>>: मनीष त्रिपाठी होंगे राजसमंद के नए एसपी, जोशी का चित्तौडग़ढ़ तबादला

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

IPS Transfer list 2024 राज्य सरकार ने शुक्रवार को जारी की भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची में राजसमंद पुलिस अधीक्षक पद पर भी बदलाव किया। यहां से सुधीर जोशी को चित्तौडग़ढ़ एसपी के पद पर भेजा है। उनकी जगह केकड़ी से मनीष त्रिपाठी को राजसमंद पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात किया गया है। आईपीएस त्रिपाठी पूर्व में भी राजसमंद जिले में बतौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तैनात रह चुके हैं। वह जिले में अब बतौर पुलिस कप्तान कार्यभार सम्भालेंगे।

नगर परिषद आयुक्त का भी स्थानांतरण
स्वायत्त शासन विभाग ने शुक्रवार को जारी स्थानांतरण सूची में राजसमंद नगर परिषद आयुक्त पद पर बृजेश रॉय को नियुक्त किया है। वह बारां से स्थानांतरित हुए हैं, वहीं मौजूदा आयुक्त आरके मेहता को भिवाड़ी नगर परिषद आयुक्त पद पर भेजा गया है। बृजेश रॉय को नाथद्वारा पालिका आयुक्त का अतिरिक्त भार भी दिया गया है। वह पूर्व में भी राजसमंद नगर परिषद में इसी पद पर कार्यरत रह चुके हैं।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.