>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
विधायक बेनीवाल का आरोप : छात्र यश नायक के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर Wednesday 07 February 2024 11:22 AM UTC+00 अनैतिक कार्यों में लिप्त गिरोह की ओर से छात्र यश नायक की हत्या करने के मामले में आरएलपी सुप्रीमो व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने नागौर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक बेनीवाल ने इस मामले को लेकर प्रदेश के डीजीपी से बात की तथा प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाकर आरोपियों के साथ लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की। बेनीवाल ने कहा कि छात्र के पिता ने सीसी टीवी फुटेज तक पुलिस को उपलब्ध करवा दिए, इसके बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। पुलिस यदि समय पर चेतती तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया और 14 दिन तक मामले को दबाए रखा। ऐसे में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही इस प्रकरण में जो बच्चे शिकार हुए हैं, उनकी काउंसलिंग होनी चाहिए, ताकि बच्चे गलत रास्ता न अपनाएं। सरकार दिखाए संवेदनशीलता पीडि़त परिवार को दी आर्थिक सहायता |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
