>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
मंदिर, मठ व गुरुद्वारा गौरवपूर्ण मर्यादा के प्रतीक Monday 18 December 2023 11:00 AM UTC+00 नागौर. श्रीराम जन्म भूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए चल रहे संपर्क अभियान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महंत भागीरथराम शास्त्री ने कहा कि भारतीय आदिकालीन श्रेष्ठ जीवन मूल्य, पद्धति व व्यवस्था आज भी जारी है। केवल इसे युगानुकूल करने की जिम्मेदारी हम सब की है। विश्व में एक मात्र भारत ऐसा देश है जहां अतिथि देवो भव का भाव सदा से श्रद्धा का विषय रहा है। आज भारत के योग की की गूंज विश्व में प्रभावी रूप से व्यक्त हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत माता, सरस्वती, लक्ष्मी व दुर्गा का समन्वित रूप है। मंदिर, मठ, गुरुद्वारा केवल मूर्ति पूजा के प्रतीक नहीं है, बल्कि हमारे गौरव पूर्ण मर्यादा के प्रतीक हैं। नंदलाल बाबाजी ने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। विश्व हिन्दू परिषद के जोधपुर प्रान्त संगठन मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि मुगल काल में भारत में अनेक मंदिर इस योजना से तोड़े गये ताकि मंदिर तोडऩे के माध्यम से हिंदू का विश्वास, श्रद्धा और जीवन मूल्य टूट जाएगा। अंग्रेजों के समय में भी शिक्षा के माध्यम से ही मंदिरों को अधिग्रहण करके इस विश्वास को तोडऩे का कार्य किया गया। प्रयास है कि मंदिर सरकारी अधिग्रहण से मुक्त हो। इसके पूर्व काल में भी मंदिर धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना से खड़े रहे। सभी स्थानों पर मंदिर आधारित वेद शाला गोशाला आदि संचालित हो। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के माध्यम से युवा शक्ति को नशे से बचाने, लव जिहाद से बचने के लिए हिंदू बालिकाओं को भारत के मूल परंपरा के संस्कारों पर खड़ा करने की आवश्यकता पर बल दिया। विहिप के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महंत कमलेश भारती, महंत प्रकाश ओझा, मेघराज राव, विभाग प्रचारक गिरधारीलाल, धर्म प्रसार प्रमुख राधेश्याम टोगसिया, प्रताप सिंह राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष गणेश त्रिवेदी, प्रांत के सत्संग प्रमुख पुखराज सांखला, विभाग के संगठन मंत्री कुलदीप शर्मा, बजरंग दल के हरिकिशन चौधरी, देवेंद्र टाक, अनिल खदाव, सुशील झाड़वाल, सुरेश अटल, नीलू खड़लोहिया, अनुपमा शर्मा, दुर्गा वाहिनी की माया सांखला, कविता सांखला, सरिता राव, बबीता बेनीवाल, महावीर गौ सेवा समिति के बलदेव सांखला आदि मौजूद थे। |
रॉयल्टी फर्म डकार रही मजदूरों का पैसा, सुविधाएं शून्य Monday 18 December 2023 11:09 AM UTC+00 खींवसर उपखण्ड के गांवों में लाइम स्टोन का दिन रात अवैध दोहन हो रहा है। यहां अवैध लाइम स्टोन को वैध बनाने वाली रॉयल्टी फर्म सरकार को ही चुना नहीं लगा रही, बल्कि मजदूरों के डीएमएफटी के लाखों रुपए भी डकार गई है। खनिज विभाग भी फर्म पर इतना मेहरबान है कि यहां सर्वाधिक अवैध खनन की जगहों पर चौकियां तक नहीं लगाई गई है। ऐेसे में इस रॉयल्टी फर्म के कार्मिकों की लूट रोकने वाला कोई नहीं है। स्थिति यह है कि 50-50 किलोमीटर दूर की वैध लीजों से रवाना मंगवाकर अवैध लाइम स्टोन को वैध किया जा रहा है, लेकिन विभाग कार्रवाई करने की बजाए दरियादिली दिखा रहा है। सुविधाओं से अनजान श्रमिक वसूली में चूक नहीं उपखण्ड क्षेत्र के लीज धारकों, चूना कली भट्टे मालिकों एवं अवैध लाइम स्टोन परिवहन वालों से रॉयल्टी फर्म की ओर से रॉयल्टी वसूली जा रही है। इस वसूली का आंकड़ा प्रतिवर्ष लाखों में है, जबकि श्रमिकों एवं पर्यावरण पर मिलने वाली सुविधाएं शून्य है। भावण्डा, माणकपुर सहित लीज की खानों पर काम करने वाले श्रमिक आज तक सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं। नहीं हो रहा यह सब नियमानुसार डीएमएफटी (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट) फण्ड से अच्छी सड़कें पर्यावरण शुद्धिकरण के लिए पेड़ पौधे, सामाजिक भवन, पर्यावरण पर गोष्ठियों के लिए भवन, चूना कली भट्टे एवं लीज खानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच करना। अस्पताल, पानी के जीएलआर, हौद, श्रमिकों के बच्चों के लिए स्कूल, मजदूर आवासीय भवन सहित विभिन्न सुविधाएं मिलनी चाहिए। जबकि इनमें से एक भी सुविधा नहीं मिल रही। पेट्रोलिंग से निगरानी खींवसर में खनन का लम्बा चौड़ा क्षेत्र है, हालांकि चौकी दो जगह लगाई गई है बाकी अवैध खनन की रोकथाम के लिए लगातार पेट्रोलिंग कर रहे है। -जितेन्द्र भारद्वाज, खनिज अनुदेशक, खींवसर |
VIDEO...रामदेव पशु मेला में गुड्स ट्रेन नहीं चलने से दो साल में ही नुकसान का आंकड़ा 20 करोड़ पार Monday 18 December 2023 04:55 PM UTC+00 -गुड्स ट्रेन का संचालन होने पर पशु पालकों को प्राइवेट वाहनों की अपेक्षा पांच गुना राशि कम करनी पड़ेगी व्यय |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |


