1540, लोकल रिफाइंड 1490, सोयुग गोल्ड 1550, दीप ज्योति 1560, सरसों स्वास्तिक 1930, अलसी 2000 रुपए प्रति टिन।

मूंगफली : ट्रक 2970, स्वास्तिक निवाई 2620, कोटा स्वास्तिक 2590, सोना सिक्का 2900 रुपए प्रति टिन।

देसी घी: मिल्क फूड 7300, कोटा फ्रेश 7100, पारस 7500, नोवा 7100, अमूल 9600, सरस 9100, मधुसूदन 8000 रुपए प्रतिटिन।

वनस्पति घी : स्कूटर 1430, अशोका 1430 रुपए प्रतिटिन।

चीनी: 4000 से 4070 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल : बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 12500-16000, मूंग 9500-10200, मूंग मोगर 9600-10800, उड़द 10000-12000, उड़द मोगर 11000-13500, मसूर 7200-7500, चना दाल 7000-7500, पोहा 3700-5200 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी-सोना मंदा

कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी-सोने के भावों में मंदी रही। चांदी 200 रुपए मंदी के साथ 73,800 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 50 रुपए मंदी के साथ भाव 62,400 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।

भाव : चांदी 73,800 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 62,400 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 62,650 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार

कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 650 रुपए प्रति सैकड़ा, 200 रुपए प्रति प्लेट, 90 रुपए दर्जन।

रसायन विज्ञान विभाग कोटा विवि व इंडियन काॅउंसिल ऑफ कैमिस्ट्स आगरा के संयुक्त तत्वावधान में 20 से 22 दिसम्बर को कॉउंसिल की 42वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कोटा में पहली बार यह कॉन्फ्रेंस होने जा रही है। कोटा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा सिंह ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के प्रख्यात रसायनज्ञ जुटेंगे।

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड आगरा के डॉ. भीमराव अम्बेडकर विवि के पूर्व कुलपति को प्रो. जीसी सक्सेना को दिया जाएगा। इसके आईसीसी की ओर से रसायन विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 35 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कॉन्फ्रेंस की समन्वयक डॉ. नीलू चौहान व आयोजन सचिव डॉ. भवानी सिंह ने बताया कि 20 को सुबह 9.30 उद्घाटन सत्र होगा। जिसमें डीसीएम के डॉयरेक्टर मुख्य अतिथि वीनू मेहता होगी। आईसीसी के अध्यक्ष प्रो. जीसी सक्सेना व आईसीसी के सचिव प्रो. आरके एस धाकरे व कोटा विवि की शोध निदेशक डॉ. रीना दाधीच होगी। मुख्य वक्ता मोहन लाल सुखाडि़या विवि उदयपुर के प्रो. एससी आमेटा होंगे। 21 व 22 को रसायन विज्ञान के अकार्बनिक, कार्बनिक, भौतिक व एनालिटिकल व एंवायरमेंटल सेक्शन पर चर्चा होगी। इस सेशन में 30 मौखिम व्याख्यान व 20 पोस्टर प्रदर्शित होंगे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.