>>: video---रुपए के लिए धमकाने पर युवक फंदे से झूला

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

नागौर जिले के परबतसर में ऑनलाइन ट्रेडिग का काम करने वाले युवक ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। तीन दिन तक उसका पता नहीं चलने पर परिजन उसकी तलाश करने किशनगढ़ रोड पर स्थित उसके ऑफिस आए और ताला तोड़कर देखा तो शव अन्दर पंखे से लटका था। मृतक का शव तीन दिनों तक पंखे पर लटका रहा। पुलिस ने एफसएल टीम की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान मृतक के जेब से तीन पेज सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसे परेशान करने का जिक्र सुसाइड नोट में किया है।

थाना अधिकारी नन्दलाल रिणवा ने बताया कि मृतक के पिता जगराम सिंह निवासी मोडी खुर्द ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मेरा पुत्र भोजराज सिह 42 अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। परबतसर में शेयर मार्केटिंग का काम करता है। भोजराज सिह को पिछले कई माह से धमेंद्र सिंह राजपूत निवासी चिताई कला पैसों के लेन देन को लेकर डरा धमका रहा था। धमेंद्र सिंह ने मेरे लड़के पर जमीन एवं मकान बेचकर रुपए की मांग करता रहा। मेरे लड़के ने 15 दिनों पहले घर पर आकर बताया कि आज से एक दो दिन पहले धमेंद्र सिंह उसकी पत्नी, लड़का आकर धमका के चला गया। हमें रुपए दे चाहे जमीन या मकान बेचकर दे, हम तुझे छोड़ने नहीं हैं। धमेंद्र सिंह एवं उसके परिवार के लोगों द्वारा डराने धमकाने की धमकियों से भोजराज सिह पिछले काफी दिनों से मानसिक तनाव में था। मृतक के पिता ने बताया कि भोजराज सिह से मेरी अंतिम बात 3 फरवरी 2024 को हुई तब भी वह डरा सहमा हुआ था। धमेंद्र सिंह द्वारा धमकाने की बात कह रहा था। बाद में भोजराज सिह का फोन बंद आने पर उसकी तलाश की गई। मगर नहीं मिलने पर 5 फरवरी को उसके आफिस पर पहुंचे तो बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला हमने तोड़ा तो गेट अन्दर से भी बंद था। हमें शक होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर दरवाज़ा तोड़ा। सुसाइड नोट में धमेंद्र सिंह चिताई ,पत्नी तथा परिवार के अन्य नाम लिखे मिले हैं। थाना अधिकारी नन्द लाल रिणवा ने बताया परिजनों की रिपोर्ट तथा मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है । जो भी दोषी होगा कार्रवाई करेंगे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.