>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
रुपिन्दर सिंह कुन्नर की जीत से अशोक गहलोत खुश, बोले - जनता ने भाजपा को सिखाया सबक Monday 08 January 2024 09:03 AM UTC+00 करणपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रुपिन्दर सिंह कुन्नर ने भाजपा प्रत्याशी और राजस्थान की भजनलाल सरकार में मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को हरा दिया। रुपिन्दर सिंह कुन्नर की जीत से कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत खुशी जताते हुए भाजपा को हमला किया। अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट पर लिखा कि करणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। करणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है। श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट चौंकाने वाला आया है। नई नवेली भारतीय जनता पार्टी की भजनलाल सरकार के मंत्री की करणपुर विधानसभा चुनाव में बड़ी हार हुई। पर अभी अधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
