>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान के इस खूबसूरत शहर में आए पावणों ने तोड़ा 13 सालों का रेकॉर्ड, 2023 में 19 लाख का आंकड़ा पार Monday 08 January 2024 05:41 PM UTC+00 लेकसिटी के पर्यटन ने अब तक के सभी रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 2023 में कुल 19 लाख 90 हजार 689 पर्यटक यहां पहुंचे। इसमें देसी मेहमानों की संख्या 18 लाख 54 हजार 290 रही तो वहीं 1 लाख 36 हजार 399 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इस आंकड़े ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए और एक नया रेकॉर्ड कायम हो गया। पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार ना केवल 2023 का बल्कि केवल दिसंबर माह में भी अब तक के सर्वाधिक पर्यटक पहुंचने का नया रेकॉर्ड बना है। दिसंबर माह में पिछले 13 सालों में इतने पर्यटक यहां कभी नहीं पहुंचे। ऐसे में बीता साल पर्यटन के लिए बहुत शुभ साबित हुआ है। पर्यटन विभाग के अनुसार दिसंबर माह में कुल 2 लाख 45 हजार 92 पर्यटक उदयपुर पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 2 लाख 27 हजार 100 और विदेशी मेहमानों की संख्या 17992 रही। इससे पूर्व नवंबर माह में कुल 2 लाख 36 हजार 299 देसी और 21299 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। वहीं, पिछले 13 साल से भी अगर तुलना की जाए तो अब तक इतने पर्यटक दिसंबर में नहीं आए थे। इनका कहना ... उदयपुर इस नाउ ए मोस्ट फेवर्ड ग्लोबल डेस्टिनेशन। लगभग सभी प्रतिष्ठित पोर्टल्स पर लेकसिटी और यहां के होटल्स को कई आयामों पर हाई रैंकिंग मिल रही है। नए साल में नए फेस्टिवल जैसे झील फेस्टिवल आयोजित कर पर्यटकों के लिए नए अट्रेक्शन विकसित किए जाएंगे।- शिखा सक्सेना, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग ![]() इस साल अब तक आए पर्यटक माह - देसी - विदेशी दिसंबर - 227100 - 17992 नवंबर - 236299 - 21299 अक्टूबर - 154640 - 14535 सितंबर - 153000 - 8701 अगस्त - 151300 - 9267 जुलाई - 130500-5461 जून - 120450 - 2295 मई - 127000 - 6476 अप्रेल - 116900 - 6754 मार्च - 138000 - 14026 फरवरी - 140400- 15378 जनवरी - 180000 - 14215 पिछले 13 वर्षों में आए इतने पर्यटक वर्ष - देसी पर्यटक - विदेशी पर्यटक 2023 - 1854290- 136399 2022 - 1469970 - 54395 2021 - 958035 - 5025 2020- 355884 - 44643 2019 - 996718 - 188888 2018 - 929930 - 207016 2017 - 830964 - 190521 2016 - 748910 - 183905 2015 - 727266 - 164721 2014 - 720120 - 166936 2013 - 662112- 185313 2012 - 588293- 189373 2011 - 575444 - 177699 2010 - 582297 - 173016 |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

