>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान के जलदाय मंत्री बोले-हर गलती की कीमत चुकानी होगी,लीकेज मरम्मत में देरी पर फर्म पर लगाया 1.50 लाख का जुर्माना Saturday 17 February 2024 05:09 PM UTC+00 जयपुर. वर्ष 2009 से जयपुर शहर की लाइफ लाइन बीसलपुर परियोजना के रख-रखाव व लीकेज की मरम्मत को लेकर जलदाय विभाग सख्त हो गया है। विभाग के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और सचिव डॉ. समित शर्मा के निर्देश पर पाइप लाइन के लीकेज की मरम्मत में तय समय से जितना अधिक समय लगेगा, उसके हिसाब से रख-रखाव कर रही फर्म पर जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है। गत जनवरी में पाइप लाइन में लीकेज की मरम्मत तय समय से 7 घंटे की देरी से हुई थी और फर्म पर प्रतिघंटे के देरी के हिसाब से पहली बार 1.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। ---- जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि बीसलपुर सिस्टम से लिए गए शटडाउन के बाद प्रोजेक्ट के रख-रखाव की समीक्षा की थी। तब इंजीनियरों और ठेका फर्मों को चेताया था कि हर गलती की कीमत चुकानी होगी। बीसलपुर पाइप लाइन के लीकेज की मरम्मत में देरी पर जुर्माना लगाना तो शुरुआत है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
